For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इंटीरियर डेकोरेशन में नहीं खर्चने हैं लाखों रुपए तो ये बजट फ्रेंडली ऑप्शन आएगा आपके काम: Interior Decoration Tips

05:30 PM Apr 29, 2024 IST | Ankita Sharma
इंटीरियर डेकोरेशन में नहीं खर्चने हैं लाखों रुपए तो ये बजट फ्रेंडली ऑप्शन आएगा आपके काम  interior decoration tips
Interior Decoration Tips
Advertisement

Interior Decoration Tips: घर की बेजान दीवारें कभी-कभी काटने को दौड़ती हैं। ये सूनेपन का एहसास करवाती हैं। तो क्यों न ​इन्हें हम यादों के पिटारे और सुंदर नजारों से सजाएं। जी हां, फोटो फ्रेम के ​जरिए घर को सजाना सबसे आसान और बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। अपनी क्रिएटिविटी से आप घर की किसी भी दीवार को गैलरी वॉल में बदल सकते हैं। आप इस एक दीवार से अपने घर को विंटेज से लेकर मॉर्डन लुक तक दे सकते हैं। इसमें कई फैक्टर्स एक साथ काम करते हैं। खास बात ये है कि गैलरी वॉल इन दिनों ट्रेंड में है और इसे मेंटेन करना काफी आसान है। कैसे आप अपनी छोटी सी कोशिश से अपने होम डेकोर को नया लुक दे सकते हैं, चलिए जानते हैं।

मोनोक्रोम गैलरी वॉल पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसके लिए आपको अपनी दीवार और फर्नीचर से मैच करता हुआ कोई भी एक कलर पसंद करना होता है। उसी कलर थीम के अनुसार आपको सारी पिक्चर्स और फ्रेम को खूबसूरती से दीवार पर लगाना होता है। इससे दीवार पर सिमिट्री नजर आती है। और बेहतर लुक के लिए यह जरूरी है कि आप पेंटिंग की थीम एक जैसी रखें। एक जैसे फ्रेम्स लें और उन्हें समान दूरी पर लगाएं। आजकल आपको एक जैसी थीम वाली कई फोटोज आसानी से ऑफलाइन और ऑनलाइन मिल जाती हैं।

Advertisement

अगर घर को रॉयल लुक देने की चाहत रखते हैं तो उसका इंटीरियर भी वैसा ही करना होगा। विंटेज स्टाइल फोटो फ्रेम इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। एंटीक और रेट्रो स्टाइल के फ्रेम आपके घर की एंबिएंस में चार चांद लगा देंगे। इससे आप अपने पूरे घर का लुक चेंज कर सकते हैं। बहुत ही कम मेहनत में घर को शानदार लुक देने का यह बेस्ट तरीका है।

अगर आप रंगों से प्यार करते हैं और अपने घर को कलरफुल लुक देना चाहते हैं तो कुछ नया जरूर सोचें। अपने घर की किसी भी डार्क दीवार को नया लुक लेने के लिए आप कलरफुल फेम चुन सकते हैं। इससे आपके घर के लुक में एक पॉप एड होगा।

Advertisement

हर किसी के लिए उसका घर सपनों के महल के बराबर होता है। इस महल में आप जैसे चाहें वैसे रंग भर सकते हैं। कभी-कभी कुछ नया करना, आपको भीड़ से अलग दिखाता है। कॉम्बिनेशन स्टाइल फ्रेम वॉल उन्हीं पैटर्न में शामिल है। इसमें आप अपनी पसंद के शेप और स्टाइल के फ्रेम को एक साथ लगा सकते हैं। इससे अपनी वॉल को अलग लुक मिलता है।

जब बात घर सजाने की हो तो किसी बंधन या पैटर्न में बंधने की जरूरत नहीं है। ट्रेडिशनल स्टाइल छोड़कर आप कस्टमाइज फ्रेम पैटर्न वॉल बनवा सकते हैं। यह पैटर्न भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। इसमें आप स्क्वायर, राउंड, रेक्टेंगल शेप के फ्रेम और फोटो चुन सकते हैं।

Advertisement

घर की छोटी सी स्पेस को सबसे स्पेशल दिखाना है तो राउंड स्टाइल फ्रेम पैटर्न आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें भी अगर कुछ अलग करना चाहते हैं तो ट्रेडिशनल आर्ट इफेक्ट चुन सकते हैं। गैलरी वॉल के लिए आप फ्रेम की जगह कोई भी राउंड आर्ट इफेक्ट भी यूज कर सकते हैं। ये काफी बजट फ्रेंडली विकल्प है।

Advertisement
Tags :
Advertisement