For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

'बटर येलो नेल ट्रेंड' है स्प्रिंग/समर 2024 का हॉट फेवरेट, जानिए क्या है खासियत: Butter Nail Trend

10:00 AM Apr 01, 2024 IST | Ankita Sharma
 बटर येलो नेल ट्रेंड  है स्प्रिंग समर 2024 का हॉट फेवरेट  जानिए क्या है खासियत  butter nail trend
Butter Nail Trend
Advertisement

Butter Nail Trend: स्प्रिंग/समर 2024 सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ दुनियाभर में शुरू हो गया है नए ट्रेंड्स का दौर। कपड़ों के साथ-साथ इस बार नेल पेंट को लेकर एक नया ट्रेंड चल पड़ा है, जिसे लेकर दुनियाभर की गर्ल्स क्रेजी नजर आ रही हैं। ये नया ट्रेंड है 'बटर येलो नेल ट्रेंड'। यह ट्रेंड स्प्रिंग सीजन का उल्लास और जोश दिखाता है। सर्दी के डार्क नेल शेड्स को अलविदा कहकर अब गर्ल्स लाइट और पेस्टल शेड्स को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर रही हैं, खासतौर पर येलो नेल शेड्स को।

Also read:ट्रेंड के हिसाब से चुनें हेयर स्टाइल, राशि खन्ना की तरह आप भी नजर आएंगी ब्यूटीफुल: Trendy Hair Style

बटर नेल्स ट्रेंड इन दिनों इतना पसंद किया जा रहा है कि दुनियाभर में इसे सर्च करने में  130% का इजाफा हुआ है। यह नेल्स आपको सनशाइन लुक देंगे। इन दिनों येलो के कई शेड्स काफी पसंद किए जा रह हैं। इनमें क्रीमी पेस्टल बटर येलो नेल्स, बटरकप येलो नेल्स, ब्राइट गोल्डन येलो आदि को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस नए ट्रेंड में आप नाखूनों को अपनी पसंद के अनुसार शेप दे सकती हैं। इन दिनों छोटे नेल्स के साथ ही स्क्वायर, फ्रेंच टिप नेल्स का भी काफी चलन है।

Advertisement

हाल ही में पॉपस्टार सेलेना गोमेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ट्रेंड का जिक्र किया। इसी के साथ गोमेज के नेल आर्टिस्ट टॉम बाचिक ने भी बटर नेल ट्रेंड के बारे में बताया। जिसके बाद दुनियाभर में यह ट्रेंड छा गया। बाचिक ने लिखा, ट्रेंड अलर्ट: स्प्रिंग के लिए बटर मैनिस। इतना ही नहीं इस साल सभी डिजाइनर्स और लेबल्स ने इस कलर को अपने कलेक्शन में शामिल किया है। इन ब्रांड्स में जेडब्ल्यू एंडरसन, बरबेरी, बोटेगा वेनेटा, टॉरी बर्च और लुई वुइटन जैसे लेबल्स शामिल हैं।

स्प्रिंग समर सीजन के इस नए ट्रेंड को फॉलो करने के साथ ही इस मौसम में नाखूनों का खास ध्यान रखना भी जरूरी है। गर्मियों में नाखून अक्सर रूखे और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए इस समय आपको अपने नाखूनों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

गर्मियों में नाखूनों को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। दिन में कई बार अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर मॉइस्चराइजर लगाएं। आप नारियल का तेल, जैतून का तेल या बादाम का तेल भी लगा सकती हैं। समय-समय पर पानी पिएं।

गर्मी के मौसम में स्किन के साथ ही नाखूनों को भी सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना जरूरी है। इसलिए नाखूनों पर भी सनस्क्रीन लगाएं। खासतौर पर बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।

Advertisement

गर्मियों में नाखूनों को साफ रखना जरूरी है। दिन में कम से कम एक बार अपने नाखूनों को गुनगुने पानी और साबुन से धोएं। नाखूनों के नीचे जमा गंदगी को हटाने के लिए नेल ब्रश का यूज करें।

गर्मियों में नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी कर सकती हैं। आप नींबू के रस में अपने नाखूनों को भिगो सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी में एक नींबू का रस निचोड़ लें और उसमें नाखूनों को भिगोएं।

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट लें। अपनी डेली डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement