For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन मंत्रों का जाप करने से बनी रहती है बजरंगबली की कृपा: Hanuman Mantra

11:35 AM Jan 16, 2024 IST | Ayushi Jain
इन मंत्रों का जाप करने से बनी रहती है बजरंगबली की कृपा  hanuman mantra
Hanuman Mantra
Advertisement

Hanuman Mantra: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है। इस धर्म में सभी देवी देवताओं को अलग-अलग प्रकार से पूजा जाता है, देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंद अनुसार अलग-अलग प्रकार के उपाय भी किए जाते हैं। मंगलवार और शनिवार का दिन राम भक्त हनुमान को समर्पित रहता है। बजरंगबली को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। वे भगवान राम के परम भक्त हैं, भगवान राम की सेवा में हनुमान जी हमेशा तत्पर रहते हैं। बजरंगबली को शत्रुओं का नाश करने, संकट को दूर करने और मनोकामना को पूर्ण करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी आज भी धरती पर मौजूद है। इस वजह से उन्हें कलयुग का देवता भी कहा जाता है।

Also read : जानें मंगलवार व्रत के फायदे, बजरंगबली की बनी रहती है कृपा: Tuesday Fast Benefits

आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से बुरी शक्तियों का नाश होता है। हनुमान चालीसा के अलावा हनुमान मंत्र का जाप करना भी बहुत प्रभावशाली माना जाता है। ऐसा कहां जाता है कि हनुमान मंत्र का जाप करने से बजरंगबली साक्षात दर्शन देते हैं। इस लेख के द्वारा आज हम आपको उन चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिनका जाप करने से बजरंगबली साक्षात दर्शन देते हैं, तो चलिए जानते हैं।

Advertisement

इन मंत्रों का जाप करने से बजरंगबली देते हैं साक्षात दर्शन

  1. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।।
  2. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय। सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥
  3. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
  4. ओम ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:
  5. नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः
  6. मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।

कैसे करें मंत्रों का जाप

इन मंत्रों का जाप करने के लिए सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहने। फिर एकांत स्थान पर बैठकर धूप, दीप और नैवेघ अर्पित करें। अब हाथ में माला लेकर इन मंत्रों का जाप करें। जाप करते समय मन को एकाग्र रखें और बजरंगबली का ध्यान करें। शुभ फल की प्राप्ति के लिए इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement