बॉलीवुड के इन सितारों को है डायबिटीज फिर भी रहते हैं फिट! जानें फिटनेस का राज़: Celebrities with Diabetes
Celebrities with Diabetes: बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स है जो अक्सर अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस उनको देख कर उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जो सितारे दिखने में तो फिट है लेकिन कई बीमारियों का शिकार हैं? शायद नहीं जानते होंगे। आज हम आपको बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो डायबिटीज जैसी बिमारियों से ग्रसित हैं। लेकिन वह अपना अच्छे से ख्याल रखते हैं। इसी वजह से आज वह सब इतना फिट है की उनकी फिटनेस से हर कोई इंस्पायर होता है। आखिर उनकी फिटनेस के पीछे का राज क्या है? अगर आप भी जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स की फिटनेस का राज।
बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो डायबिटीज का शिकार हैं। इनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर रेखा तक शामिल हैं। ये सभी सेलेब्स दिखने में बेहद फिट है लेकिन डायबिटीज के शिकार हैं। इस वजह से वह खानपान और फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। आप भी उनके फिटनेस सीक्रेट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
ये हैं बॉलीवुड के वो सेलेब्स जो हैं डायबिटीज के शिकार
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कई सालों से डायबिटीज के मरीज है। उन्हें टाइप 2 डायबिटीज है। लेकिन वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं और शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं। वह बाहर का खाना खाने से बचते हैं। अमिताभ बच्चन रोजाना तुलसी के पत्ते खाते हैं। साथ ही वह प्रोटीन ड्रिंक्स, प्रोबायोटिक फूड्स, नारियल पानी और आंवले का जूस पीते हैं। इसके अलावा वह खजूर, केला और खूब सारा पानी दिन में पीते हैं। वहीं रोजाना प्रॉपर एक्सरसाइज, योग और साइकिलिंग करते हैं। आप भी उनकी डाइट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
सोनम कपूर
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर कम उम्र में ही डायबिटीज का शिकार हो गई थीं। दरअसल उन्हें 17 साल की उम्र में टाइप 2 डायबिटीज हो गया था। जिसके बाद से वह अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देती हैं। वह अच्छी डाइट लेने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज पर ध्यान देती है। वह डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दिन में खूब पसीना बहाती हैं और एक्सर साइज के साथ ही प्रोटीन वाले खाना ही ज्यादा खाती हैं। आप एक्ट्रेस की डाइट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी एक्ट्रेस रेखा सालों से डायबिटीज की पेशेंट हैं। लेकिन वह आज भी फिट है। उनकी फिटनेस से लोग इंस्पिरेशन लेते हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए अच्छी एक्सरसाइज करती हैं। डायबिटीज से बचने के लिए वह खूब एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करती हैं। वह लंच में फल सब्जियां, दाल चपाती आदि सर्वाधिक वाले खाद्य पदार्थ लेती हैं।
समांथा
साउथ एक्ट्रेस समांथाबेहद खूबसूरत है। वह अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। वह भी 2013 से ही डायबिटीज की शिकार रही हैं। वह इससे बचने के लिए खूब एक्सरसाइज करने के साथ-साथ डांस, योगा करना पसंद करती हैं। सामंथा स्ट्रिक्टली अपने वर्कआउट और डाइट को फॉलो करती आ रही हैं। खाने पीने का ध्यान रखते हुए वह मीठे से भी परहेज करती हैं। फाइबर और प्रोटीन रिच डाइट लेने के साथ वह ऑर्गेनिक फल और सब्जियां का सेवन करती हैं।
राणा दग्गुबती
'बाहुबली' के राणा दग्गुबती भी डायबिटीज टाइप 1 के शिकार है। वह इससे बचने के लिए रोजाना प्रॉपर एक्सरसाइज करते हैं और खुद को फिट रखते हैं। वह डाइट में ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें, प्रोटीन शेक और ताजे फल लेना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वह ऑट्स, नट्स, ब्राउव ब्रेड, 8 अंडों का सफेद भाग, हरी सब्जियां, तरबूज और पपीता खा कर खुद को फिट रखते हैं। आप उनकी तरह डाइट फॉलो कर के खुद को फिट रख सकते हैं।