स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

टीवी की इन स्टार्स के ब्राइडल लुक को देखकर तय करें अपना ब्राइडल लुक: Celebrity Bridal Look

08:00 PM May 31, 2023 IST | Nidhi Goel
Celebrity Bridal Look
Advertisement

Celebrity Bridal Look: यदि आपकी शादी होने जा रही है और आप चाहती हैं कि आपका लुक भी टीवी एक्टर्स की तरह नजर आए, तो जरूरी है कि आप इन एक्टर्स के ब्राइडल लुक को देखें। इनका मेकअप या फिर इनके ब्राइडल लुक को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि ये काफी आकर्शित नजर आती हैं। तो आप भी इनके ब्राइडल लुक को देखकर अपना लुक तय कर सकती है। आईए देखें इन टीवी एक्टर्स के ब्राइडल लुक को-

Advertisement

श्रद्धा आर्या ब्राइडल लुक

ब्राइडल लुक के लिए आप श्रद्धा का स्टाइल अपना सकती है। श्रद्धा अक्सर लहंगों में नजर आती हैं। जो काफी अट्रैक्टिव होते है। इस फोटो में भी श्रद्धा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा है। आप यदि लाल रंग से हटकर कुछ पहना चाहती है तो आप इस तरह से गोल्डन कलर लहंगा भी वियर कर सकती है। इसमें ब्लाउज उन्होने फुल स्लीव्स का वियर कर रखा है साथ ही दुपटा सफेद रंग का पहना है और लहंगे का स्टाइल फिश कट है। और मैचिंग की ज्वेलरी जिसमें चोकर सेट और मांग टीका और बाकी ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लग रही है।

Advertisement

शिवांगी जोशी

ब्राइडल लुक में लाल रंग को तो वैसे भी ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में यदि आपका मन लाल रंग से सरोबार कुछ आकर्शित पहनने का है तो आप शिवांगी जोशाी का ये लुक अपनाएं। लाल रंग के जोड़े में अपनी खुबसूरती बिखेरती हुई दिख रही है। उन्होने लाल लहंगे के साथ गोल्डन ज्वलेरी कैरी करी है। जो उन्हें और भी अधिक आकर्षित बना रही है। इस लहंगे में एक खासियत है कि इसमें लहंगे को शरारा लुक दिया गया है। साथ ही दुपट्टा गुलाबी रंग का है जिससे ये एलीगेंट लुक दे रहा है।

Advertisement

प्रणाली राठौर

Pranali Rathore

गोल्डन और लाल रंग में प्रणाली राठौर का ये लहंगा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। गोल्डन और रेड कलर का कंट्रास्ट अपने आप में ही आकर्षित नजर आता है। यदि आप भी कंट्रास्ट में कुछ ट्राई करना चाहती है तो आप इस तरह लहंगे को डिजाइन करवा सकती है। साथ ही इसमें हैवी ज्वेलरी पहन रखी है। जिसमें गोल्ड और हरे पन्ने का इस्तेमाल किया गया है। ये जड़ाउ और हैवी लुक की ज्वलेरी ब्राइडल लुक को एक प्रोपर लुक दे रही है। आजकल ज्वलेरी में ग्रीन कलर का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है खासकर ब्राइडल की ज्वलेरी में।

Advertisement

तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश को ये लुक जिसमे ज्यादा भारी भरकम कुछ नहीं है। ब्राइडल में एक सिंपल लुक जो गर्ल्स को बेहद भाता है। यदि आपका मन कुछ सिंपल या मॉर्डन लुक है तो आप तेजस्वी प्रकाश का ये लुक अपना सकती है। बेहद खास लाल रंग जो आंखों को भाता है। इसमें आप साड़ी के साथ अलग से दुपटटा ले सकती है। जिससे एक प्रॉपर लुक आ सके। लेकिन ये दुपटटा आप सेम रंग और फैब्रिक में ही रखें। जैसे तेजस्वी प्रकाश ने पहन रखा है। ज्वेलरी में आप इस तरह की कुंदन ज्वेलरी पहन सकती है। 

Tags :
bridalbridal looksBridal Looks of Celebritygrehlakshmi
Advertisement
Next Article