लम्बे एज गैप के बाद भी इन सेलिब्रिटी कपल्स की केमेस्ट्री है कमाल: Celebrity Couple Chemistry
Celebrity Couple Chemistry: शादी को लेकर सबके अपने अलग विचार होते हैं। लेकिन भारतीय समाज में शादी और जोड़े को लेकर कुछ पैमाने हैं जिन्हें ज्यादातर लोग फॉलो करते हैं। इनमें से एक है एज। आजकल लोगों का मानना है कि अगर कपल के बीच एज गैप ज्यादा होगा तो उनके संबंधों में दिक्कत हो सकती है। यही नहीं पुरूष की उम्र ज्यादा हो तो भी चल जाता है लेकिन महिलाओं की उम्र अपने पार्टनर से ज्यादा हो तो ये बात लोगों के गले से उतरती नहीं। लेकिन हम आज आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में बताते हैं जिनके लिए एज गैप मायने नहीं रखता। इन कपल्स के बीच लम्बा एज गैप होने के बावजूद उनके वे परफैक्ट कपल हैं।
शाहिद कपूर- मीरा राजपूत
इंडस्ट्री में कदम रखते ही शाहिद कपूर लाखों लड़कियों के दिलों में बस गए थे। उनकी पर्सनल केमेस्ट्री कई एक्ट्रेस के साथ बनी तो लेकिन ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। फिर उनकी जिंदगी में आई उनसे 13 साल छोटी मीरा राजपूत। जिन्होंने उनके जीवन में वो ठहराव लाया जिसकी शाहिद को तलाश थी।
प्रियंका चोपड़ा – निक जोनस
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका को निक के रूप में वो शख्स मिला जो उन्हें प्यार के साथ सम्मान दे और हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। इस कपल के बीच 10 साल का एज गैप होने के बावजूद इनके बीच जो प्यार और एक दूसरे के प्रति सम्मान झलकता है वो काबिले तारीफ है। प्रियंका लगभग 10 साल बड़ी हैं निक से।
करीना कपूर - सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी आसान नहीं थी। सैफ के साथ एक रिश्ते को न निभा पाने का टैग जुड चुका था। ऐसे में अपने से 10 साल बड़े सैफ के साथ शादी करने का करीना का फैसला लोगों की समझ से परे था। इन दोनों की केमेस्ट्री देख कहना गलत नहीं है कि एज इज जस्ट अ नम्बर। यही नहीं करीना की सारा और इब्राहिम के साथ केमेस्ट्री भी काबिले तारीफ है।
मिलिंद सोमन- अंकिता कंवर
मिलिंद सोमन और अंकिता के बीच 26 साल का गैप है। इस गैप के बावजूद इस कपल के बीच गजब की केमेस्ट्री है। फिटनेस फ्रीक मिलिंद अक्सर अंकिता के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेअर करते रहते हैं। इन पोस्ट में दोनों की केमेस्ट्री साफ दिखाई देती है।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
बॉलीवुड का ये कपल अक्सर चर्चा में बना रहता है। 10 साल के गैप के बावजूद दोनों एक दूसरे की पर्सनल स्पेस के साथ एक दूसरे के निर्णयों का सम्मान करते हैं। यही नहीं वे खुलकर एक दूसरे के बारे में अपने ओपिनियन भी शेअर करते हैं।