For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

होली पर इन सेलिब्रिटीज़ से लें फैशन टिप्स: Celebrity Holi Style

05:00 PM Mar 06, 2023 IST | Swati Kumari
होली पर इन सेलिब्रिटीज़ से लें फैशन टिप्स  celebrity holi style
Advertisement

Celebrity Holi Style: होली में रंग-बिरंगे खाने और सफेद कपड़े ही ट्रेंड में होते हैं, लेकिन अगर आप भी इस रंगो के त्योहार में कुछ नया करना चाहती है, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आपके सेलिब्रेशन में चार चांद लग जाएगा। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज है, जो होली के त्योहार में रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं और आप उनसे टिप्स लेकर अपनी पार्टी में भी यह आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।

जान्हवी कपूर का यह लुक काफी फेमस हुआ था, जिसमें उन्होंने टाई- डाई टी शर्ट और शॉर्ट्स पहनी थी। आप भी अपनी होली पूल पार्टी में यह आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आप बहुत कूल नजर आएंगी। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी आउटफिट रोजाना के दिनों में पहनती हैं।

यह भी देखे-आपके फैशन गेम को कम्प्लीट करेंगे ये टॉप 5 व्हाइट होली आउटफिट

Advertisement

Holi Style
Janhvi Kapoor Holi Style

ये जवानी है दीवानी फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपनी होली सॉन्ग में रेड कलर की शर्ट और व्हाइट डेनिम शॉर्ट्स पहना था। यकीन मानिए अगर आप भी अपनी होली पार्टी में ये ट्रेंडी आउटफिट ट्राई करेंगी, तो कुल लग सकती हैं। यह आपको काफी कंफर्टेबल महसूस कराएगा।

Celebs Holi Style
Deepika Holi Style

आप अपनी होली पार्टी में जलवा बिखेरने के लिए कियारा की तरह अपना कम्फर्ट क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पैंट पहनें। कियारा ने अपने क्रॉप टॉप और पैंट को लॉन्ग रफल्ड श्रग के साथ टीमअप किया था, जिसमें वो खूबसूरत लग रही थी।

Advertisement

आप अगर अपनी होली पार्टी में पानी से खेलने के मूड में है, तो आप व्हाइट डेनिम शॉर्ट्स के साथ मल्टीकलर नॉटेड टॉप को पेयर अप करके पहन सकती हैं।

होली जैसे रंगों के त्योहार के लिए आलिया भट्ट से आप फ्लोरल प्रिंट के कपड़ों का आइडिया ले सकती हैं। तस्वीरों में जिस तरह से आलिया ने फ्लोरल कुर्ता और शरारा पैंट को टीम अप करके पहना है, उसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। आप भी ये ड्रेस होली पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

आप अपनी पार्टी में काफी कंफर्टेबल महसूस करना चाहती हैं, तो आप सारा अली खान के इस शरारा पैंट के साथ शॉर्ट सफेद कुर्ता पेयर अप करके पहन सकती है, जो आपके होली पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

आप सोनम कपूर की तरह अपनी पार्टी में लाइट वेट लहंगा भी पहन सकती है, जिसमें गुलाबी रंग के फूलों का प्रिंट हैं। आपको सोनम कपूर का यह लहंगा ट्रेडिशनल लुक देने वाला हैं।

Sonam Kapoor Look
Sonam Kapoor

बॉलीवुड के ये तमाम सितारे होली पर ट्रेडिशनल से लेकर फैंसी आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। आप भी चाहें तो होली पर इन स्टार से इंस्पिरेशन लेकर आउटफिट डिज़ाइन करवाकर पहन सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement