For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

फेस्टिव सीजन में जाह्नवी कपूर जैसा लुक पाएं, लोग पूछेंगे...मेकअप कहां से करवाया है: Celebrity Makeup Look

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और हर महिला व युवती की यही इच्छा होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। ड्रेस से लेकर मेकअप तक ऐसा हो कि भीड़ में भी वो अलग नजर आए। अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर के कुछ मेकअप लुक्स को आप अपना सकती हैं।
05:00 PM Sep 29, 2023 IST | Ankita Sharma
फेस्टिव सीजन में जाह्नवी कपूर जैसा लुक पाएं  लोग पूछेंगे   मेकअप कहां से करवाया है  celebrity makeup look
Celebrity Makeup Look
Advertisement

Celebrity Makeup Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर स्टाइल और ब्यूटी का दूसरा नाम है। बेहद खूबसूरत यह एक्ट्रेस हमेशा अपने नेचुरल लुक से सभी को इंप्रेस कर देती है। दरअसल, ये पूरा कमाल है उनके शानदार मेकअप का जो काफी सटल लगता है। अपने ट्रेडिशनल लुक को जाह्नवी अल्ट्रा ग्लैम मेकअप से ग्लैमरस बना देती हैं। खास बात यह है कि उनका मेकअप कभी भी बहुत ओवर नजर नहीं आता। तो चलिए फेस्टिव सीजन में जान लेते हैं जाह्नवी के मेकअप सीक्रेट्स।

ट्रेंड सेटर हैं जाह्नवी

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और हर महिला व युवती की यही इच्छा होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। ड्रेस से लेकर मेकअप तक ऐसा हो कि भीड़ में भी वो अलग नजर आए। अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर के कुछ मेकअप लुक्स को आप अपना सकती हैं। जाह्नवी ट्रेंड सेटर हैं। इतना ही नहीं उनका मेकअप कई गर्ल्स के लिए आदर्श है। इन दिनों मिनिमल मेकअप लुक सबसे ज्यादा ट्रेंड में है और जाह्नवी इस लुक को काफी पसंद करती हैं। इस मेकअप की खासियत यह है कि ये आपके सभी फेस फीचर्स को उभार देता है। लेकिन नेचुरल अंदाज में।

ग्लॉसी मेकअप लुक

शाम की पूजा, पार्टी या करवा चौथ के लिए तैयार हो रही हैं तो आप भी जाह्नवी का यह ग्लॉसी मेकअप स्टाइल चुन सकती हैं। गालों, नाक और ठोड़ी पर एक्ट्रेस ने शिमरी ग्लॉस लगाया है। वहीं आंखों को हाईलाइट करने के लिए स्मोकी आई मेकअप अपनाया है। हालांकि इसके लिए उन्होंने ब्राउन और डार्क ब्राउन आईशैडो का उपयोग किया है। डार्क लाइनर लगाया। जाह्नवी अपनी पलकों पर खास ध्यान देती हैं और इसपर उन्होंने ढेर सारा मस्कारा लगाकर उन्हें वॉल्यूम दी है। मेकअप को बहुत ज्यादा ओवर न दिखाने के लिए उन्होंने ब्राउन कलर का लिप शेड यूज किया है। कुल मिलाकर जाह्नवी का यह लुक आपको किसी भी इवेंट में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देगा।

Advertisement

ऐसे मिलेगा आपको नेचुरल लुक  

नो मेकअप लुक इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऐसे में जाह्नवी अक्सर इस मेकअप लुक में दिखती हैं। हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान उन्होंने गोल्डन येलो साड़ी के साथ यह लुक अपनाया और सभी को इंप्रेस कर दिया। इसके लिए जाह्नवी ने गालों, नाक और ठोड़ी पर अच्छी तरह से पिंक हाइलाइटर लगाया। होंठों पर लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई। लाइट पिंक कलर का आईशैडो यूज किया, जिससे उन्हें सटल लुक मिला। यहां उन्होंने आईलाइनर का यूज नहीं किया, हालांकि पलकों को वॉल्यूम देने के लिए मस्कारा लगाना वह नहीं भूलीं। आखिर में एक छोटी सी बिंदी से अपने लुक को कंप्लीट किया। मेकअप के साथ ही टाइट बन और उसमें लगे गजरे ने उन्हें फिनिशिंग टच दिया।

डेवी लुक है शानदार

जाह्नवी कपूर डेवी मेकअप लुक अपनाना भी काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी बोल्ड और ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो इस फेस्टिव सीजन में इसे जरूर ट्राई करें। जाह्नवी ने शिमर हाइलाइटर से अपने गालों को शिमर लुक दिया। वहीं आई मेकअप पर खास ध्यान दिया। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप को अपनाया। गहरे आई लाइनर और ढेर सारा मस्कारा लगाकर उन्होंने पलकों को हाईलाइट किया। ग्लैम लुक के लिए डीप रेड कलर का लिप शेड यूज किया। यह लिप शेड ऐसा है जो हर इंडियन स्किन टोन पर सूट होता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement