For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ चंडीगढ़ में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Apr 05, 2024 IST | Ankita A
20  चंडीगढ़ में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Chandigarh Me Ghumne ki Best Jagah
Advertisement

Chandigarh Me Ghumne ki Best Jagah: चंडीगढ़ एक बहुत ही खूबसूरत शहर हैI यह उत्तर पश्चिम भारत में हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी क्षेत्र में स्थित हैI यह भारत का पहला योजनाबद्ध शहर हैI ऐसा कहा जाता है कि इस शहर का नाम चंडी देवी मंदिर के नाम पर पड़ा हैI चंडीगढ़ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोवर वाला शहर है, यही वजह है कि यहाँ घूमने के लिए कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जिसे देखने के लिए यहाँ दूर-दूर से पर्यटक घूमने आना पसंद करते हैंI आइए यहाँ के प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि जब आप यहाँ घूमने आएं तो आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना होI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
सुखना झील (Sukhna Lake)5
रॉक गार्डन (Rock Garden)3.8
रोज गार्डन (Rose Garden)3
मोहाली क्रिकेट स्टेडियम (Mohali Cricket Stadium)7.7
म्यूजिकल फाउंटेन (Musical Fountain)1.5
सरकारी संग्रहालय (Government Museum)3.5
एलांटे मॉल (Elante Mall)5.1
फन सिटी (Fun City)5.1
थंडर जोन (Thunder zone)15.6
अंतराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय ( International Doll Museum)1.7
शांति कुंज (Shanti Kunj)1.9
जापानी गार्डन (Japanese Garden)5.2
टेरेस गार्डन (Terrace Garden)3.5
पिंजौर गार्डन (Pinjore garden)22
छतवीर चिड़ियाघर (Chhatbir Zoo)19.8
खुशबू का बगीचा (Garden of fragrance)3.3
एक्वा विलेज (Aqua Village)22.2
ले कॉर्बूसियर सेंटर (Le Corbusier Center)3.3
चंडी मंदिर (Chandi Temple)16.1
कपूरथला बाग (Kapurthala Bagh)172
20+ चंडीगढ़ में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Chandigarh Me Ghumne ki Best Jagah
Sukhna Lake

चंडीगढ़ में पर्यटकों के घूमने के लिए सुखना झील सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता हैI सुखना झील शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित है और यह झील लगभग 3 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ हैI इस झील की सबसे खास बात यह है कि यह एक मानव निर्मित झील हैI यहाँ आप झील में बोटिंग करने,पिकनिक मनाने और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैI

सुखना झील घूमने के लिए बिलकुल फ्री हैI यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, लेकिन अगर आप यहाँ बोटिंग और झूले का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए यहाँ भुगतान करना पड़ेगाI सुखना झील के परिसर में सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक प्रवेश किया जा सकता हैI

Advertisement

Rock Garden
Rock Garden

चंडीगढ़ का रॉक गार्डन अपनी अनोखी शिल्प कला के लिए जाना जाता हैI प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधनों का उपयोग करके इस गार्डन को बहुत ही सुन्दर तरीके से तैयार किया गया हैI यहाँ की बनी मूर्तियों को कबाड़ के द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से बनाया गया हैI इसका निर्माण 1957 में एक सरकारी अधिकारी नेकचंद के द्वारा करवाया गया थाI इनके इस कार्य के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चूका हैI

रॉक गार्डन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ वयस्कों के लिए 30 रूपए और बच्चों के लिए 10 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI

Advertisement

Rose Garden
Rose Garden

रोज गार्डन चंडीगढ़ का एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैI इसका निर्माण 1967 में किया गया थाI चंडीगढ़ के रोज गार्डन की गिनती एशिया के सबसे बड़े गार्डन के रूप में की जाती हैI इस गार्डन को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन के नाम से भी जाना जाता हैI यहाँ आपको 825 से अधिक प्रजातियों के 32,500 की संख्या में फूल-पौधे देखने के लिए मिल जाएंगेI

रोज़ गार्डन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI यहाँ पर्यटकों को 50 रूपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Advertisement

Mohali Cricket Stadium
Mohali Cricket Stadium

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम भारत का एक लोकप्रिय क्रिकेट खेल का मैदान हैI यह मैदान आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य रूप से अभ्यास मैदान हैI इस स्टेडियम का निर्माण 1966 में करवाया गया था और यहाँ लगभग 30,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता हैI

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को बाहर से देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप यहाँ होने वाले मैच को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रवेश शुल्क देना पड़ेगा और पहले से ही टिकट की बुकिंग भी करनी पड़ेगीI

Musical Fountain
Musical Fountain

सेक्टर 17 में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन चंडीगढ़ शहर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक हैI इस फाउंटेन में आपको नाचते पानी का डांस दिखाई देता हैI शाम के समय यहाँ लोगों की काफी ज्यादा भीड़ लगती हैI बच्चे यहाँ आने पर इन म्यूजिकल फाउंटेन को देख कर काफी खुश हो जाते हैंI

म्यूजिकल फाउंटेन देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता हैI आप यहाँ किसी भी समय आ सकते हैंI

Government Museum
Government Museum

चंडीगढ़ के सरकारी संग्रहालय में प्राचीन और ऐतिहासिक चीजों को संजो कर रखा गया हैI यहाँ आपको गांधार शैली में निर्मित कई मूर्तियां देखने को मिल जाएंगीI साथ ही इस संग्रहालय में कई प्रकार के लघु चित्रों और ऐतिहासिक काल के जीवाश्म को भी संभाल कर रखा गया हैI

चंडीगढ़ का सरकारी संग्रहालय सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन सुबह के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक ही खुला रहता हैI यहाँ प्रवेश शुल्क के रूप में आपको 30 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Elante Mall
Elante Mall

चंडीगढ़ का एलांटे मॉल भारत का 10 वां सबसे बड़ा मॉल है, जिनमें आप शॉपिंग करने के साथ-साथ, मनोरंजन, खेल, सिनेमा और खाने का भी आनंद ले सकते हैंI इस मॉल के अंदर बड़े-बड़े ब्रांडेड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बने हुए हैं, जहां से आप ब्रांडेड कपड़ों की अच्छी खरीदारी कर सकते हैंI

यह एक सार्वजनिक स्थान है, इसलिए यहाँ आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Fun City
Fun City

फन सिटी एक वाटर पार्क है जो चंडीगढ़ में मनोरंजन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध स्थान हैI फन सिटी के अंदर आपको एम्यूजमेंट पार्क और वाटर पार्क दोनों का विकल्प मिल जाएगाI गर्मी के मौसम में इस वाटर पार्क में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और एन्जॉय करते हैंI

इस पार्क में राइड और वाटर पार्क के लिए 680 रूपए, 770 रूपए और 790 रूपए तीन तरह के टिकट उपलब्ध होते हैंI आप अपनी पसंद का टिकट खरीद सकते हैंI यह पार्क सुबह 9:30 से शाम 6:30 तक खुला रहता हैI

Thunder zone
Thunder zone

थंडर जोन चंडीगढ़ का एक वाटर पार्क हैI इसका निर्माण 2002 में लोगों के घूमने और एन्जॉय के लिए किया गया थाI छुट्टियों वाले दिन चंडीगढ़ में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के यह सबसे अच्छी जगहों में से एक हैI यह चंडीगढ़ शहर से केवल 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI

यहाँ प्रवेश करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 800 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

International Doll Museum
International Doll Museum

यह संग्रहालय चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में स्थित हैI अंतराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय का निर्माण 1985 में किया गया थाI यह चंडीगढ़ में स्थित एक अनोखा संग्रहालय है, जिसे बाल भवन के अंदर ही बनाया गया हैI छोटे बच्चों को यह जगह बहुत ज्यादा पसंद आता हैI इस संग्रहालय में अनेकों तरह की गुड़ियों को देखने का अवसर मिलता हैI

यहाँ आपको प्रवेश करने के लिए 20 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Shanti Kunj
Shanti Kunj

चंडीगढ़ में शांति कुंज प्रकृति प्रेमियों के घूमने के लिए सबसे उत्तम जगहों में शामिल हैI यहाँ आप हरे-भरे पेड़-पौधे और बाग-बगीचे जैसे प्राकृतिक सुंदरता का खूबसूरत नजारा देख सकते हैंI अगर आप चंडीगढ़ में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो यहाँ घूमने के लिए जरूर जाएँI

शांति कुंज देखने आने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह जगह सभी पर्यटकों के लिए बिलकुल निशुल्क हैI

Japanese Garden
Japanese Garden

चंडीगढ़ में जापानी गार्डन भी है और यह गार्डन सेक्टर 31 में स्थित हैI जापानी गार्डन में पर्यटक जापान की संस्कृति को करीब से देख पाते हैंI यह गार्डन परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह मानी जाती हैI यहाँ ज्यादातर स्थानीय पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए आना पसंद करते हैंI

इस गार्डन के अंदर घूमना बिलकुल निशुल्क है, यहाँ किसी से भी कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

Terrace Garden
Terrace Garden

चंडीगढ़ में टेरेस गार्डन सेक्टर 33 में स्थित हैI इस गार्डन का निर्माण 1979 में करवाया गया थाI इस गार्डन में शाम के समय लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती हैI आप अपने परिवार के साथ यहाँ घूमने के लिए आ सकते हैंI

टेरेस गार्डन में पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है, साथ ही आप यहाँ किसी भी समय घूमने के लिए आ सकते हैंI

Pinjore garden
Pinjore garden

पिंजौर गार्डन, चंडीगढ़ के पास में ही स्थित हैI इस गार्डन का निर्माण मुगल शासक औरंगजेब के एक नवाब के द्वारा बनवाया गया थाI बाद में इसका पुननिर्माण पटियाला के महाराज यादविंद्र के द्वारा करवाया गया थाI यही कारण है कि इस खूबसूरत गार्डन को यादविंद्र गार्डन के रूप में भी जाना जाता हैI यह गार्डन इतना ज्यादा खूबसूरत है कि यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी हैI

पिंजौर गार्डन सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है और यहाँ प्रति व्यक्ति 20 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI

Chhatbir Zoo
Chhatbir Zoo

छतवीर चिड़ियाघर बहुत विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ हैI छतवीर चिड़ियाघर में आप जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैंI इस चिड़ियाघर में आप पशु-पक्षियों को देखने के साथ-साथ यहाँ लाइन सफारी और डियर सफारी का आनंद भी ले सकते हैंI आप चाहें तो यहाँ पैदल भी घूम सकते हैं और ई रिक्शा भी ले सकते हैंI यहाँ पर्यटकों के लिए ई रिक्शा की भी सेवा उपलब्ध हैI

इस चिड़ियाघर में घूमने के लिए वयस्कों को प्रति व्यक्ति 100 रूपए का प्रवेश टिकट और 3 से 12 साल तक के बच्चों के लिए 50 रूपए का टिकट लगता हैI यह चिड़ियाघर प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है, इसलिए सोमवार के दिन यहाँ आने से बचेंI

Garden of fragrance
Garden of fragrance

चंडीगढ़ में खुशबू का बगीचा घूमने के लिए एक ऐसी जगह है जहाँ आप चारों तरफ से प्रकृति की सुंदरता और शांतिपूर्ण माहौल का आनंद लेते हैंI इसे गार्डन आफ फ्रेगरेंस के नाम से भी जाना जाता हैI यहाँ आने के बाद पर्यटक तरोताजा महसूस करते हैंI

यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 5 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI

Aqua Village
Aqua Village

अगर आप गर्मी के मौसम में चंडीगढ़ घूमने जा रहे हैं तो आप एक्वा विलेज देखने के लिए जरूर जाएँI एक्वा विलेज चंडीगढ़ से केवल 25 किलोमीटर की दूरी पर कालका रोड पर स्थित हैI इस विलेज की खास बात यह है कि यह केवल गर्मी के मौसम में ही खुला रहता है, बाकि सभी मौसम में यह विलेज बंद रहता हैI चिलचिलाती धूप से बचने और एन्जॉय करने के लिए यहाँ कई राइड्स भी मौजूद हैंI

यहाँ 650 रूपए का प्रवेश टिकट लगता है, लेकिन अगर आप वीकेंड पर यहाँ आते हैं तो आपको 750 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Le Corbusier Center
Le Corbusier Center

चंडीगढ़ में ले कॉर्बूसियर सेंटर सेक्टर 19 बी में स्थित हैI यह एक लोकप्रिय विरासत है, जो प्राचीन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बूसियर को समर्पित हैI यहाँ इनके स्टडी, लेखन, रिसर्च और कई काम मौजूद हैंI इसके अलावा यहाँ पर कई सुंदर तस्वीरों का भी संग्रह देखने को मिलता हैI

यहाँ 10 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता है और यह सुबह के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

Chandi Temple
Chandi Temple

चंडी मंदिर, चंडीगढ़ का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर हैI यह मंदिर माता चंडी को समर्पित है, जो हिंदू देवी माँ दुर्गा का एक रूप मानी जाती हैंI चंडी मंदिर का निर्माण 8 अक्टूबर, 2005 को किया गया थाI यह मंदिर चंडीगढ़ शहर के बाहर शिमला-मनाली मार्ग पर स्थित हैI

यहाँ दर्शन करने आने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Kapurthala Bagh
Kapurthala Bagh

चंडीगढ़ का कपूरथला बाग एक बहुत ही सुंदर बाग है, जो शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हैI यह बाग खगोल मंच के द्वारा संचालित किया जाता हैI इस बाग़ में विभिन्न प्रकार के फूल, वृक्ष और वनस्पतियों को विकसित किया गया हैI

इस बाग़ को देखने और यहाँ घूमने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

चंडीगढ़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अगस्त से लेकर नवंबर के बीच का महीना माना जाता  हैI इस समय यहाँ ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंडI यहाँ का मौसम इस समय के दौरान घूमने के लिए काफी अच्छा होता हैI अगर आप यहाँ दिसंबर के महीने में घूमने जाएंगे तो यहाँ बहुत ज्यादा ठंडी पड़ती है, जिससे आपको घूमने में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैI

हवाई मार्ग से- हवाई मार्ग से आप चंडीगढ़ बहुत आराम से पहुँच सकते हैंI यहाँ का हवाई अड्डा शहर से केवल 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से यहाँ के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध हैंI

रेल मार्ग से- अगर आप चंडीगढ़ ट्रेन से पहुंचना चाहते हैं तो ट्रेन से आपको यहाँ पहुँचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती हैI यहाँ के लिए कई सारी ट्रेनें उपलब्ध हैं, आप आराम से यहाँ आ सकते हैंI

सड़क मार्ग से – चंडीगढ़ शहर सड़क मार्ग से बेहतरीन तरीके से जुड़ा हुआ हैI यहाँ के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों बसों की अच्छी सुविधा उपलब्ध हैI

जेडब्ल्यू मैरियट

प्लाट नंबर 6, दक्षिण मार्ग, सेक्टर 35, चंडीगढ़

हयात रिजेंसी

178, औद्योगिक क्षेत्र चरण 1, चंडीगढ़

द ललित

आईटी पार्क रोड, सेक्टर 13, चंडीगढ़

FAQ | चंडीगढ़ में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चंडीगढ़ घूमने में कितना दिन लगता है?

आप चंडीगढ़ शहर 2 से 3 दिन में बड़े आराम से घूम सकते हैंI

चंडीगढ़ घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं तो आप 5000 रूपए में चंडीगढ़ शहर अच्छे से घूम सकते हैंI

चंडीगढ़ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

चंडीगढ़ घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अगस्त से लेकर नवंबर तक का होता हैI इस समय के बीच यहाँ का मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है, जिससे घूमने में कोई परेशानी नहीं होती हैI

मुझे चंडीगढ़ में कहाँ रहना चाहिए?

चंडीगढ़ में कई अच्छे होटल उपलब्ध हैंI आप अपनी सुविधानुसार अच्छे होटल का चुनाव आराम से कर सकते हैंI

रात के समय चंडीगढ़ में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

चंडीगढ़ में नाईट लाइफ के लिए कई अच्छे-अच्छे पब मौजूद हैं, जहाँ आप रात के समय जा सकते हैंI आप चाहे तो सेक्टर 22 मार्केट घूमने के लिए भी जा सकते हैंI

हम रात में चंडीगढ़ में क्या कर सकते हैं?

आप रात में चंडीगढ़ के पब में जा सकते हैं, साथ ही यहाँ के फेमस खानों का भी आनंद ले सकते हैंI

Advertisement
Advertisement