For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

चंडीगढ़ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जो भर देंगे आपकी यात्रा में रोमांच: Chandigarh Tourism

10:30 AM Jun 03, 2023 IST | Sanjaya Shepherd
चंडीगढ़ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल  जो भर देंगे आपकी यात्रा में रोमांच  chandigarh tourism
Chandigarh Tourism
Advertisement

Chandigarh Tourism: चंडीगढ़ पूरे देश में अपनी आधुनिक जीवनशैली और नयेपन के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा शहर है, जो कि आपको पंजाब और उत्तर भारत के लोगों की अनोखी कला, अलहदा संस्कृति और ख़ूबसूरत जीवन शैली से परिचित कराता है। घूमने के लिहाज से चंडीगढ़ में कई खूबसूरत जगहें हैं, जिसे देखने के लिए देश भर से पर्यटक इस जगह पर आते हैं और यहाँ के खानपान का भरपूर लुत्फ़ उठाते हैं। यदि आप भी चंडीगढ़ घूमने का मन बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए।

जाकिर हुसैन रोज गार्डन

Chandigarh Tourism
Zakir Hussain Garden

जाकिर हुसैन रोज चंडीगढ़ की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस जगह की सबसे ख़ास बात यह कि इस गार्डन में 1500 से भी अधिक गुलाब की किस्में हैं। गार्डन गुलाबों से भरा यह गार्डेन ताक्रिबन 30 एकड़ में फैला हुआ है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकीर हुसैन के सम्मान में इस पार्क को बनाया गया था। इस गार्डन में आपको अनोखी वास्तुकला देखने को मिलती है। इस जगह पर आपको फूलों का जो सौंदर्य देखने को मिलेगा वह शायद ही कहीं और मिले। हनीमून और डेट पर जाने वाले लोगों के लिए यह गार्डन एक ख़ूबसूरत विकल्प है।

इस्कॉन टेम्पल

Iskon Temple
Iskon Temple

हमारा देश धार्मिक आस्था वाला देश है जहां पर तरह तरह के मंदिर हैं। इस्कॉन टेम्पल भी उसी में से एक है जिसके देश भर में कई मंदिर हैं। लेकिन चंड़ीगढ़ में मौजूद इस्कॉन टेम्पल की बात ही निराली है। यह मंदिर कृष्ण भक्तों के साथ साथ इस जगह पर घूमने आने वाले पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय है। इस जगह पर तरह-तरह की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियाँ होती रहती हैं, जिसकी वजह से यह जगह हमेशा भरी-भरी रहती है। चंडीगढ़ की यात्रा पर हैं, तो इस टेम्पल में ज़रूर जाएँ। यह चंडीगढ़ में देखने के लिए शानदार जगह है।

Advertisement

सुखना लेक

Sukhana Lake
Sukhana Lake

झील किसी भी शहर की आत्मा की तरह होती है। इस जगह पर जाकर जो सकून मिलता है वह कहीं और नहीं मिलता। चंडीगढ़ के लिए सुखना लेक भी उसी तरह से काफ़ी महत्व की जगह है। यह लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई झील कई मायने में महत्वपूर्ण है। इस जगह पर एक तरफ जहां सैलानियों की भीड़ रहती है, वहीं दूसरी तरफ़ स्थानीय लोगों की भी पिकनिक चलती है। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर सर्दियों के मौसम में हज़ारों मिल दूर से प्रवासी पक्षी आते हैं। इस जगह पर आप इस दौरान सारस और साइबेरियन बतख भी देख सकते हैं।

रॉक गार्डन

Rock Garden
Rock Garden

चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय और आकर्षक जगहों की बात की जाए तो रॉक गार्डन का नाम सबसे पहले आएगा। यही कारण है कि इस गार्डन की देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं और इस जगह पर मौजूद कलाकृतियों को देखने का लुत्फ़ उठाते हैं। अगर आप कलाप्रेमी हैं, तब तो आपको यह जगह और भी ज़्यादा पसंद आएगी। इस जगह पर पहुँचकर ऐसा लगेगा कि आप किसी अलग ही दुनिया में आ गए हैं। यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए भी काफ़ी बेहतर विकल्प है, इस जगह पर आप अपनी फ़ैमिली ले साथ पिकनिक पर आ सकते हैं।

Advertisement

टैरेस्ड गार्डन

टैरेस्ड गार्डन

टैरेस्ड गार्डन को अपनी अलहदा ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आपको प्रकृति के बीच रहना और समय व्यतीत करना अच्छा लगता है, तो यह गार्डन आपको बहुत ही पसंद आएगा। इस जगह का शांत और सुखद वातावरण देखकर आपका मन ख़ुश हो जाएगा। इस जगह पर फूलों की अलग-अलग क़िस्में और चलने वाले फब्बारे आपके मन को मोह लेंगे और आपको सुकून का अहसास करवायेंगे। इस जगह पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ आएँगे तो और भी ज़्यादा अच्छा लगेगा।

गांधी भवन

Gandhi Bhavan
Gandhi Bhavan

गाधी भवन चंडीगढ़ को शहर की सबसे ख़ूबसूरत और फोटोजनिक इमारत के तौर पर जाना जाता है। पंजाब विश्वविद्यालय के अंदर स्थित यह जगह महात्मा गांधी के जीवन और उनके द्वारा किए कार्यों के अध्ययन के लिए समर्पित है। कमल के आकार की इस संरचना का डिजाइन वास्तुकार पियरे जीनरेट ने तैयार किया था। यह पूरी इमारत गांधी जी के विचारों की झलक प्रस्तुत करती है। इस जगह पर जाकर आप आधुनिक वास्तुकला की तकनीकी को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। यह पूरी इमारत आर्ट गैलरी, छात्रों के अध्ययन केंद्र और आधुनिक वास्तुकला के ख़ूबसूरत उदाहरणों से घिरी हुई है।

Advertisement

लेजर वैली

Lesser belly
Lesser belly

लेजर वैली चंडीगढ़ की बेहद ही ख़ूबसूरत जगहों में आती है। एक तरह से देखा जाए तो इस जगह पर रह रहे लोगों के लिए ये एक एक बेहद खुबसूरत सैरगाह है। यह् काफ़ी शांत और कई तरह के पेड़ पौधों से घिरी हुई है जो यहाँ के वातावरण को लाजवाब बना देता है। इस जगह पर आपको कई तरह की वनस्पतियाँ और पेड़ पौधे देखने को मिलेंगे जो आपका मन मोह लेंगे। इस जगह पर जो पर्यटक एक बार आ जाते हैं उनका लौटने के मन नहीं करता है। इस जगह पर आकार आप शांति के साथ वक़्त बिता सकते हैं।

कला सागर

Kala Sagar
Kala Sagar

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल में शुमार कला सागर काफ़ी चर्चित जगह है। इस जगह की ख़ास बात यह है कि इस जगह  को कई किस्म की टूटी फूटी चीज़ों का कलात्मक उपयोग किया गया है। इस जगह पर पहुँचकर आपको कई आकर्षक नमूने देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आने वाले पर्यटक इन चीज़ों में काफ़ी रुचि लेते हैं। कला सागर की अनोखी और शानदार बनावट उन्हें ख़ूब रास आती है। इस जगह पर जाकर आप घूमने के साथ साथ अपनी सृजनशीलता को नया आयाम दे सकते हैं।

चंडीगढ़ संग्रहालय

चंडीगढ़ संग्रहालय

चंडीगढ़ संग्रहालय चंडीगढ की सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय जगहों में आती है। ला करबूजिए के द्वारा बनाई गई इस संग्रहालय की इमारत वास्तुशिल्प कला की दृष्टि से बेजोड इमारत है। इस संग्रहालय में कांगडा, राजस्थानी व मुगलो के जमाने की कलाकृतियां संग्रहित है, जो कला प्रेमियो को अचंभित करती है। इस संग्रहालय के पास एक आर्ट गैलरी भी है। जहां पुराने और आधुनिक समय की कला के उत्कृष्ट नमूने संग्रहीत है। यह संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है इसे देखने का समय सुबह 10 बजे से सांय 4:30 बजे तक है।

Advertisement
Tags :
Advertisement