For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण 2023 का दुर्लभ संयोग, इन लोगों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा: Chandra Grahan 2023

शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने से कई संयोग बन रहे हैं। कई राशियों पर इसका शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कुछ लोगों लिए यह बेहद शुभ होने वाला है।
11:30 AM Oct 27, 2023 IST | Naveen Parmuwal
शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण 2023 का दुर्लभ संयोग  इन लोगों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा  chandra grahan 2023
Chandra Grahan 2023
Advertisement

Sharad Purnima 2023, Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है शरद पूर्णिमा होने से इस दिन का महत्व बढ़ गया है। हर वर्ष अश्विन पूर्णिमा पर शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन चंद्र ग्रहण का संयोग भी रहेगा। यह चंद्र ग्रहण खंडग्रास होगा और भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। पंडित दिनेश जोशी के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण अश्विन नक्षत्र और मेष राशि में लग रहा है। जिसका असर अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह शुभ रहेगा तो कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के जातकों के लिए शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का संयोग शुभ संकेत लेकर आया है।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Chandra Grahan 2023
Chandra Grahan 2023 Benefits on Zodiac Sign
  • वृषभ राशि: शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का संयोग वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान काफी समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर संबंधित आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। व्यापार में आय के नये स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में तरक्की हो सकती है। इस समय आपके प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण कई मायनों में शुभ रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और उन्नति के नये द्वार खुलेंगे। समाज में मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है, ऐसे में यह समय निवेस के हिसाब से भी काफी सही है। आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का शुभ व सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको लंबी बीमारी से कुछ राहत मिल सकती है। आप इस समय मा​नसिक शांति महसूस करेंगे। आपको जीवन में कई नये अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा आप उठा सकते हैं। परिवार में सुख—शांति का माहौल बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। इस समय आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है।
  • कन्या राशि: चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पुराने अटके हुए काम बन सकते हैं। व्यवसाय और कारोबार में नये आयाम स्थापित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्‍छा है।
  • कुंभ राशि: शरद पूर्णिमा व चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय जो भी काम होंगे, उनमें सफलता हाथ लगेगी। जीवन सुखद रहने वाला है। अचानक से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मृत्यु से पहले मनुष्य को मिलने लगते हैं ये संकेत, शिव पुराण में मिलता है इनका उल्लेख: Shiva Puran Death Sign

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement