For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बॉन्डिंग है शानदार, देखें सबसे लोकप्रिय कपल की ये तस्वीरें: Virushka Photos

09:00 AM May 28, 2023 IST | Shikha Trivedi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बॉन्डिंग है शानदार  देखें सबसे लोकप्रिय कपल की ये तस्वीरें  virushka photos
Virushka Photos
Advertisement

Virushka Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों की दुनिया भर में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में ये कपल अपने सोशल मीडिया हैंडल में अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर किया करते है। अनुष्का और विराट एक परफेक्ट कपल कहे जाते है दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जाती है। आज हम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की उन तस्वीरों का जिक्र करेंगे जिनमें दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक-दूसरे के साथ क्यूट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त लग रही है।इन तस्वीरों में अनुष्का पर्पल बॉडी कट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, वहीं विराट कोहली ब्लैक कोट पैंट में डैशिंग लग रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

पहाड़ों पर सैर के लिए पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत हैं। इस दौरान अनुष्का ब्लू डेनिम जैकेट और ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और विराट कोहली ब्राउन जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने बढ़िया पोज दे रहे हैं।

Advertisement

 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। इस तस्वीर में दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। अनुष्का ब्लू जींस के साथ व्हाइट टॉप और ब्लू जैकेट पहने दिख रही हैं जबकि विराट ब्लैक पैंट और व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने रॉक पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

इंडियन लुक में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी कमाल की लगती है। पिंक कलर का खूबसूरत सूट पहने अनुष्का शर्मा और ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। अनुष्का और विराट इस लुक में मुस्कुराते हुए बिजलियां गिरा रहे हैं।

Advertisement

इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर की शर्ट और विराट कोहली मल्टी कलर शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं विराट कैमरे के सामने फनी पोज देते नजर आ रहे हैं वहीं इस तस्वीर में अनुष्का की खूबसूरती देखने लायक है। दोनों की ये जुगलबंदी वाकई कमाल की लग रही है।

दोनों ने रचाई शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2013 में एक एड शूट के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। इस मुलाकात के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अच्छे दोस्त बन गए।  दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। इसके बाद इस पावर कपल के डेटिंग की ख़बरें भी सामने आई। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला किया। दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इस कपल ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement