For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए मनीष तिवारी निर्देशित फिल्म 'चिड़ियाखाना' सिनेमा घरों में कब होगी रिलीज: Chidiyakhana Movie

04:34 PM May 26, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
जानिए मनीष तिवारी निर्देशित फिल्म  चिड़ियाखाना  सिनेमा घरों में कब होगी रिलीज  chidiyakhana movie
Advertisement

Chidiyakhana Movie: दिल दोस्ती एटसेट्रा और इस्सक के बाद जाने-माने निर्देशक मनीष तिवारी की नई फिल्म चिड़ियाखाना 2 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा निर्मित और भारती स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म शिलादित्य बोरा की प्लाटून वन की ओर से रिलीज की जाएगी।

आजकल छोटे शहरों के लोगों पर बेस्ड कहानियां पसंद की जा रही है। यह फिल्म भी बिहारी लड़के ऋत्विक सहोरे की कहानी है जो अपनी मां के साथ मुंबई की चॉल में रहता है। हर युवा लड़के की तरह वह अपने सपने को जीना चाहता है। इस बड़ी से दुनिया में अपनी जगह और नाम कमाना चाहता है लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसे बहुत सी मुश्किलों का सामना करना होता है। वह इन मुश्किलों से घबराता नहीं खुद को मोटिवटे रखता है, ख़ुद के फुटबॉल हुनर को हथियार बना कर अपोजिट सिचुएशन से ऊपर उठने की कोशिश करता है। फिल्म खूबसूरती से इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे हमारे बीच हर दमित व्यक्ति में एक बाघ होता है। बस मौका मिलने की देर और कुछ चाह होनी चाहिए।

क्या है कहानी में खास

Chidiyakhana Movie
Chidiyakhana Movie Story

चिड़ियाखाना एक ऐसे इंसानकी कहानी है जो फुटबॉल और जुनून जीने के लिए दुनिया में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होता है। इस प्रोसेस में न केवल खुद को, बल्कि अपने दोस्तों और अपने स्कूल को भी एम्पावर करने का काम करता है। दुश्मनों को दोस्त बनने पर मजबूर करता है। हमारे भारतीय दर्शकों को हमेशा अनसंग हीरोज की कहानियां पसंद आती रही हैं। यह फिल्म भी ऐसी ही खेलभावना और मोटिवेशन से भरपूर है।चिड़ियाखाना एक क्लासिक अंडरडॉग कहानी है। जो कि 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

हर किरदार है अहम

ऋत्विक सहोर इस फिल्म में लीड कैरेक्टर हैं। उनके किरदार का नाम सूरज है। ऋत्विक के लिए एकदम फिट हैं, क्योंकि उनकी मासूमियत उनके व्यवहार में झलकती है। फिल्म में मां का किरदार राजेश्वरी सचदेव निभा रही हैं। मां के रूप में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। जिसने अपने बच्चे की सुरक्षित परवरिश के लिए सब कुछ छोड़ दिया है। प्रशांत नारायणन चॉल का गुंडा है, लेकिन दिल का बड़ा अच्छा है। रवि किशन, गोविंद नामदेव और अंजन श्रीवास्तव ने अपने किरदारों को जीवंतता से परदे पर जिया है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement