For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रात में भी इन शहरों की नहीं रुकती नाइट लाइफ, बेफिक्र होकर करते मस्ती: Cities With the Best Nightlife

11:30 AM Jun 04, 2023 IST | Sonalika Arya
रात में भी इन शहरों की नहीं रुकती नाइट लाइफ  बेफिक्र होकर करते मस्ती  cities with the best nightlife
Cities With the Best Nightlife
Advertisement

Cities with the Best Nightlife: बॉलीवुड फिल्म का एक गीत है ‘मतलबी हो जा जरा मतलबी दुनिया की सुनता है क्यों अपनी भी सुन ले कभी’ तो अगर आप भी जिंदगी के लेना चाहते है मजे बिना किसी फिक्र के तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के नाम जहां आप बेफिक्र होकर रात में मस्ती कर सकते है। यहां की रात बेहद सुहानी होती है और आप दिन की तरह रात को भी खूब एंजॉय कर सकती है। चलिए जानते है कौन से है वो बेस्ट नाइटलाइफ प्लेस, जहां आप अपने जिंदगी के कुछ खूबसूरत पलों को एंजॉय कर सकते है।

गोवा

Cities With the Best Nightlife
Goa Night Life

नाइटलाइफ की बात हो और गोवा का जिक्र ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता क्योंकी गोवा की नाइटलाइफ के तो क्या कहने यहां बीच पर खूबसूरत शैक्स पर बजता लाउड म्यूजिक और डीजे पर थिरकते लोग और समुद्र से उठती लहरों का शोर वाकई में बड़ा ही शानदार लगता है। यहां कि टीटोज लैन में शॉपिंग और फिश स्पा का भी मजा ले सकते है, तो गोवा एक अच्छा ऑप्शन है।

Advertisement

मुंबई

Cities With the Nightlife
Mumbai Night Life

मुंबई तो वैसे भी माया नगरी के नाम से पहचानी जाती है और यह एक ऐसी जगह है जो कभी भी नहीं रुकती है। सुबह, दोपहर, शाम या फिर रात इस शहर की जिंदगी कभी भी नहीं रुकती है। यहां पर कई सारे बार, पब और रेस्टोरेंट है जहां बेहतरीन जिंदगी का आनंद लिया जा सकता है। यहां मरीन ड्राइव और नरीमन प्वाइंट हमेशा ही गुलजार रहते हैं। इस शहर में आपको रात भर कुछ ना कुछ करने के लिए मिल ही जाएगा। तो आप इसे भी अपने ऑप्शन में रख सकती है।

Advertisement

दिल्ली

Delhi
Delhi Night Life

दिल्ली के लोग तो वैसे भी अपनी जिंदादिली के लिए पहचाने जाते हैं और उन्हें लाइफ खुल कर जीना बहुत पसंद होता है। यहां पर रात के समय सबसे ज्यादा लॉन्ग ड्राइव पसंद की जाती है। आप चाहे तो रात के समय इंडिया गेट जा सकते हैं। इसके अलावा आप चांदनी चौक की गलियों में लजीज पकवानों का मजा भी ले सकते है।

Advertisement

चेन्नई

चेन्नई में जैसे ही सूरज डूबता है, यहां के नाइटक्लब ओपन हो जाते हैं और यहां रात भर चहल-पहल बनी रहती है। लोग यहां पर मौज मस्ती करने से लेकर पार्टी करने के लिए पहुंचते हैं, यहां जाकर आप भी बेहतरीन समय बिता सकते हैं। नाइट आउट के लिए भी यह जगह बेहतरीन है।

हैदराबाद

घूमने फिरने के लिहाज से हैदराबाद भी एक बहुत ही शानदार जगह है, जहां साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर बहुत से रेस्ट्रो, क्लब, पब, बार और लाउंज है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। युवाओं के बीच यह शहर काफी फेमस है।

चंडीगढ़

Chandigarh
Chandigarh Night Life

देश के खूबसूरत शहरों की फेहरिस्त में शुमार चंडीगढ़ नाइट आउट करने के लिए भी बेस्ट जगहों में से एक है। चंडीगढ़ में लेट नाइट पार्टी के साथ-साथ लाउड पंजाबी म्यूजिक पर ठुमके लगाने का मजा ही अलग है। ऐसे में अगर आप नाइट आउट के शौकीन हैं, तो चंडीगढ़ की सैर आपके लिए यादगार ट्रिप साबित हो सकती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement