For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जाम हो गया है किचन सिंक, तो आजमाएं ये आसान उपाय: Clogged Kitchen Sink Remedy

03:00 PM May 27, 2023 IST | Vandana Pandey
जाम हो गया है किचन सिंक  तो आजमाएं ये आसान उपाय  clogged kitchen sink remedy
Clogged Kitchen Sink Remedy
Advertisement

Clogged Kitchen Sink Remedy: किचन सिंक में जूठे बर्तन रखते हुए हम कई बार उनकी सफाई का ध्यान नहीं देते और गंदगी के साथ बर्तन उसमें डाल देते हैं। बर्तनों में पड़ा जूठा खाना सिंक की नाली में चला जाए, तो इससे सिंक का पाइप जाम हो जाता है। अगर आप बर्तन धोते हुए सिंक को साफ नहीं करते और बचा हुआ खाना उसमें ही डाल देते हैं, तो आपको ये गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

यह भी देखें-नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आजमाएं ये नुस्खे, दिखेंगे खूबसूरत: Nail Growth Tips

इसकी वजह से आपको भी सिंक के जाम होने की समस्या को झेलना पड़ सकता है। अगर आप अपने किचन सिकं को साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में, जो आपकी इस मुश्किल को हल कर सकते हैं।

Advertisement

प्लन्जर का करें इस्तेमाल

Clogged Kitchen Sink Remedy
use plunger

सिंक को अनक्लॉग करने के लिए आप प्लन्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गरम पानी से अपने सिंक को आधा भर लें। इसके बाद प्लंजर को नाली पर रखें और इससे सिंक की सफाई करें। इसकी मदद से सिंक में फंसी सारी गंदगी ऊपर आ जाएगी। उसे अलग कर लें।

बेकिंग सोडा और सिरके से करें साफ

Clean with Baking Soda and Vinegar
Clean with Baking Soda and Vinegar

जाम सिंक को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले सिंक में जाम सारे पानी को किसी मग की मदद से साफ कर लें। इसके बाद नाली में दो कप बेकिंग सोडा डालें। इसके 5 मिनट के बाद इसमें ऊपर से एक कप विनेगर डालें और इसे स्टॉपर की मदद से नाली की तरफ पुश करें।

Advertisement

इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसमें चार कप गर्म पानी डालें। इस तरह से आपका सिंक पूरी तरह से साफ हो जाएगा। बाद में इसे डिशवॉशिंग लिक्विड की मदद से क्लीन कर लें।

नींबू के छिलके और गुनगुना पानी डालें

सिंक को साफ करने के लिए कभी भी बहुत गरम पानी का इस्तेमाल ना करें। कई पाइप प्लास्टिक के बने होते हैं, जो पिघल सकते हैं। ऐसे में आप 4 कप पानी में नींबू के छिलके मिला लें। इसे उबाल लें। इसके बाद इसके गुनगुना होने पर इसमें डिश वॉश लिक्विड मिलाकर इसे नाली में डालें। इससे सिंक की ब्लॉकेज खुल जाएगी।

Advertisement

विनेगर और डिटर्जेंट पाउडर आएगा काम

Vinegar and detergent powder
Vinegar and detergent powder

इस घोल को बनाने के लिए सबसे पहले विनेगर, बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर को मिला लें। इस घोल को सिंक से पानी निकालकर पाइप में डालें। इसे तरह से सिंक पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

ईनो और नींबू से करें साफ

clean with eno and lemon
clean with eno and lemon

अगर आप आसानी से जाम सिंक को साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ईनो और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू और ईनो भी एसिडिक नेचर के होते हैं। इनके मिश्रण से प्रेशर बनता है, जो सिंक को क्लीन करने में मदद करता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर सिंक में डालकर छोड़ दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे की आपका सिंक खुल चुका है। इसके बाद ऊपर से थोड़ा गरम पानी डालें।

Advertisement
Tags :
Advertisement