स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

Cold Coffee: घर पर कैफे जैसी बनाएं कोल्ड कॉफी

11:00 AM May 30, 2022 IST | Rajni Arora
Advertisement

गर्मियों में Cold Coffee पीना किसे पसंद नहीं होता। घर के अलावा मौका मिले तो काॅफी शाॅप भी जाती होंगी और अलग-अलग फ्लेवर की कोल्ड काॅफी का लुत्फ उठाती होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर काॅफी शाॅप जैसी अलग-अलग फ्लेवर की मजेदार क्रीमी झागदार कोल्ड काॅफी बना सकती हैं और वो भी बस 5 मिनट में…

Advertisement

क्रीमी कोल्ड काॅफी

Creamy Coffee

सामग्री- चाॅकलेट सिरप: आवश्यकतानुसार
इंस्टेंट काफी पाउडर- 2 छोटे चम्मच
चीनी- 2 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी- 2 बड़े चम्मच
दूध – 1 कप
आइस क्यूब्स- 3-5
मिल्क पाउडर- 1 चम्मच

Advertisement

विधि- सबसे पहले काॅफी के गिलास में चाॅकलेट सिरप से डेकोरेट कर दें। इसके लिए सिरप बोतल को गिलास की सतह पर उल्टा करके घुमाते जाएं। इसे सैट होने के लिए फ्रिजर में रख दें।
2 एक कटोरी में काफी पाउडर, चीनी और गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर काॅफी मिक्स तैयार कर लें।
3 मिक्सी के ब्लैंडिंग जार में बहुत ठंडा दूध और आइस क्यूब्स डालें।
4 काॅफी को ज्यादा क्रीमी और गाढ़ा बनाने के लिए इसमें पाउडर डालें।
5 फिर जार में काॅफी मिक्स डालकर एक-डेढ मिनट के लिए हाई स्पीड पर ब्लैंड करें। आपकी कॉफी तैयार है।

Advertisement

आइसक्रीम कोल्ड कॉफी

Icecream cold coffee

सामग्री- चाॅकलेट सिरप-आवश्यकतानुसार
इंस्टेंट काफी पाउडर- 2 छोटे चम्मच
चीनी- 2 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी- 2 बड़े चम्मच
दूध – 1 कप
आइस क्यूब्स- 3-5
वनीला आइसक्रीम- 3-4 स्कूप

Advertisement

विधि-
1 सबसे पहले काॅफी के गिलास की अंदरूनी सतह को चाॅकलेट सिरप से डोकोरेट कर दें। इसके लिए सिरप बोतल को गिलास की सतह पर उल्टा करके घुमाते जाएं। इसे सैट होने के लिए फ्रिजर में रख दें।
2 एक कटोरी में काफी पाउडर, चीनी और गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर काॅफी मिक्स तैयार कर लें।
3 ब्लैंडिंग जार में बहुत ठंडा दूध और आइस क्यूब्स डालें
4 फिर इसमें 2 स्कूप वनीला आइसक्रीम और तैयार काॅफी मिक्स डालें।
5 सभी चीजों को डेढ से दो मिनट के लिए ब्लैंड करें। आइसक्रीम बिद कोल्ड काॅफी तैयार है।
6 इसे चाॅकलेट सिरप से डेकोरेट किए कांच के ठंडे गिलास में डालें।
7 ऊपर से इसमें ब्लैंडर में बची झाग और एक स्कूप वनीला आइसक्रीम की डालें।

चाॅकलेट कोल्ड काॅफी

Chocolate Coffee

सामग्री- चाॅकलेट सिरप-आवश्यकतानुसार
डार्क चाॅकलेट- आवश्यकतानुसार
इंस्टेंट काफी पाउडर- 2 छोटे चम्मच
कोको पाउडर- डेढ बड़ा चम्मच
चीनी- 2 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी- 2 बड़े चम्मच
दूध – 1 कप
आइस क्यूब्स- 3-5
मिल्क पाउडर- 1 बड़ा चम्मच या एक स्कूप वनीला आइसक्रीम
वाइट चाॅकलेट चिप्स- आवश्यकतानुसार

विधि- 1 कोल्ड काॅफी सर्व करने के लिए सबसे पहले कांच के गिलास को चाॅकलेट सिरप से पहले की तरह डेकारेट करें। इस काॅफी में गिलास के किनारों को थोड़ा ज्यादा डेकोरेट करें। इसके लिए डार्क चाॅकलेट को एक प्लेट में कद्दूकस करके चाॅकलेट शेविंग बना लें। तैयार गिलास को चाॅकलेट शेविंग के ऊपर उल्टा करके रखें ताकि गिलास के मुंह या किनारों के चारों ओर शेविंग लग जाएं। चाॅकलेट सिरप जमाने के लिए गिलास को फ्रिजर में रख दें।
2 कटोरी में काॅफी पाउडर, कोको पाउडर, चीनी और हल्का गर्म पानी मिलाकर काॅफी-कोको मिक्स तैयार करें।
3 मिक्सी के ब्लैंडिंग जार में ठंडा दूध, आइस क्यूब्स डालें।
4 कोल्ड काॅफी को ज्यादा चाॅकलेटी बनाने के लिए इसमें 2 चम्मच चाॅकलेट सिरप और तैयार किया काॅफी-कोको मिक्स डालें।
5 काॅफी को गाढ़ा बनाने के लिए मिल्क पाउडर या वनीला आइसक्रीम मिलाएं।
6 मिक्सी को 1-2 मिनट ब्लैंड करें। तैयार है चाॅकलेट-कोको कोल्ड काॅफी।
7 गिलास में डालें। ऊपर से ब्लैंडर में बनी झाग डालें।

ओेेरियोे कोल्ड काॅफी

Oreo Coffee

सामग्री- चाॅकलेट सिरप-आवश्यकतानुसार
ओरियो बिस्कुट- 5-6
इंस्टेंट काफी पाउडर- 2 छोटे चम्मच
चीनी- 2 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी- 2 बड़े चम्मच
दूध – 1 कप
आइस क्यूब्स- 3-5
मिल्क पाउडर- 1 चम्मच

विधि- 1 ओरियो के बिस्कुट जिपलाॅक पैकेट में डालकर बेलन से या फिर मिक्सी ब्लैंडर में डालकर क्रश कर लें।
2 काॅफी के लिए पहले की तरह गिलास तैयार करें। कांच के गिलास को चाॅकलेट सिरप से पहले की तरह डेकारेट करें। गिलास को उल्टा करके किनारों पर ओरियो बिस्कुट के तैयार चूरा लगा लें और इसे फ्रिजर में ठंडा होने रख दें।
3 मिक्सी के ब्लैंडिंग जार में ठंडा दूध, 2-3 बड़े चम्मच ओरियो बिस्कुट का चूरा और 2 चम्मच चाॅकलेट सिरप डालें।
4 इसमें काॅफी, चीनी और गुनगुना पानी मिलाकर तैयार किया काॅफी मिक्स डालें।
5 आइस क्यूब्स डालकर करीब 2 मिनट ब्लैंड करें।
6 तैयार कोल्ड काॅफी गिलास में डालें। ऊपर काॅफी की झाग डालें।

7 ओरियो के चूरे और बिस्कुट के छोटे-छोटे टुकड़ों से डेकोरेट करके सर्व करें।

किटकैट कोल्ड काॅफी

Kitkat Coffee

सामग्री- चाॅकलेट सिरप-आवश्यकतानुसार
इंस्टेंट काफी पाउडर- 2 छोटे चम्मच
चीनी- 2 बड़े चम्मच
गुनगुना पानी- 2 बड़े चम्मच
किटकैट चाॅकलेट- 2 छोटी
दूध – 1 कप
आइस क्यूब्स- 3-5
मिल्क पाउडर या मलाई- 1 चम्मच

विधि-
1 सबसे पहले काॅफी के गिलास की अंदरूनी सतह को चाॅकलेट सिरप से डोकोरेट कर दें। इसके लिए सिरप बोतल को गिलास की सतह पर उल्टा करके घुमाते जाएं। इसे सैट होने के लिए फ्रिजर में रख दें।
2 मिक्सी के ब्लैंडिंग जार में दूध और आइस क्यूब्स डालें।
3 इसमें छोटी वाली किटकैट चाॅकलेट को टुकडे करके डालें।
4 इसमें काॅफी पाउडर, चीनी और गुनगुना पानी मिलाकर तैयार किया काॅफी मिक्स डालें।
5 काॅफी को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए मिल्क पाउडर या मलाई डालें।
6 करीब 2 मिनट ब्लैंड करें।
6 तैयार कोल्ड काॅफी गिलास में डालें। ऊपर से झाग डालें।
7 किटकैट चाॅकलेट के छोटे-छोटे टुकड़ों से डेकोरेट करके सर्व करें।

Tags :
Chocolate Cold CoffeeCoffee RecipeCold Coffee RecipeCreamy cold CoffeeIce cream coffeeKit kat coffee
Advertisement
Next Article