आंखों के मेकअप को बनाना चाहते हैं खास, तो आजमाएं कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड: Colour Blocking Eye Makeup
Colour Blocking Eye Makeup: जब हम मेकअप करते हैं, तब सबसे ज्यादा फोकस आंखों पर ही किया जाता है, क्योंकि आंखों पर थोड़ा सा बदलाव करने से हमारी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वैसे तो आपने ग्लिटर से लेकर स्मोकी आई मेकअप जरूर किया होगा। अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप जरूर करके देखें। इससे ना केवल आपकी आंखें सुंदर दिखाई देती है बल्कि आपका फेस का पूरा का पूरा लुक भी बदल जाता है। कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप करते समय कंट्रास्टिंग मिक्स एंड मैच व सॉलि़ड कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए इसे क्रिएटिविटी भी कह सकते हैं, तो आइए आपको कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप करने के कुछ तरीके और बेसिक टिप्स देते हैं।
इस तरह करें कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप
- कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप की शुरुआत सबसे पहले कलर का चुनाव करने से होती है। इसके लिए आप दो से तीन कलर के शेड का चुनाव कर सकते हैं, जिनसे आप अपना आई मेकअप करेंगे।
- इनमें से एक आईलीड के ऊपर तो, दूसरा कलर लोअर लैश लाइन पर लगा सकते हैं। वहीं तीसरे कलर से आप क्रीज के ऊपर अप्लाई करके आई मेकअप को कंट्रास्टिंग लुक दे सकते हैं।
- आप कुछ बेहतरीन कॉन्बिनेशन जैसे की कॉपर व रॉयल ब्लू, पर्पल और पीच, ग्रीन और पर्पल इत्यादि का चुनाव कर सकते हैं। आईशैडो ब्रश की मदद से पलकों के भीतरी कोनो से मध्य तक क्रीम बेस्ट आईशैडो लगाएं।
- इसके बाद दूसरे कलर को मिड से एंड तक अप्लाई करें। इसे आप रेगुलर की तरह लगा सकते हैं या फिर इस कलर को एक विंग्ड लुक भी दिया जा सकता है।
- इसके बाद तीसरे कलर को लोअर लैशलाइन के नीचे लगाएं और वॉटर लाइन पर ब्लैक काजल अप्लाई करें। इसके बाद आई लाइनर व मसकारे को हैवी लुक दे।
- अगर आप चाहे तो नकली आईलैशेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आपका आई मेकअप कंप्लीट हो जाता है।
आई लाइनर में दो शेड

क्लासिक कैट आई लुक बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें आप दो शेड के आई लाइनर भी लगा सकते हैं। आंखों के ऊपर दूसरे रंग का स्ट्रोक लगाएं। कैट आई लाइनर को अच्छे से बनाने के लिए हमेशा ही लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल किया जाता है। कैट आईलाइनर के लिए आप पहले वाइट लाइनर लगाएं। इसके ऊपर इलेक्ट्रिक ब्लू या मजेंटा शेड के साथ आई मेकअप को कंप्लीट कर सकते हैं।
मल्टीपल कॉन्ट्रास्टिंग कलर

पिछले कुछ साल में न्यूड और ब्राउन रंग काफी ज्यादा चल रहे हैं, परंतु इस बार नया बोल्ड और ब्राइट पॉपी कलर का ट्रेंड है। इसमें आप गुलाबी, बैंगनी, ऑरेंज और पीले रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इस साल काफी हटकर नजर आएंगे। रेनबो आई मेकअप लुक के लिए बारी-बारी से शेड को अप्लाई किया जा सकता है। इससे आपकी आंखें खूबसूरत नजर आएगी।
अन्य जरूरी बातें

- कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप करते समय किसी भी कलर का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है परंतु यह जरूरी है कि इसे सही तरह से ब्लेंड करें ताकि यह खूबसूरत लुक दे।
- अगर आपको कलर चुनने में परेशानी हो रही है तो आप सेल्फ प्ले कर सकते हैं। इसमें ग्रीन व पर्पल या ऑरेंज, ब्लू कलर का इस्तेमाल करें।
- जब आप कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप कर रहे हैं तो लिप्स को न्यूड ही रखें।
- कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप करते समय मस्कारा जरूर अप्लाई करें। यह आपकी आंखों को और भी खूबसूरत बनाएगा।
- आई मेकअप करते समय आप स्मोकी आई क्रिएट कर सकते हैं या फिर ग्लिटर भी अप्लाई किया जा सकता है।
इस तरह से आप कलर आई ब्लॉकिंग मेकअप कर सकते हैं जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।