For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पश्चिमी घाट के पर्यटन स्थल और घूमने की पूरी जानकारी: Western Ghats Trip

11:00 AM Apr 09, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
पश्चिमी घाट के पर्यटन स्थल और घूमने की पूरी जानकारी  western ghats trip
Western Ghats Trip
Advertisement

Western Ghats Trip: पश्चिमी घाट को भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी जैवविविधता के तौर पर देखा और समझा जाता है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण के साथ साथ तरह तरह के पेड़ पौधे और जीव जंतु देखने को मिलेंगे। इस जगह का मौसम भी बहुत ही लाजवाब होता है। मानसून के दौरान तो पश्चिमी घाट की ख़ूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। इस दौरान सभी नदी और झरने भर जाते हैं। पेड़ पौधे हरे भरे हो जाते हैं। इस दौरान चारो तरफ़ सिर्फ़ हरियाली और ख़ूबसूरती ही ख़ूबसूरती दिखाई देती है। झरनों से गिरता पानी संगीत जैसी ध्वनि उत्पन्न करता है और अपने पास आने वाले सैलानियों का मन मोह लेता है। यदि आप भी मानसून के दौरान पश्चिमी घाट में घूमने के बारे में विचार बना रहे हैं तो आपको पश्चिमी घाट में स्थित इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए।

Also read : 20+ नासिक के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Western Ghats Trip
Igatpuri, Maharashtra

इगतपुरी महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। मानसून के दौरान पश्चिमी घाट घूमने लायक जगहों की बात की जाए तो इगतपुरी हमारी सूची में सबसे ऊपर है। इगतपुरी में वैसे तो पूरे साल मौसम सुहाना रहता है लेकिन मानसून के दौरान यह और भी ख़ूबसूरत हो जाता है। ऐसा लगता है कि हम किसी जन्नत में आ गए हैं। आसपास देखने पर चारों तरफ घाटियों का सुंदर नज़ारा दिखाई देता है। इस जगह पर बारिश का अपना एक अलग ही आकर्षण है। यह समुद्र तल से 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से हमेशा ठंड भारी हवाएं चलती रहती हैं, इस जगह पर एक बार आ गए तो छोड़ने का मन नहीं करता है। मानसून के दौरान जो धुंध की परत बनती है वह अपनी ख़ूबसूरती के नीचे सबको ढक लेती है।

Advertisement

Kakkabe, Karnataka
Kakkabe, Karnataka

कक्काबे कर्नाटक की सबसे लोकप्रिय जगहों में गिनी जाती है। यह पश्चिमी घाट और दक्षिण की सबसे ख़ास जगहों में शुमार की जाती है। इसलिए, जब भी पश्चिमी घाट का नाम आता है कक्काबे की ख़ूबसूरती का ज़िक्र होता ही होता है। इस जगह पर आकर आप इस जगह के प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस जगह की वनस्पतियाँ और जीव-जंतु देखने लायक हैं। इस जगह की ख़ूबसूरती को नज़दीक से निहारने के लिए आप मल्लम्मा बेट्टा, सोमा माले और कब्बे दर्रा के माध्यम से ट्रेक कर सकते हैं। ट्रेक के दौरान आपको इस जगह के अद्भुत दृश्य देखने को मिलेंगे। इस जगह पर मानसून के दौरान यात्रा का रोमांच कुछ अलग ही होता है। सितंबर के दौरान इस जगह की यात्रा करके आप ख़ुशी और आनंद से भर जाएँगे।

Munnar, Kerala
Munnar, Kerala

पश्चिमी घाट की बात की जाए और मुन्नार का ज़िक्र ना हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। मुन्नार केरल की सबसे ख़ूबसूरत जगहों में से एक है। इस जगह पर जाकर आप तरह तरह के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने के साथ साथ प्रकृति का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर आप हरे भरे ख़ूबसूरत खेत और चाय के बाग़ान देखने को मिलेंगे जिन्हें आप देखते ही रह जायेंगे। यह जगह मानसून के दौरान तो और भी ख़ूबसूरत हो जाती है। इस जगह की रोड ट्रिप हो, पर्व या फिर त्योहार हर चीज़ ख़ास लगती है। इस जगह पर आपको तरह तरह के पेड़ पौधे और जीव जंतु भी देखने को मिलते हैं। इस जगह पर आपको अपनी पश्चिमी घाट यात्रा के दौरान ज़रूर जाना चाहिए।

Advertisement

Mahabaleshwar
Mahabaleshwar, Maharashtra

महाबलेश्वर महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में आता है। इस जगह पर लोग घूमने के साथ साथ अपनी आस्था और श्रद्धा को प्रकट करने के लिए आते हैं। यही वजह है कि इस जगह पर हर रोज़ हज़ारों की संख्या में सैलानी आते हैं। इस जगह पर यदि आप आने का विचार बना रहे हैं तो आपको महाबलेश्वर की यात्रा रोड ट्रिप करना चाहिए ताकि आप पश्चिमी घाट की ख़ूबसूरती को क़रीब से देख और समझ सकें। यह अपने आप में एक बहुत ही ख़ूबसूरत और विविधतापूर्ण जगह है। रोड ट्रिप के दौरान आप पुराने प्रतापगढ़ किले को देख सकते हैं। इस दौरान आप ख़ूबसूरत चट्टानों, सदाबहार झरनों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।

Agumbe
Agumbe, Karnataka

कर्नाटक की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक नाम अगुम्बे का भी आता है। आप अपनी इस यात्रा के दौरान तरह तरह के झरनों, पहाड़ों और नदियों का दीदार करते हैं। यह प्राकृतिक और जैविक रूप से इतना समृद्ध है कि कुछ लोग इसे दक्षिण का चेरापूंजी कहते हैं। यही वजह है कि इस जगह पर मानसून के दौरान आने वाले सैलानियों की संख्या सबसे ज़्यादा होती है। इस जगह पर आपको तरह तरह के पेड़ पौधों का दीदार होगा क्योंकि अगुम्बे में बहुत ही ख़ूबसूरत बेदाग वर्षावन पाए जाते हैं। बारिश के दौरान अगुम्बे की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। बैंगलोर से अगुम्बे तक की यदि आप रोड ट्रिप करते हैं तो भी इसकी ख़ूबसूरती की एक झलक मिल जाती है।

Advertisement

Amboli Ghat
Amboli Ghat, Maharashtra

अंबोली घाट महाराष्ट्र की सबसे ख़ूबसूरत जगहों में गिनी जाती है। इस जगह पर आपको एक अद्भुत ख़ूबसूरती का दीदार होगा और इस यात्रा में मिले अनुभव को आप कभी नहीं भूल पायेंगे। इस यात्रा के दौरान आप ​​पश्चिमी घाट की कई आकर्षक जगहों से होकर गुज़रेंगे। पश्चिमी घाट की सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला की ख़ूबसूरती और मनोरम मौसम का दीदार कर सकेंगे। अंबोली घाट की यदि आप रोड ट्रिप प्लान करते हैं तब तो और भी मज़ा आने वाला है। इस दौरान आपको कई खूबसूरत पर्यटन स्थल, निर्झर बहते झरने, हरियाली और बारिश का समा दिखाई देगा। आप ख़ूबसूरती के एक ऐसे अनुभव से गुज़रेंगे जिसे कभी नहीं भूल पाएँगे।

Idukki
Idukki, Kerala

पश्चिमी घाट की बात हो और इडुक्की का नाम नहीं आए यह भला कैसे हो सकता है? यह केरल की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। इस जगह पर देश और दुनिया के कोने कोने से सैलानी आते और अपनी छुट्टियों को व्यतीत करना पसंद करते हैं। यह पश्चिमी घाट की सबसे ख़ूबसूरत और विशिष्ट जगहों में से एक है। इस जगह पर आप रोड ट्रिप भी कर सकते हैं। रोड ट्रिप के माध्यम से आप इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को अच्छी तरह से देख सकते हैं। इस जगह के मौसम और सौम्य वातावरण से परिचित हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement