For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अंडमान के पर्यटन स्थल और तीन दिन में घूमने की पूरी जानकारी: Andaman 3 Day Itinerary

10:30 AM Apr 02, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
अंडमान के पर्यटन स्थल और तीन दिन में घूमने की पूरी जानकारी  andaman 3 day itinerary
Andaman 3 Day Itinerary
Advertisement

Andaman 3 Day Itinerary: भारत में जब भी पर्यटन स्थलों का नाम आता है तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की याद भी हमारे ज़ेहन में उतर आती है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुरम्य तटीय किनारों के लिए जाना जाता है। यह अपने ख़ूबसूरत और अछूते समुद्र तटों और सफेद रेत के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको कई प्राचीन स्मारक और ऐतिहासिक स्थल देखने को मिल जायेंगे। इस जगह पर आपको कई ऐसे हरे भरे द्वीप मिल जाएँगे जोकि भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान नौसेना के अड्डे हुआ करते थे। इस जगह पर देश के कोने कोने से लोग आते और अतीत की उस स्मृति को आज भो दोहराते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि महज़ तीन दिन की यात्रा में आप कैसे अंडमान और इसके पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Also read : अंडमान निकोबार का राधानगर बीच

Andaman 3 Day Itinerary
first day in andaman

सेल्यूलर जेल, पोर्ट ब्लेयर - ख़ूबसूरत जगहों की जब भी बात होती है अंडमान का नाम आता ही आता है और अंडमान का सबसे लोकप्रिय स्थान है काला पानी। वैसे ज़्यादातर लोग सेलुलर जेल के नाम से इस जगह से परिचित हैं। यह ब्रिटिश शासन काल के दौरान बना एक जेल है जहां पर क़ैदियों के साथ सज़ा के रूप में अमानवीय व्यवहार किया जाता था। इस तीन मंज़िला जेल का निर्माण अंग्रेज़ों को जाता है और वर्तमान में यह एक राष्ट्रीय स्मारक है। इस जगह के महत्व को देखते और जानते हुए यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया हुआ है। यह पोर्ट ब्लेयर में अटलांटा प्वाइंट के बिल्कुल पास में स्थित है। इस जगह पर सार्वजनिक और निजी परिवहन के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Advertisement

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप - नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप भी अंडमान के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस द्वीप को कुछ लोग नो-सेटलमेंट द्वीप तो कुछ लोग रॉस द्वीप के नाम से भी जानते हैं। यह द्वीप अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को ब्रिटिश शासन की याद दिलाता है। इस द्वीप पर एक प्राचीन संग्रहालय भी है जिसे लोग स्मृतिका के नाम से जानते हैं। यह इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को ख़ूब रास आती है। इस संग्रहालय में आपको ब्रिटिशों की कुछ पुरानी तस्वीरें और कई अन्य संरक्षित वस्तुयें देखने को मिल सकती हैं। इस द्वीप पर देखने लायक़ चीज़ों में मुख्य आयुक्त का घर, चर्च के खंडहर को शामिल किया जा सकता है।

Day 2 in Andaman
Day 2 in Andaman

परमवीर चक्र स्मारक - परमवीर चक्र स्मारक को अंडमान के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में गिना जाता है। यह स्मारक उन वीरों की याद दिलाता है जो देश रक्षा में अपने प्राणों तक का बलिदान कर देते हैं। मरीना पार्क में स्थित यह अपनी तरह का पहला स्मारक है। आपको बता दूं कि परमवीर चक्र पुरस्कार भारत का एक सर्वोच्च सम्मान है। यह स्मारक लेफ्टिनेंट गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और उनकी वीरता को समर्पित है। यह स्मारक हमें लेफ्टिनेंट के वीरतापूर्ण कार्यों की याद दिलाता है। लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह के आलवा इस जगह पर 21 अन्य पुरस्कार विजेताओं के बारे में भी सैननियों  को जानने का मौक़ा मिलता है।

Advertisement

चैथम द्वीप - चैथम द्वीप अंडमान के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। कुछ लोग इसे इसकी प्राकृतिक सुंदरता तो कुछ लोग हिंसक इतिहास के लिए भी जानते हैं। इस जगह पर आकर सैलानियों को असीम शांति और सकून का अनुभव होता है। इस जगह पर आपको भरपूर वन सम्पदा देखने को मिलेगी। इस जगह पर एक वन संग्रहालय भी स्थिति है जिसे देखने का आपका एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। इस जगह पर ब्रिटिश हुकूमत के दौरान अंग्रेज़ों ने कई तरह के निर्माण किए जिसमें सॉ मिल भी शामिल है। यह जगह पोर्ट ब्लेयर से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित है।

Day 3 in Andaman
Day 3 in Andaman

बलिदान वेदी - एक ऐसा भी समय था जब जापानियों ने इस द्वीप पर शासन किया और इस जगह पर रहने वाले लोगों को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। कई द्वीपवासी ऐसे भी थे जिनको मार दिया गया। इन जापानियों ने सेल्युलर जेल को भी अपने शिकंजे में ले लिया था। इस जगह से उन्होंने इंडियन इंडिपेंडेंस लीग के 44 सदस्यों का अपहरण करके गोली मार दिया था। इन सभी लोगों को एक सामूहिक कब्र में दफनाया गया था। इन शहीदों की याद में बाद में एक स्मारक भी स्थापित किया गया जोकि वंडूर में स्थित है। इस जगह पर आप बहुत ही आसानी से जा सकते हैं। इसके अलावा इस जगह पर आप स्पा आदि का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

Advertisement

भरतपुर बीच - भरतपुर बीच नील द्वीप का सबसे खूबसूरत बीच कहा जाता है। यह देखने में इतना ख़ूबसूरत है जैसे कि किसी ने अपने पसंदीदा रंग को पेंटिंग में उतार दिया हो। यह बिल्कुल किसी ख़ूबसूरत पेंटिंग का हकीकत रूप है। इस जगह पर आकर ऐसे लगता है कि हम किसी और ही दुनिया में आ गए हैं। इस बीच में सौंदर्य ऐसे प्रतिविंबित होता है जैसे कि प्रकृति ने कूट-कूटकर भरा हो। अंडमान घूमने आने वाले यात्री इस जगह पर आते ही आते हैं। यह द्वीप विश्वभर से आए सैलानियों से पूरे साल गुलज़ार रहता है। इस जगह पर आकर ऐसा लगता है कि हम हक़ीक़त से किसी सपने की दुनिया में उतर आए हैं। चारो तरह हरा भरा सुंदर दृश्य तो ऊपर आसमान का नीला रंग जो समुद्र में उतरा जान पड़ता है। इस जगह पर आकर आपको ऐसा लगेगा कि किसी जादुई संसार में आ गए हैं।

Andaman
Best time to visit Andaman

अंडमान निकोबार द्वीप समूह 572 द्वीपों का एक बहुत बड़ा समूह है। इस जगह पर आकर आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ एक अलग ही तरह की जैव विविधता देखने को मिलेगी। इस जगह पर वैसे तो लोगों का आना जाना पूरे साल लगा रहता है लेकिन सबसे उचित समय सर्दियों का है। विशेष रूप से इस जगह पर सबसे ज़्यादा लोग दिसंबर में आना पसंद करते हैं। इस मौसम के दौरान दुनिया भर से सैलानी आते हैं। यह एक तरह से नए साल के आगमन का भी समय होता है जिसके वजह से यहाँ क्रिसमस और नया साल बहुत ही भव्यता से मनाया जाता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement