For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

तीन दिन में मध्य भारत के पर्यटन स्थल जबलपुर घूमने की पूरी जानकारी: 3-Day Jabalpur Itinerary

10:30 AM Apr 23, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
तीन दिन में मध्य भारत के पर्यटन स्थल जबलपुर घूमने की पूरी जानकारी  3 day jabalpur itinerary
3-Day Jabalpur Itinerary
Advertisement

3-Day Jabalpur Itinerary: जबलपुर मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में गिना जाता है। यह हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। जिसकी वजह से इस जगह का इतिहास और प्रकृति का अद्भुत मिश्रण है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के शानदार और हरे-भरे परिदृश्यों से लेकर किलों तक के ख़ूबसूरत नज़ारे देखने को मिल जायेंगे। इस जगह पर आपको कई स्मारकों और उसके प्राचीन अवशेषों तक को देखने के लिए मिल जायेंगे। इस शहर के पर्यटन स्थल और उसकी खोज निश्चित रूप से आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। अगर इस जगह के इतिहास को खंगाले तो आपको पता चलेगा कि जबलपुर कभी कलचुरी और राजगोंड राजवंशों का घर हुआ करता था। इस पर मुगल और मराठा का प्रभाव रहा जिसकी वजह से इस जगह ने एक समन्वित संस्कृति विकसित की है। इसलिए आपको इस जगह पर आना ही आना चाहिए।

Also read : आगरा के स्मारक और पर्यटन स्थल जो आपका भी मन मोह लेंगे: Agra Tourism

3-Day Jabalpur Itinerary
first day in jabalpur

धुआंधार जलप्रपात - धुआंधार जलप्रपात जबलपुर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह जगह शहर से 30 किमी बाहर होने के बावजूद भी इस जगह पर आने वाले सैलानियों की आकर्षण की एक बहुत बड़ा केन्द्र है। इस जगह पर नर्मदा नदी की ख़ूबसूरती को बक़ायदा देखा जा सकता है। यही पानी लगभग 98 फीट की ऊंचाई से जब गिरता है तो उसका आकर्षण देखते ही बनता है। यह झरना ऊपर से गिरता और एक धुंध भरा माहौल पैदा करता है जिसकी वजह से इसका नाम 'धुआंधार' दिया गया है। कुछ लोग इस जगह को "स्मोकी कैस्केड" के नाम से भी जानते हैं। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के मनोरम और मनभवन दृश्य देख सकते हैं।

Advertisement

संगमरमर की चट्टानें - यह जानकार आपको अजीब लगेगा कि संगमरमर की चट्टानें भी किसी जगह का आकर्षण भला कैसे हो सकती हैं। लेकिन यह जबलपुर में स्थित एक जगह है जिसे लोग संगमरमर की चट्टान के नाम से जानते हैं। इस जगह पर सफेद संगमरमर की चट्टानों के बीच से नर्मदा नदी बहती है। जिसे देखकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। इस जगह का दृश्य मन को काफ़ी सकून देता है। इस जगह पर आकर इन तमाम दृश्यों के आनंद लेने के लिए आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं। इस दौरान आपको एक अद्भुत आनंद का अनुभव होगा। इस जगह पर आप अपने परिवार अथवा दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

Second Day
Second day in Jabalpur

बरगी बांध - बरगी बांध भी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 प्रस्तावित बाँधो में से एक है। शहर से तक़रीबन 40 किमी दूर स्थित यह बांध बहुत ही ख़ूबसूरत है। इस जगह पर बांध के बैकवाटर को एक ख़ूबसूरत झील में बदल दिया गया है। जिसकी वजह से दूर दूर से सैलानी इस जगह की तरफ खींचे चले आते हैं। इस जगह पर एक ख़ूबसूरत रिसॉर्ट भी बनाया गया है। इस झील में आप स्पीड बोटिंग, पैडल बोटिंग और वॉटर स्कूटर और की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आकर आप बर्ड वॉचिंग भी कर सकते हैं। यदि आप इस जगह पर अपने परिवार के साथ आते हैं तो और भी मज़ा आने वाला है।

Advertisement

मदन महल किला - मदन महल किला जबलपुर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। 11वीं शताब्दी में बना यह क़िला देश के अन्य क़िलों से बहुत ही अलग है। यह क़िला रानी दुर्गावती के शासनकाल में बना था। मदन शाह जोकि रानी दुर्गावती के बेटे थे उन्हीं के द्वारा इस किले का निर्माण कराया गया था इसीलिए इसका नाम मदन महल किला रखा गया है। इस किले से पहले   पूरे जबलपुर शहर की निगरानी की जाती थी और इसे एक निगरानी टावर के रूप में स्थापित किया गया था। आप जब इस किले के शीर्ष पर पहुंचते हैं तो आपको पूरा शहर दिखाई देता है।

Third day
Third day in Jabalpur

बैलेंसिंग रॉक - बैलेंसिंग रॉक जबलपुर की सबसे दिलचस्प जगहों में से एक है। देश भर से जबलपुर घूमने के लिए आने वाले सैलानी इस जगह पर जाना पसंद करते हैं। आपकी सहूलियत के लिए बता दें कि बैलेंसिंग रॉक मदन महल किले का ही एक हिस्सा है। आप जब किले की तरफ जायेंगे तो आपको यह रॉक दिखाई देती है। यह रॉक जिस तरह से स्थित है उसे देखकर आपको अपनी ही आँखों पर शक होने लगेगा। इस जगह के रहस्य को समझने के लिए कई बार शोध कार्य भी किए गए हैं। देखने में दो अलग अलग प्रतीत होने वाली चट्टान दो नहीं बल्कि एक है। यह एक बलुआ पत्थर की ख़ूबसूरत चट्टान है जिसका निर्माण लाखों वर्ष पहले ज्वालामुखी विस्फोट के कारण हुआ था।

Advertisement

डुमना नेचर रिजर्व - डुमना नेचर रिजर्व जबलपुर की सबसे ख़ास जगहों में आता है। इस जगह पर आकर आप इको-पर्यटन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो शहर से तक़रीबन 10 किमी की दूरी पर स्थित है। इस 1058 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले पार्क में तरह तरह की जैवविविधता देखने को मिलती है। यह अभ्यारण्य तरह तरह के जानवरों का घर है। इस जगह पर आकर आप सियार, तेंदुआ, चित्तीदार हिरण और जंगली सूअर जैसे कुछ जानवर देख सकते हैं। इस जगह पर प्रवासी पक्षी भी आते हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

भवारताल उद्यान - भवारताल उद्यान को जबलपुर का बहुत ही ख़ास पर्यटन स्थल माना जाता है। यदि आपको जबलपुर में किसी मनोरंजक जगह की तलाश है तो भवारताल गार्डन एक बहुत ही ख़ूबसूरत विकल्प हो सकता है। इस जगह पर आकर आप कई सारे मनभावन दृश्य देख सकते हैं। इस जगह पर मौसमी फूलों का एक बहुत ही ख़ूबसूरत संग्रह है। जिसे देख सकते हैं। इस जगह पर बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी काफ़ी कुछ है। बच्चे इस जगह पर आकर टॉय ट्रेन की सवारी और झूले का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर यदि आप अपने परिवार के साथ आते हैं तो आपको बहुत ही ज़्यादा मज़ा आने वाला है।

इन सबके अलावा भी जबलपुर में काफी कुछ होता है। इस जगह पर कई दर्शनीय मंदिर हैं। इस जगह पर गर्मियों का मज़ा लेने के लिए कई वॉटर पार्क हैं। इन जगहों पर जाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यह जगह आपको अच्छी लगेगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement