कब्ज की समस्या से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे: Constipation Remedy
Constipation Remedy: आजकल कब्ज एक आम समस्या बन चुकी है। गलत खानपान और फाइबर रहित डाइट लेने के चलते यह समस्या हो जाती है। खानपान की गलत आदतें पाचन प्रक्रिया पर असर डालती हैं। एक स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है। कब्ज के चलते शरीर में कई तरह की और समस्याएं भी घर करने लगती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाने से कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए जानें ऐसे ही Home Remedies के बारे में-
कैस्टर ऑयल दिलाएगा कब्ज से राहत

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस और कैस्टर ऑयल मिलाकर पी सकते हैं। रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस और कैस्टर ऑयल को मिलाकर पीने से धीरे-धीरे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा रात में सोने से पहले गर्म दूध में कैस्टर ऑयल मिलाकर पीने से भी सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
दूध और शहद आएगा काम

कब्ज से परेशान लोगों को रात में सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे पेट को काफी राहत मिलती है और ये पेट को साफ करने के लिए एक बहुत ही असरदार नुस्खा है।
नींबू रस और काला नमक

अगर आप कब्ज और गैस की समस्या से काफी परेशान हैं, तो आपको रोजाना नींबू रस और काला नमक पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपको बहुत जल्द इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है।
त्रिफला दिलाएगा कब्ज से राहत

रात को त्रिफला को एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह उठकर उस पानी का सेवन करें। इससे आपको कब्ज के साथ-साथ पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत मिलेगी।
पपीता खाएं

पपीते के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसका सेवन पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आपको अपनी डाइट में पका पपीता शामिल करना चाहिए।
अंजीर को पानी में भिगोकर खाएं

भीगे हुए अंजीर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इनके सेवन से खून की कमी तक को दूर किया जा सकता है। ये कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी रामबाण है। रात को पानी में अंजीर को भिगोकर सुबह इसका सेवन करें। इससे आपकी कब्ज खत्म हो जाएगी। इसे आप दूध के साथ भी खा सकते हैं। रोजाना इस नुस्खे को आजमाकर आप जल्दी ही कब्ज से पूरी तरह राहत पा सकेंगे।
गरम पानी पिएं

कब्ज से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह उठकर गरम पानी का सेवन करें। इससे आपका पेट साफ होगा। इससे आपको काफी फ्रेश महसूस होगा। पानी पीने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें। ये आसान नुस्खा आपको राहत दिलाएगा।
यह भी देखे-7 दिन में वजन कम करना है अब आसान,अपनाएं ये टिप्स: Fast Weight Loss
जीरा और अजवाइन है असरदार

जीरा और अजवाइन को तवे पर हल्की आंच पर भून लें और इसका चूर्ण तैयार कर लें। इस मिश्रण में हल्का सा काला नमक मिला लें। रोजाना आधा चम्मच इस मिश्रण को गरम पानी के साथ लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
आप भी इन नुस्खों को आजमाकर कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे आपके बहुत काम आएंगे।