For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए 15 कमाल के कुकिंग टिप्स, दोगुना हो जाएगा खाने का स्वाद: Cooking Tips

04:00 PM Jul 18, 2023 IST | Swati Kumari
जानिए 15 कमाल के कुकिंग टिप्स  दोगुना हो जाएगा खाने का स्वाद  cooking tips
Cooking Tips for Delicious Food
Advertisement

Cooking Tips: हर महिला चाहती है कि वह जो भी खाना बनाएं, उसका स्वाद बेहतरीन हो और उनके मेहमानों को काफी पसंद भी आए। इसके लिए कुकिंग करते समय वह अलग-अलग तरह के बदलाव भी करती हैं। हालांकि, ऐसी कई अन्य महिलाएं भी हैं, जो खाना बनाने से दूर भागती है। क्योंकि उन्हें किचन में होने वाली छोटी-मोटी गलतियों से काफी डर लगता है। दरअसल, कई बार खाना तैयार करते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं। लेकिन, अब घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज हम आपको कुछ किचन हैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके खाने का टेस्ट बढ़ जाएगा।

मीठी डिश

अगर आप कोई भी मीठी डिश बना रही है, तो उसमें एक चुटकी नमक डाल दीजिए। ऐसा करने से खाने का स्वाद अधिक बढ़ जाएगा।

मेयोनेज़

Cooking Tips
Mayonnaise

अगर आप एक ही तरह कि मेयोनेज़ खाकर बोर हो चुकी हैं, तो प्लेन मेयोनेज़ में हरी चटनी-चिली सॉस या बारिक कटा धनिया-पुदीना मिला लीजिए। ऐसा करने से आप नए फ्लेवर का स्प्रेड तैयार कर लेंगी।

Advertisement

दाल के पानी का करें इस्तेमाल

Cooking Tips for Pulses

दाल उबालने के बाद अक्सर उसका एक्स्ट्रा पानी बच जाता है, जिसे महिलाएं फेंक देती है। लेकिन, अब आप उसे फेंकने के बजाय आटा गूंथने में इस्तेमाल करें। ऐसा करने से न्यूटशियंस बरकरार रहता है।

चावल

चावल बनाते समय महिलाओं की एक शिकायत होती है कि उनके चावल चिपक जाते हैं। लेकिन, अब आप चावल बनाते समय उसके पानी में एक चम्मच घी और कुछ बूंदे नींबू रस की डालें। ऐसा करने से आपके चावल बिल्कुल खिले-खिले बनेंगे।

Advertisement

ग्रेवी ऐसे बनाएं

Cooking Tips for Gravy
Cooking Tips for Gravy

खाना बनाते समय ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते समय उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। दरअसल, चीनी ग्रेवी को अच्छा रंग देगी और इससे स्वाद भी बढ़ जाएगा।

लहसुन स्प्रेड

Garlic Spread
Garlic Spread

लहसुन की कलियों को बारीक काट के गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। फिर इसे दही, चिल्ली फ्लेक्स, नमक और बारीक कटे धनिया के साथ मिक्स करें। ऐसा करने से आप टेस्टी स्प्रेड तैयार कर लेंगी। इसे आप चाहे तो सैंडविच में लगाकर खा सकती हैं।

Advertisement

तेल अधिक होने पर ये करें

अगर आपकी ग्रेवी में तेल अधिक हो गया है, तो उसे थोड़ी देर के लिए डीप फ्रीजर में रख दें। ऊपर तैर रहा तेल जम जाएगा और आप आसानी से उसे निकालकर फेंक सकती हैं।

लौकी

Bottle Gourd
Bottle Gourd

लौकी का कोफ्ता बनाने के लिए इसे कद्दूकस करने के बाद जो पानी निकलता है, उसे फेंकने के बजाय आटा गूंथने में इस्तेमाल करें। इससे पराठे सॉफ्ट होने के साथ ही साथ काफी टेस्टी भी बनेंगे।

पूड़ी

अगर आप पूड़ी में अधिक तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो उसे बेलकर, तलने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से फ्राई करते समय आपकी पूड़ी अधिक तेल नहीं सोखेंगी।

सब्‍जी नहीं पड़ेगी काली

महिलाएं समय की कमी के कारण रात में ही सब्जियां काट कर रख लेती हैं। ताकि अगले दिन झटपट उसे बना लें। लेकिन, ऐसा करने से कई बार सब्जियां काली पड़ जाती हैं। ये काली ना पड़े, इसके लिए सब्जियों को हमेशा नमक के पानी में डालकर फ्रिज में रखें।

सूजी हलवा

Semolina
Semolina

सूजी या आटे का हलवा बनाते समय उसमें आधा चम्मच बेसन भी मिला लें। ऐसा करने से हलवे का स्वाद दुगना हो जाएगा।

मलाई

मलाई से अधिक घी निकालने के लिए उसमें बर्फ डालकर मिक्सी में अच्छी तरह से ग्राइंड करें। ऐसा करने से मक्खन अलग होकर ऊपर आ जाएगा और मट्ठा नीचे रह जाएगा। इस मट्ठे का इस्तेमाल आप रवा इडली का बैटर बनाने के लिए कर सकती हैं।

भिंडी

LadyFinger
LadyFinger

अगर आपकी भिंडी की सब्ज़ी चिपचिपी बनती है, तो इसे पकाते वक्त इसमें नींबू का रस डाल दें। ऐसा करने से भिंडी का चिपचिपापन खत्म हो जाएगा। इसके अलावा आप भिंडी पकाते समय उसमें बेसन भी मिला सकती हैं। ऐसा करने से भिंडी क्रिस्पी बनेगी।

छेना

छेना फाड़ने के बाद उससे निकले पानी को कभी भी फेंके नहीं। बल्कि उसे आटा गूंथने में इस्तेमाल करें। ऐसा करने से रोटी टेस्टी और मुलायम बनेगी।

फ्लफी केक

Cake
Cooking Tips for Cake

बिना अंडे के फ्लफी केक बनाने के लिए आप हमेशा केक का बैटर केले और दही के साथ बनाएं। ऐसा करने से आप बिल्कुल परफेक्ट केक बना पाएंगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement