For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Curd For Weight Loss: दही के साथ मिलाएं ये चीजें और कुछ ही दिनों में करें वजन कम

गर्मियां दस्तक दे चुकी है और ऐसे में दही का सेवन हर घर में बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही फैट बर्नर भी है। जी हां, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, जिससे वजन घटने में मदद मिलती है।
07:30 AM Apr 29, 2023 IST | Ankita Sharma
curd for weight loss  दही के साथ मिलाएं ये चीजें और कुछ ही दिनों में करें वजन कम
Advertisement

दही न सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है, बल्कि यह सेहत के लिए काफी गुणकारी भी होता है। गर्मियां दस्तक दे चुकी है और ऐसे में दही का सेवन हर घर में बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही फैट बर्नर भी है। जी हां, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, जिससे वजन घटने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं दही से बीएमआई भी कंट्रोल होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। अगर आप वेट लॉस के लिए दही खाना चाहते हैं तो इसमें कुछ चीजों को मिलाकर खाएं, असर जल्द दिखेगा।

भुना हुआ जीरा और काला नमक

अगर आप तेजी से वजन घटना चाहते हैं तो अपनी डेली डाइट में दही को शामिल करना अच्छा विकल्प है। इससे आपका पेट जल्दी भरेगा और आपको काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होगा। इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। अच्छा होगा कि आप जीरे और अजवाइन को भूनकर दही में मिलाएं, साथ में काला नमक भी डालें, ये तीनों ही चीजें आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करेगा। जीरे में थाइमोल होता है, जो खाना पचने में मदद करता है। इससे गैस और ब्लोटिंग की परेशानी भी दूर होती है। वहीं अजवायन एसिड रिफ्लक्स के लिए एक अच्छा एंटीडोट है, जिससे पेट की परेशानियां दूर होंगी। काला नमक भी पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

ड्राई फ्रूट्स एंड नट्स

छोटी-छोटी भूख मिटाने के लिए अक्सर लोग बिंज ईटिंग करते हैं। ऐसे में आप दही में बादाम, अखरोट, खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स मिलाकर खाएं। इससे दही न सिर्फ टेस्टी लगेगा, बल्कि आपका पेट भी जल्दी भरेगा। ड्राई फ्रूट्स आपकी क्रेविंग को भी कम करते हैं। जिससे वेट लॉस होता है।

Advertisement

बैरीज और दही का कॉम्बिनेशन है बेस्ट

बैरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में अगर आप दही में ब्लैक बैरीज, ब्लू बैरीज या फिर स्ट्राॅबेरी डालकर खाएंगे तो इस मिश्रण के गुण और भी बढ़ जाएंगे। आपको इस काॅम्बिनेशन को अपनी डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यह वेटलाॅस में आपकी मदद करेगा। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की एक स्टडी के अनुसार बैरीज मांसपेशियों को बढ़ने से रोकती हैं। साथ ही डैमेज मांसपेशियों की मरम्मत भी करती हैं।  

मीठे की जगह खाएं दही-फल

जब भी हम वेट लॉस जर्नी पर होते हैं तो हमें मीठा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में दही और फलों का सेवन आपकी मदद करेगा। दही में फल मिलाकर खाने से न सिर्फ आपका पेट एकदम से भरेगा, बल्कि आपका मीठा खाने का शौक भी पूरा हो जाएगा। इसे आप डेजर्ट के रूप में काम लें। दही में कीवी, केला, एप्पल, अनार और अंगूर मिलाकर खाना बेस्ट है।  

Advertisement

चिया सीड्स है अच्छा ऑप्शन

दही और चिया सीड्स का कॉम्बिनेशन वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन है। भीगे हुए चिया सीड्स में हाई फाइबर और प्रोटीन होता है। ये दोनों पोषक तत्व वेटलाॅट में मददगार हैं। एक कटोरी दही में भीगे हुए चिया सीड्स मिलाकर खाएं, इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement