For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सोशल मीडिया पर मेकअप से धमाल मचाने वाली डेजी के खास मेकअप लुक्स: Daizy-Aizy Makeup Looks

मेनका ठाकुर एक जानी मानी मेकअप कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके स्पिरिचुअल लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है।
05:00 PM May 24, 2023 IST | Renuka Goswami
सोशल मीडिया पर मेकअप से धमाल मचाने वाली डेजी के खास मेकअप लुक्स  daizy aizy makeup looks
Advertisement

Daizy-Aizy Makeup Looks: इन दिनों हिमाचल प्रदेश की बेटी मेनका ठाकुर अपने खास मेकअप लुक्स से हर जगह आग लगा रही हैं। बता दें, डेजी ऐजी के नाम से इंस्टाग्राम पर अपने मेकअप वीडियो शेयर करने वाली मेनका इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर के तौर पर वो मेकअप ब्लॉगिंग कर काफी खास वीडियोस क्रिएट करती हैं। आज इस आर्टिकल में आप विशेष रूप से उन सात लुक्स के बारे में जानेंगे जहां मेनका ने ऑडियंस को हैरान कर दिया।

डेजी के ये मेकअप लुक्स कर रहे हैं सोशल मीडिया पर राज

देवी दुर्गा

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by Daizy aizy (@itsdaizy_aizy)

बीते दिनों नवरात्रि के पर्व पर मेनका ने अपने सोशल मीडिया से एक खास वीडियो शेयर किया जिसमे वो माता दुर्गा के रूप में नजर आई। मेनका ने स्पेशली दुर्गा मां का एक लुक क्रिएट किया जिसमे वो माथे पर चंदन, बीच में कुमकुम और सफेद अंगराक वाले मेकअप में साक्षात देवी लग रही थी। फैन्स को मेनका ठाकुर का ये लुक काफी पसंद आया। एक फैन ने मेनका की तारीफ करते हुए कहा "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आपने यह दिव्य अवतार कितनी खूबसूरती से लिया है।" देवी दुर्गा की साक्षात प्रतिमा का ये स्वरूप मेनका पर बेहतरीन ढंग से जच रहा था। मेनका ने मुकुट, ज्वेलरी और कपड़ो की खास च्वाइस से इस लुक को चार चांद लगा दिए।

Advertisement

यह भी देखे-नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा पर आएगा निखार: Skin Care Tips

राधा रानी अवतार

मेनका ने एक खास वीडियो शेयर की जिसमे वे राधारानी के सजीव अवतार में नजर आई। बेहतरीन मेकअप, ड्रेस और ज्वेलरी ने उनके इस लुक को बेहद आकर्षक बना दिया। मेनका ने यह वीडियो 'अपनी ठाकुरानी श्री राधिका रानी' गाने पर बनाया जिस पर अब तक लगभग अठारह हजार लाइक्स आ चुके हैं। वैसे तो मेनका पहले भी राधा रानी के कई लुक्स शेयर कर चुकी हैं, पर विशेष रूप से ये लुक सराहा जा रहा है। राधा रानी के इस खास लुक को राधा कृष्ण के भक्तों ने जहां आस्था के साथ देखा वहीं मेनका का रियलिस्टिक मेकअप भी खूब सराहा गया।

यह भी देखे-नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा पर आएगा निखार: Skin Care Tips

काली अवतार

मेनका अपने मेकअप से जहां मॉडर्न लुक्स क्रिएट करती हैं वहीं उनके गॉडली अवतार भी काफी ज्यादा सराहे जाते हैं। मेनका ने कुछ दिन पूर्व नारी शक्ति पर आधारित एक वीडियो साझा की जिसमे उन्होंने देवी दुर्गा का ब्रह्मचारिणी और काली रूप धारण किया। बता दें फैन्स को मेनका का यह काली स्वरूप खूब पसंद आया। कई फैन्स मेनका के मेकअप स्किल्स और कांसेप्ट की तारीफ करते दिखे।

विष्णु स्वरूप

मेनका ने "किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे" गाने पर एक रील शेयर की, जिसमे विशेष तौर पर मेनका ने भगवान विष्णु का रूप धारण किया। मेनका ने अपने फेस पर ब्लू पेंट कर एक बेहतरीन मेकअप लुक क्रिएट किया जिसमे वे वाकई भगवान विष्णु की तरह नजर आ रही थी। विष्णु रूप वाली मेनका की इस वीडियो को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया।

गोपी लुक

मेनका भगवान कृष्ण के धाम वृंदावन में दर्शन के लिए गई थी, जहां पर उन्होंने स्पेशल भक्ति के रंग में खुद को रंगते हुए गोपी का रूप धारण किया। इस खास लुक में मेनका ने गोपी स्टाइल आई मेकअप यानिकि अंगराक किया, जिसमें वे बेहद खास दिखी। मेनका ने गोपी लुक में बहुत सुंदर अटायर कैरी किया साथ ही उनका मेकअप भी देखने लायक रहा। फैंस ने इस लुक को काफी सराहा। इस खास मेकअप के साथ भक्ति के अंदाज में मेनका हरि बोल के उद्घोष में डूबी दिखी।

Advertisement
Tags :
Advertisement