For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गुड़ी पड़वा के त्योहार पर हाथों में सजाएं सबसे खूबसूरत मेंहदी, ये हैं बेहतरीन लेटेस्ट डिजाइंस: Special Mehendi Designs

गुड़ी पड़वा के त्योहार पर मराठी महिलाएं 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं। इस खास मौके पर अपने हाथों और पैरों को खूबसूरत मेहंदी से सजाने के लिए कुछ बेहतरीन मेंहदी डिजाइंस देख सकती हैं।
10:00 AM Apr 02, 2024 IST | Renuka Goswami
गुड़ी पड़वा के त्योहार पर हाथों में सजाएं सबसे खूबसूरत मेंहदी  ये हैं बेहतरीन लेटेस्ट डिजाइंस  special mehendi designs
Gudi padwa Special Mehendi
Advertisement

Special Mehndi Designs: गुड़ी पड़वा के त्योहार को हिंदू कैलेंडर के अनुसार मराठी नव वर्ष के रूप में पूरे महाराष्ट्र और देशमें बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा का त्योहार महाराष्ट्र की अद्भुत संस्कृति को बढ़ावा देने और दर्शाने का काम बखूबी करता है। गुड़ी पड़वा के खास मौके पर सभी लोग मराठी संस्कृति के अनुसार सभी छोटी बड़ी तैयारियां करना पसंद करते हैं। और आम महिलाओं से लेकर बड़ी अभिनेत्री और सेलिब्रिटीज तक सभी मराठी साड़ी और मराठी ज्वेलरी पहनती है। गुड़ी पड़वा के खास त्योहार पर हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइंस लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप गुड़ी पड़वा पर खास और लेटेस्ट डिजाइंस रचा सबकी तारीफें बटोर सकती हैं।

Also read : ब्लाउज की लेटेस्ट डिजाइन्स चुनकर सिंपल सी साड़ी में भी आप नजर आएंगी गॉर्जियस: Gorgeous Blouse Design

त्योहारों को खास बनाने के लिए हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस : Special Mehndi Designs

ट्रेंडी मिनिमल मेंहदी डिजाइन

आजकल समय की कमी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की मिनिमल मेंहदी डिजाइंस के ट्रेंड को देखते हुए अधिकतर लड़कियां मिनिमल मेंहदी डिजाइंस को पसंद करती हैं। अगर आप भी मिनिमल मेहंदी लगाना चाहती हैं। तो उसे ट्रेडिशनल फेस्टिवल वाइब देने के लिए ये बैक हैंड मिनिमल मेंहदी ट्राई कर सकती हैं। ये मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन फेस्टिवल के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

Advertisement

खूबसूरत वेब मेंहदी डिजाइन

इस तरह के वेब मेहंदी डिजाइंस देखने में काफी खूबसूरत और मुश्किल नजर आते हैं। लेकिन वहीं इस डिजाइन को बनाया जाए तो असल में ये काफी आसान और सरल है। जो कम समय में बनाया जा सकता है। आप भी कुछ सरल और आसान डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये बेहतरीन वेब मेंहदी डिजाइन जरूर ट्राई कर सकती हैं।

ट्रेडिशनल फ्लावर मेंहदी डिजाइन

मेहंदी के डिजाइंस की बात करें तो आजकल सोशल मीडिया या इंटरनेट पर लाखों अलग-अलग नए मेहंदी के डिजाइन आसानी से देखने को मिल जाते हैं। लेकिन आज भी जो बात ट्रेडिशनल फ्लावर मेंहदी में है, वो और कहीं नहीं है। अगर आप भी ट्रेडिशनल मेंहदी वाले डिजाइन को पसंद करती हैं। तो इस तरह के खूबसूरत फूलों को हाथों पर सजा सकती हैं।

Advertisement

फुल हैंड मयूर मेंहदी डिजाइन

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ये ससुराल में गुड़ी पड़वा का पहला त्यौहार है। तब तो ये फुल हैंड खूबसूरत मयूर मेंहदी डिजाइन ट्राई करना बनता है। इस तरह के फुल हैंड मयूर डिजाइन नई नवेली ब्राइड्स के हाथों में काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं, तो फेस्टिवल पर ये डिजाइन जरूर ट्राई कर सकती हैं।

यूनिक फुल फिंगर्स मेंहदी डिजाइन

अगर आप फुल हैंड मेंहदी या हाथों पर हैवी मेहंदी डिजाइन ना लगाकर कुछ यूनिक और सरल ट्राई करना चाहती हैं। तो केवल उंगलियों पर ये खूबसूरत डिजाइन सजाकर सबकी तारीफें बटोर सकती हैं। इस तरह के मिनिमल मेहंदी डिजाइन हाथों को हाईलाइट करने के लिए एकदम परफेक्ट है। उंगलियों पर इन डिजाइंस को अप्लाई पर खूबसूरत मेंहदी लगा सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement