For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या दूसरे बच्चे को जन्म देंगी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़,पति शोएब ने दिया जवाब: Dipika Kakar Pregnancy News

12:13 PM Apr 18, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
क्या दूसरे बच्चे को जन्म देंगी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पति शोएब ने दिया जवाब  dipika kakar pregnancy news
dipika kakar
Advertisement

Dipika Kakar Pregnancy News: छोटे पर्दे के प्रसिद्ध शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाने वाली दीपिका कक्कड़ ने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया था। शो के बंद होने के बाद भी आज भी उनके फैंस उनकी अदाकारी की खूब तारीफ़ करते हैं। हालाँकि 'सुसराल सिमर का' में 'सिमर' का रोल निभाने वाली अभिनेत्री 'दीपिका कक्कड़' ने अपने निकाह के बाद फ़िल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। एक लम्बे समय से उन्होंने कोई भी टीवी प्रोग्राम नहीं किया है। इस बीच मीडिया में यह खबरें आईं हैं कि दीपिका दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। इनके पति और छोटे पर्दे के एक्टर शोएब इब्राहिम ने इस बात पर अपनी सफाई भी दी है।

Also Read : दीपिका कक्कड़ का सूट कलेक्शन है बहुत ही शानदार,फेस्टिव सीजन के लिए है परफेक्ट: Dipika Kakar Suit Design

ब्लॉग बनाती हैं दीपिका

एक्टिंग फिल्ड से दूरी बनाने के बाद अब छोटे पर्दे की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अब यूट्यूब पर अपना चैनल बनाकर ब्लॉगिंग करती हैं। अपने ब्लॉगिंग में अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपने दिनचर्या को दिखाती हैं। इस ब्लॉगिंग चैनल से उनके फैंस काफ़ी खुश नजर आते हैं, एक फैन के अनुसार 'हमें दीपिका की लाइफ से जुड़े कई अहम जानकारियाँ मिलती हैं, अगर वह एक्टिंग करती तो हम सब यह जान नहीं पाते।'

Advertisement

दीपिका कक्कड़ के बेटे का नाम है रुहान

'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने पिछले साल एक बेटे को जन्म दिया था। दीपिका और उनके पति इब्राहिम ने अपने पहले बेटे का नाम 'रुहान' रखा है। अभी कुछ दिन पहले दीपिका के बेटे रुहान की तबियत ख़राब हो गई थी। रुहान के तबियत खराब होने की जानकारी उनकी माँ दीपिका ने खुद अपने ब्लॉग के दौरान दी थी। उन्होंने कहा था कि बेटे रुहान को दूध के दाँत निकल रहे हैं, इसलिए उसे बुखार है। बुखार होने की वजह से उनका बेटा रुहान चिड़चिड़ा हो गया था। बेटे रुहान के बीमार होने के कारण इस बार दीपिका और इब्राहिम ईद की ख़ुशी भी सही तरीक़े से नहीं मना पाए थे।

क्या दूसरी बार माँ बनेंगी दीपिका

दरअसल, दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने ब्लॉग के दौरान कहा कि अगर उनका दूसरा बच्चा होता है तो उन्हें अब हर चीज पहले से पता होगा। उन्होंने कहा कि 'बच्चे का ख्याल कैसे रखते हैं, उनका हेल्थ कैसे ठीक रखें' अब ये सब हमने पिछले एक साल में सीख लिया है। अब जब दूसरा बच्चा होगा तो उन्हें इससे जुड़ी कोई तकलीफ नहीं होगी।

Advertisement

दुपट्टे से छिपाया पेट

पति इब्राहिम की इस बात के कुछ दिनों बाद दीपिका कक्कड़ 'झलक दिखला जा' सीजन 11 के सेट पर नजर आई थी। इस दौरान दीपिका अपने दुपट्टे से पेट को छुपाती नजर आई। इसके बात मीडिया में ये अफवाह फ़ैल गई है कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement