For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दीपिका पादुकोण के सबसे बेहतरीन और सराहनीय मेकअप लुक्स: Deepika Makeup Looks

सभी के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सबसे खूबसूरत मेकअप लुक्स देख आप भी उनकी तरह दिवा बनने की इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
05:00 PM Oct 11, 2023 IST | Renuka Goswami
दीपिका पादुकोण के सबसे बेहतरीन और सराहनीय मेकअप लुक्स  deepika makeup looks
Deepika Makeup Looks
Advertisement

Deepika Makeup Looks: फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण एक ऐसा नाम है जिसे आज किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है फिर चाहे वह बॉलीवुड हो या हॉलीवुड। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत और दमदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सुपर मॉडल भी हैं। जिनका हर एक मेकअप लुक बोल्ड से लेकर न्यूड तक सभी मेकअप प्रोफेशनल्स और उनके चाहने वालों को खूब पसंद आते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि दीपिका अपनी स्किन और स्टाइल को बखूबी जानती हैं।

हम सभी जानते हैं, दीपिका समय के साथ कभी भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नही चूकती हैं, और अलग-अलग तरह के नए और बोल्ड स्टाइल ट्राई करती हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए दीपिका पादुकोण के सबसे बेहतरीन मेकअप लुक्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

दीपिका पादुकोण के सबसे बेस्ट और खूबसूरत मेकअप लुक्स : Deepika's Stunning Makeup Looks

नेचुरल मेकअप लुक

दीपिका पादुकोण अक्सर "नेचुरल मेकअप" लुक या "नो मेकअप - मेकअप" लुक में नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण पर नेचुरल मेकअप काफी जचता है क्योंकि ऐसे लुक्स में उनकी नेचुरल ब्यूटी उभरकर दिखाई देती है। इस लुक में दीपिका ने लाइट फाउंडेशन बेस के साथ मेटैलिक शेड आईशैडो और आईब्रोज को हाईलाइट किया है। इस मेकअप लुक में ब्लश और हाईलाइटर जान डालने का काम कर रहे हैं, इसके अलावा दीपिका ने लूक को नेचुरल रखते हुए न्यूड लिपस्टिक अप्लाई की है।

Advertisement

क्लासिक रेड लिप लुक

आजकल क्लासिक रेड लिपस्टिक लुक मानों कहीं खो गया है, लेकिन रेड लिपस्टिक आज भी सबसे रॉयल, यूनिक और खूबसूरत दिखती है। ये एक बार फिर दीपिका पादुकोण ने साबित कर दिया है। इस खूबसूरत मेकअप लुक में दीपिका के बोल्ड रेड लिप्स उनकी ब्लैक ड्रेस को बखूबी हाईलाइट कर रहे हैं। दीपिका मैसी हेयर बन और रेड लिपस्टिक में ग्लोइंग ब्यूटी क्वीन नजर आ रही हैं।

बोल्ड ब्लू आई लुक

हम अक्सर देखते हैं, कैसे दीपिका पादुकोण नेचुरल और न्यूड मेकअप लुक्स पर राज करती नजर आती हैं। दीपिका ने इस बेहद खास लुक में न्यूड और लाइट बेस के साथ न्यूड लिप शेड और हैवी ड्रामा आई लाइनर लुक कैरी किया है। इस लुक में दीपिका पादुकोण की स्टाइलिश ड्रेस के अलावा उनका ब्लू ड्रामा आईलाइनर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बोल्ड पिंक ड्रेस के साथ क्लीन मेसी हेयर बन, ब्लैक स्टोकिंस, खास ग्लव्स और ब्लू ड्रामा आईलाइनर में दीपिका
खूबसूरत और सेक्सी दिवा लग रही हैं।

Advertisement

ट्रेंडी न्यूड मेकअप लुक

दीपिका पादुकोण को न्यूड मेकअप लुक्स की क्वीन कहा जाता है, क्योंकि उनसे बेहतर कोई "नो मेकअप" मेकअप लुक को कैरी नही कर सकता है। दीपिका पादुकोण न्यूड मेकअप लुक को खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं, लाइट बेस और न्यूड लिपशेड के साथ हाईलाइटर के खेलना तो मानों… दीपिका के बाएं हाथ का खेल है। इस लुक में भी ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ स्टड इयररिंग्स और मैसी हेयर दीपिका पर खूब जच रहे हैं।

विंग्ड आईलाइनर लुक

दीपिका पादुकोण के हर एक मेकअप लुक को सबसे बेहतरीन और खास बनाने के लिए आईलाइनर बखूबी सपोर्ट करता है। दीपिका पादुकोण अपने आईलाइनर के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, और उनकी बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखों पर हर एक्सपेरिमेंट जचता है। दीपिका ने इस लुक में न्यूड मेकअप के साथ डबल विंग्ड आईलाइनर लगाकर बाजी मार ली हैं। ये लुक दीपिका के सबसे बेहतरीन मेकअप लुक्स में से एक हैं, इसमें दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement