For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दीपिका पादुकोण इन वर्कआउट से खुद को रखती हैं फिट, आप भी करें ट्राई: Deepika Padukone Fitness

Dipika Padukone fitness : दीपिका की तरह फिटनेस चाहते हैं तो आज ही उनके वर्कआउट करने शुरू कर दीजिए। इस आर्टिकल में हम आपको दीपिका के कुछ वर्कआउट के बारे में बताने जा रहे हैं।
12:00 PM Jan 19, 2024 IST | Nikki Mishra
दीपिका पादुकोण इन वर्कआउट से खुद को रखती हैं फिट  आप भी करें ट्राई  deepika padukone fitness
Deepika Padukone Fitness
Advertisement

Deepika Padukone Fitness : दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। दीपिका की खूबसूरती और फिटनेस के लाखों लोग दिवाने हैं। खुद को फिट करने के लिए दीपिका काफी मेहनत करती है। वह नियमित रूप से वर्कआउट करती है। सही डाइट और नियमित रूप से वर्कआउट के कारण ही वह इतनी फिट रहती है। साथ ही इससे दीपिका की स्किन भी ग्लो करती है। अगर आप भी दीपिका के जैसी फिट और शेप में दिखना चाहती है तो इसके लिए आपको उनके वर्कआउट के बारे में जानना होगा। आज हम आपको दीपिका के वर्कआउट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Also read : वर्कआउट से पहले करें ये एक्सरसाइज: Warm Up Before Exercise

Deepika Padukone Fitness
Deepika Padukone Fitness with Pilate

पिलाटे एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए की जाती है। इससे शरीर में कोर स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी बढ़ती है। साथ ही शरीर में लचीलापन आता है और पॉश्चर को सुधारने के लिए भी पिलाटे वर्कआउट किया जाता है। इस वर्कआउट से शरीर का संतुलन बना रहता है। इसे करने से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही इसे करने से पीठ के दर्द में भी आराम मिलता है।

Advertisement

Yoga

भारत में प्राचीन काल से ही योग को महत्व दिया जाता रहा है। वर्तमान समय में भी योगा ने अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। दीपिका पादुकोण योगा के जरिए खुद को फिट रखती है। योगा दीपिका की फिटनेस का अहम हिस्सा है। इसके जरिए दीपिका खुद को फिट रखती है। योगा के कई लाभ है। जैसे योगा से रक्त प्रवाह सही रहता है। साथ ही इससे पेट की समस्या से भी छुटकारा दिलाया जा सकता है। कई शारीरिक समस्याओं के समाधान में भी योगा अपनी अहम भूमिका निभाता है। नियमित रूप से योगा करने से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Pushups
Pushups

दीपिका पुल अप्स के जरिए खुद को फिट रखती है। पुल अप्स दीपिका के व्यायाम का एक हिस्सा है। इसे करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। पुल अप्स से पीठ और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही शरीर में लचीलापन भी आता है। इसे करने से पीठ दर्द कम होता है। अगर आप भी दीपिका की तरह फिट रहना चाहते हैं तो पुल अप्स आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

Advertisement

Workout

दीपिका पादुकोण पार्टनर वर्कआउट भी करती है। इस वर्कआउट में एक साथी की आवश्यकता होती है। आप ऐसे साथी के साथ वर्कआउट कर सकते हैं जिस पर आप भरोसा करते हो। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो पार्टनर वर्कआउट भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

दीपिका पादुकोण की फिटनेस दिनचर्या में किकबॉक्सिंग भी शामिल है। दीपिका को किकबॉक्सिंग करना बहुत पसंद है। इस वर्कआउट को करके शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे पीठ, ग्लूट्स को टॉनिंग मिलती है। इसे करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम होता है। आप भी फिट रहने के लिए अपने वर्कऑउट में किकबॉक्सिंग को शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement