For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दीपिका पादुकोण ने लिया 'सिंघम' का अवतार,नेटिजन्स ने अजय देवगन को किया याद: Deepika Padukone Lady Singham

12:45 PM Apr 20, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
दीपिका पादुकोण ने लिया  सिंघम  का अवतार नेटिजन्स ने अजय देवगन को किया याद  deepika padukone lady singham
singham
Advertisement

Deepika Padukone Lady Singham: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही माँ बनने वाली है। ये बात उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह और अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सभी फैंस और मीडिया को दी थी। हालाँकि माँ बनने से पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मों की शूटिंग को जारी रखा है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल हुए फोटो में दीपिका पादुकोण डैशिंग रूप में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का यह रूप फैंस उनकी आने वाली फिल्म में देख सकेंगे, इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं, जो धमाकेदार मूवी देने के लिए जाने जाते हैं। नेटिजन्स दीपिका पादुकोण के इस लुक को देखकर काफ़ी ज्यादा उत्साहित हैं और आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read : दीपिका पादुकोण के सबसे बेहतरीन और सराहनीय मेकअप लुक्स: Deepika Makeup Looks

'सिंघम अगेन' में दिखेगा डैशिंग लुक

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो का लुक उनकी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' का है। 'सिंघम अगेन' फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा बनाई जा रही है। याद दिला दें कि इससे पहले सिंघम और सिंघम रिटर्न मूवी बॉक्स ऑफिस में आ चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सिंघम और सिंघम रिटर्न मूवी में आपने अजय देवगन को पुलिस का रोल निभाते देखा था। वहीं मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' में पुलिस के रूप में नजर आयेंगी। वहीं उनके वायरल हुए लुक के बाद नेटिजन्स बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से उनकी तुलना कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो उन्हें 'लेडी सिंघम' का निकनेम दे दिया है। अब देखना दिलस्चस्प होगा कि बॉलीवुड की लेडी सिंघम क्या सिंघम जैसी सफलता हासिल कर पायेंगी या नहीं।

Advertisement

दीपिका बनेंगी शक्ति शेट्टी

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में जिस पुलिसकर्मी का किरदार निभा रही हैं उसका नाम 'शक्ति शेट्टी' है। जिसका फिल्म 'सिंघम अगेन' मूवी में एक एक अहम रोल माना जा रहा है। रोहित शेट्टी ने शक्ति की वायरल हुई फोटो को खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अपलोड किये गए पोस्ट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का लुक सिंघम के अजय देवगन की तरह लग रहा है।

लेडी सिंघम को बताया असली हीरो

रोहित शेट्टी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के डैशिंग लुक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते वक़्त कैप्शन दिया 'मेरा हीरो तुम हो…मूवी में भी और रियल में भी …लेडी सिंघम।' वहीं दीपिका के फैंस ने भी इस लुक पर अलग अलग कमेंट करके अपनी ख़ुशी जताई है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement