For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दीपिका पादुकोण चाहती है 3 बच्चे?, जानिये रणवीर इस बारे में क्या सोचते हैं: Deepika Pregnancy Update

06:00 PM Jun 05, 2024 IST | Manisha Jain
दीपिका पादुकोण चाहती है 3 बच्चे   जानिये रणवीर इस बारे में क्या सोचते हैं  deepika pregnancy update
Deepika Pregnancy Update
Advertisement

Deepika Pregnancy Update: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं, जो सितंबर 2024 में आएगा। 2018 में शादी करने वाले इस कपल से अक्सर उनके फैमिली प्लानिंग के बारे में सवाल पूछे जाते रहे हैं। लेकिन वे लोग हमेशा अपने-अपने करियर पर फोकस रहें है। फिर भी पेरेंट्स बनने की उनकी इच्छा काफी साफ़ थी और अब जब दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं तो दोनों ने अपनी-अपनी इच्छा जाहिर की है।

read also: दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड इंडस्ट्री में हुए 16 साल,जानिए उनके बेहतरीन किरदार: 16 Years of Deepika Padukone

एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि अगर वह अपनी ज़िंदगी में एक्ट्रेस नहीं बनतीं तो उनके बैकअप प्लान क्या होते। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि वह अपने परिवार के साथ अपनी ज़िंदगी का लुत्फ़ उठा रही होतीं और बच्चों के साथ रहना पसंद करतीं। उन्हें हमेशा से बड़े परिवार, ज्यादा बच्चों का शौक रहा है।

Advertisement

एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने भी पेरेंट बनने की अपनी प्लानिंग के बारे में बात की और बताया कि वह जल्द ही बच्चे चाहते हैं। जब रणवीर से पूछा गया कि वह लड़की चाहते हैं या लड़का। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने आस-पास स्त्री ऊर्जा चाहते हैं मतलब वो बेटी चाहते हैं।

रणवीर सिंह को 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण से प्यार हो गया था। और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, 2018 में इटली के लेक कोमो में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी कर ली। इस कपल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें  बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 जैसी फिल्में आती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement