For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दीवानी मस्तानी गाने ने रचा इतिहास, दीपिका पादुकोण को मिल रही बधाइयाँ: Deewani Mastani Song News

03:32 PM Apr 04, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
दीवानी मस्तानी गाने ने रचा इतिहास  दीपिका पादुकोण को मिल रही बधाइयाँ  deewani mastani song news
Deewani Mastani Song News
Advertisement

Deepika Padukone Song: अपने शानदार एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर मीडिया में चर्चा का केंद्र बनी थी। उनके और उनके पति बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को फैंस लगातार बधाइयाँ दे रहे थे पर अभी दीपिका पादुकोण एक बार फ़िर चर्चा का केंद्र बन चुकी हैं, चारों तरफ से लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। फैंस के साथ उनके पति रणवीर सिंह ने भी इस बात पर ख़ुशी ज़ाहिर की है।

Also Read : दीपिका पादुकोण बनने वाली हैं मां? एयरपोर्ट लुक देख फैंस लगा रहे हैं अंदाजा: Deepika Padukone Pregnancy

"दीवानी मस्तानी" गाने ने बनाया रिकॉर्ड

साल 2015 में आई फिल्म "बाजीराव मस्तानी" में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, लोगों ने इस फिल्म में दीपिका की एक्टिंग की खूब तारीफ़ की थी। इस फिल्म को रिलीज हुए साल 9 साल पूरे होने वाले हैं, इस मौके को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए द एकेडमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम आईडी से फ़िल्म बाजीराव मस्तानी का पॉपुलर सांग "दीवानी मस्तानी" का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ इसके स्टारकास्ट रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को बधाइयाँ दे रहे हैं। बता दें कि इस गाने में दीपिका में शानदार अभिनय किया है।

Advertisement

रणवीर सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया

फैंस के साथ साथ दीपिका पादुकोण के पति और उस फिल्म में उनके अपोजिट अदाकारी कर रहे रणवीर सिंह ने भी अकादमी द्वारा अपलोड किये गए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता रणवीर सिंह ने वीडियो पर 'मंत्रमुग्ध' कमेंट किया।

जल्द माँ बनेंगी दीपिका

बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर कपूर को लगभग 5 साल डेट करने के बाद शादी रचाई थी। वहीं अब हाल ही में रणवीर सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ये जानकारी साझा करी थी जल्द ही अभिनेता रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका प्रेग्नेंसी के कारण ही फ़िलहाल फिल्मों से दूर हैं, उनकी अगली फिल्म "कल्कि 2898डी" है जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ दिखेंगी। साल 2024 में उनकी एक और फिल्म "सिंघम अगेन" भी रिलीज हो सकती है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement