For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन विटामिन की कमी से होती है बाल झड़ने की समस्या: Hair Fall Reason

02:00 PM Jan 09, 2024 IST | Nidhi Mishra
इन विटामिन की कमी से होती है बाल झड़ने की समस्या  hair fall reason
Hair Fall Reason
Advertisement

Hair Fall Reason: लंबे, घने और खूबसूरत बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते है। लेकिन आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण बालों से संबंधित समस्या लगभग ज्यादातर लोगों को हो रही है। अब ऐसे समय पर लोग कई तरह के हेयर प्रोड्क्टस का इस्तेमाल करते है, लेकिन इन सभी चीजों के इस्तेमाल से बाल ओर खराब होने लगते है। बालों के बेहतर विकास में विटामिन्स अहम भूमिका निभाते है। लेकिन अगर शरीर में इन्ही विटामिन्स की कमी होने लगे तो बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। आज हम किस - किस विटामिन्स की मी से बाल झड़ने की समस्या होती है, इसके बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: हेयर फॉल रोकने के लिए इन होममेड तेलों का करें इस्तेमाल

Hair Fall Reason
Folic Acid

फोलिक एसिड को विटामिन बी 9 के नाम से भी जाना जाता है। यह बालों को बढ़ाने और असमय सफेद होने से रोकता है। ऐसे में अगर शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो जाएं तो बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसी समस्या होने पर मछली, एवोकाडो, पालक, अंडा और रेड मीट जैसे चीजों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

Advertisement

Hair Fall Problem
Hair Fall Problem

फेरिटिन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो शरीर में आयरन को स्टोर करने में मदद करता है। ये शरीर में रेड बल्ड सेल्स और ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आपके बाल नियमित रूप से झड़ रह है, तो आपके शरीर में फेरिटिन की कमी भी हो सकती है।

Zinc
Zinc

शरीर में जिंक की कमी होने पर भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। बालों को मजबूत बनाने और अच्छी ग्रोथ के लिए जिंक बहुत जरूरी होता है। जिंक की कमी होने पर आप अपने डाइट में बीन्स, दालें, मूंगफली, काजू और बादाम को जरूर शामिल करें।

Advertisement

Vitamin D
Vitamin D

विटामिन डी जितना दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, उससे कही ज्यादा ये बालों की ग्रोथ और मजबूती बनाए रखने में मदद करता है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी का सेवन करें। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन डी से फरपूर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप धूप में कुछ देर बैठकर भी विटामिन डी ले सकते है।

Vitamin B12
Vitamin B12

विटामिन बी 12 को बालों की ग्रोथ के लिए अहम माना जाता है। विटामिन बी 12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाकर बालों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर बालों से संबंधित परेशानी होती है। अंडा, छाछ, दूध, लस्सी और पनीर में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है। इस सभी चीजों का नियमित रूप से सेवन करने पर आप विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकते है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement