For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ देहरादून में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Famous Places in Dehradun : देहरादून प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां आप कई आकर्षक केंद्र घूम सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट जगहों के बारे में-
10:30 AM Jan 16, 2024 IST | Nikki Mishra
20  देहरादून में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Dehradun
Advertisement

Dehradun Me Ghumne ki Best Jagahदेवभूमि उत्तराखंड में कई ऐसे जिले हैं, जहां पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। इन जिलों में देहरादून भी शामिल है। यह शिवालिक और लघु हिमालय की पृष्ठभूमि है, जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का मौका मिलेगा। अगर आप एक शांतिपूर्ण स्थान पर घूमना चाहते हैं, तो एक बार देहरादून का ट्रिप प्लान जरूर करें। आज हम आपको इस लेख में देहरादून के कुछ आकर्षक केंद्रों के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने लिस्ट में जरूर शामिल हैं। आइए जानते हैं 20+ देहरादून में घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
हर की दून (Har ki Doon)0
घंटा घर (Ghantaghar)1.7
खलंगा युद्ध स्मारक (Khalanga War Memorial)1.7
राजाजी नेशनल पार्क (Rajaji National Park)38.8
जोनल म्यूजियम (Zonal Museum)4.2
पल्टन बाजार (Paltan Bazaar)0.6
मालदेवता वॉटरफॉल (Waterfall Maldevta)16
मालसी डियर पार्क (malsi deer park)11
फन वैली देहरादून (FUN VALLEY)27.6
सहस्त्रधारा (Sahasradhara )4.8
आसन बैराज (Asan Barrage)41.2
रॉबर्स केव (Robber's Cave)8.4
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून (Forest Research Institute)5.9
तपोवन मंदिर (Tapovan Mandir)6.7
टपकेश्वर मंदिर देहरादून (Tapkeshwar Mahadev Mandir)7.2
सिखर वॉटरफॉल (Shikhar fall)14.2
लच्छीवाला नेचर पार्क (Lachhiwala Nature Park)17.2
मिंड्रोलिंग मोनेस्ट्री (Mindrolling Monastery)9.7
टाइगर फॉल्स (tiger falls)106
कलसी (Kalsi)43
20+ देहरादून में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Dehradun Me Ghumne ki Best Jagah
Har Ki Doon

अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं, तो हर की दून जरूर जाएं। यह देहरादून की बेहद ही खूबसूरत घाटी है, जहां पर सितंबर से लेकर नवंबर माह के बीच ट्रैकिंग कर सकते हैं। यह घाटी समुद्र तल से करीब 3566 मीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो काफी खूबसूरत स्थानों में से एक है।

यह एक ट्रैकिंग स्थल है, जहां पर आपको प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता है। वहीं, यहां आप ट्रैकिंग सुबह 5 बजे से लेकर शाम के 6 से 7 बजे के बीच कर सकते हैं।

Advertisement

Ghantaghar
Ghantaghar

देहारदून में घूमने के लिए कई आकर्षक केंद्न हैं, जिसमें से घंटा घर का नाम भी शामिल है। यह देहरादून शहर का मुख्य केंद्र स्थल है, जहां पर आप एक बार जरूर विजिट करें। घंटा घर में एक ऐतिहासिक इमारत है, जो काफी ऊंचा है। इस इमारत पर एक घड़ी है, जो फिलहाल काम नहीं करती है। लेकिन यह स्मारक काफी खूबसूरत है।

घंटा घर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यह एक ऐतिहासिक इमारत है, जो शहर के बीच में स्थित है। इसे देखने का भी कोई समय नहीं है, आप जब शहर घूम रहे हों तो इसे देख सकते हैं।

Advertisement

khalanga war memorial
khalanga war memorial

देहरादून में जाकर अगर आप कुछ ऐतिहासिक चीजें देखना चाहते हैं, तो खलंगा युद्ध स्मारक देखने जरूर जाएं। यह स्मारक गोरखा के सम्मान में अंग्रोजों द्वारा बनवाया गया है, जिसका निर्माण भारत और नेपाल युद्ध के बाद हुआ था। यहां पर नेपाल और भारत युद्ध से जुड़ी कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

खलंगा युद्ध स्मारक में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां प्रवेश नि:शुल्क है। वहीं, आप यहां पूरे सप्ताह सभी दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।

Advertisement

यह देहरादून का राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो करीब 830 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आपको कई रोचक जंगली जानवर जैसे- भालू, हाथी, नीलगाय, हिरण, जंगली सुअर इत्यादि देखने को मिलेंगे।

Rajaji National Park
Rajaji National Park

राजाजी नेशनल पार्क में प्रवेश और परमिट के लिए आपको 1200 रुपये देने होंगे, जो 1 से 6 व्यक्तियों के लिए होता है। वहीं, विदेशियों के लिए यह शुल्क 4100 रुपये है। जिप्सी का शुल्क अतिरिक्त है। इस पार्क में आप सुबह 6:30 बजे से 9.30 बजे तक घूम सकते हैं। वहीं, दोपहर में 2.30 बजे से लेकर 3.30 बजे तक घूम सकते हैं।

यदि आप साइंस में थोड़ा बहुत दिलचस्प रखते हैं, तो जोनल म्यूजियम जरूर जाएं। इस म्यूजियम में मानव जाति की उत्पति और विकास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। देहारदून की यात्रा में इसे अपने लिस्ट में जरूर जोड़ें।

Zonal Museum
Zonal Museum

जोनल म्यूजियम के अंदर जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 10 रुपये शुल्क देना होता है। वहीं, अगर आप छात्र हैं और आपके पास आईडी है, तो प्रवेश शुल्क नि:शुल्क है। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं। शनिवार और रविवार यह म्यूजियम बंद रहता है।

देहरादून जाकर अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं, तो पल्टन बाजार जरूर जाएं। यहां आपको देहरादून की लोकप्रिय चीजें खरीदने का मौका मिलेगा। यह मार्केट देहरादून से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Paltan Bazaar
Paltan Bazaar

यह एक बाजार है, जिसके अंदर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, इस मार्केट में आप सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक आराम से घूम सकते हैं।

देहरादून अपने वॉटरफॉल्स के लिए काफी ज्यादा प्रचलित है। अगर आपको वॉटर फॉल्स के पास बैठकर कुछ समय बिताना है, तो आप मालदेवता वॉटर फॉल जरूर जाएं। इस वॉटर फॉल का बहाव काफी तेज होता है, जिसका नजारा आप दूर से बैठकर भी ले सकते हैं। हालांकि, इसके पास जाने के लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

Waterfall Maldevta
Waterfall Maldevta

इस वॉटर फॉल को देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यह हर व्यक्ति के लिए  नि:शुल्क है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।

बच्चों के साथ अगर आप देहरादून जा रहे हैं, तो मालसी डियर पार्क जाना न भूलें। यह एक चिड़याघर है, जहां आपको और आपके बच्चों को अजगर, तेंदुआ, कछुआ जैसे जानवर देखने का मौका मिलेगा। साथ ही यहां एक्वेरियम भी है, जहां पर कई रंग की मछलियां देखने को मिल सकती हैं।

Malsi Deer Park
Malsi Deer Park

इस पार्क में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 20 रुपये देना होगा। आपको पूरे पार्क को घूमने में करीब 3 घंटे का समय लग सकता है। आप यहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक घूम सकते हैं। सोमवार को यह पार्क बंद रहता है।

देहरादून की यात्रा में अपने लिस्ट में कलसी का नाम जरूर जोड़ें। यह एक गांव है, जहां पर आपको प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलेगी। यहां की वादियां बेहद ही आकर्षक हैं, जहां जाकर आप प्रकृति में रम जाएंगे। इस गांव में आपको अशोक का शिलालेख भी देखने को मिल सकता है।

Kalsi
Kalsi

इस गांव में किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। हालांकि, अगर आप यहां जा रहे हैं, तो समय देखकर जाएं। सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक आप यहां जा सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ देहरादून का फल वैली जरूर जाएं। यह एक वॉटर पार्क है, जहां पर आपको कई शानदार वॉटर गेम खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही इस फन वैली में रुकने के लिए कई डीलक्स कमरे की व्यवस्था की गई है। आप यहां पर शाम के समय पार्टीज और कॉटेज भी बुक सकते हैं। साथ ही स्वादिष्ट खानपान का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Fun Valley
Fun Valley

फन वैली में प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को 900 रुपये देना पड़ता है। वहीं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह शुल्क 700 रुपये रखी गई है। फन वैली में आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक इंजॉय कर सकते हैं।

सहस्त्रधारा देहरादून का प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यह रॉबर्स कैव के पास स्थित वॉटर फॉल है, जहां आप सितंबर से मार्च के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको रोपवे की भी सुविधा मिलेगी, जहां बैठकर आप ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

Sahastradhara
Sahastradhara

सहस्त्रधारा के पास घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

देहरादून में आप आसन बैराज भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां की सुंदरता आपको रुकने के लिए मजबूत कर देगी। यहां कृत्रिम झीले हैं, जहां पर कई प्रवासी पक्षियां देखने को मिल सकती हैं। अगर आप चिड़ियों और पक्षियों को देखने का शौक रखते हैं, तो यहां जरूर जाएं और सुंदर-सुंदर तस्वीरें अपने साथ कैप्चर करके लाएं।

Asan Barrage
Asan Barrage

इस बैराज में एंट्री के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

रॉबर्स कैव यानी डाकू की गुफा को गुच्चू पानी भी कहा जाता है। यह करीब 600 मीटर लंबी गुफा है, जिसके अंदर आपको कई छोटे-छोटे झरने मिलेंगे। यसाथ ही एक छोटी की बहती नदी है, जहां आप भीगने का लुत्फ उठा सकते हैं।

Robbers Cave
Robbers Cave

गुच्चीपानी में प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को करीब 10 रुपये देना पड़ता है। यहां आप सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

यह रिसर्च सेंटर देहरादून का काफी मशहूर स्थान है, जहां पर आपको विशाल भवन मिलेगा। यह करीब 4.5 वर्ग किलोमीटर तक फैला है। यहां पर कई बॉलीवुड फिल्मों को बनाया गया है। इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना सन् 1996 में किया गया है, जहां आपको औपनिवेशिलस काल की वास्तुकला देखने का मौका मिलेगा।

Forest Research Institute
Forest Research Institute

इस अनुसंधान संस्थान में प्रवेश के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना होता है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक घूम सकते हैं। इसे घूमने में करीब 2 से 3 घंटे लगते हैं।

देहरादून में घूमकर अगर आप थक गए हैं, तो तपोवन में आराम करने के लिए थोड़ा ठहर जाइए। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको बहली गंगा के साथ-साथ हरे-हरे परिवेश मिलेंगे। यहां आप कुछ देर ठहरकर अपनी थकान को मिटा सकते हैं। यहां कुछ दूर पैदल चलकर आपको मंदिर भी मिलेगा।

Tapovan Mandir
Tapovan Mandir

तपोवन में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां प्रवेश नि:शुल्क है। यहां पर आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक घूम सकते हैं।

Tapkeshwar Mahadev Mandir
Tapkeshwar Mahadev Mandir

यह मंदिर उत्तराखंड का काफी पुराना शिव मंदिर है, जो आसन नदी के तट पर स्थित है। यह देहरादून का काफी आकर्षक मंदिर है, जहां की लिंगम पर लगातार पानी की बूंदें गिरती रहती हैं, जो एक प्रकृति का काफी सुंदर दृश्य है।

इस मंदिर में दर्शन के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक जा सकते हैं।

वॉटर फॉल देखने में रुचि रखने वालों के लिए देहरादून में शिखर वॉटर फॉल भी है, जो काफी आकर्षक है। यहां आपको झरने तक पहुंचने के लिए करीब 1 किलोमीटर की दूरी तक चलना पड़ेगा। यहां आपको झरने के साथ-साथ पक्षियां और तितलियों की सुंदरता देखने को मिलेगा।

Shikhar Fall
Shikhar Fall

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां 24 घंटे जा सकते हैं, यहां घूमने में करीब 1 घंटे का समय लगता है।

लच्छीवाला नेचर पार्क जंगल के बीचों बीच स्थित है, जहां आप शांत और प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं। यहां आपको कई वैरायटीज के हरे-भरे पेड़ पौधे देखने के लिए मिल जाएंगे। यह पर्यटकों के लिए आकर्षक केन्द्र है, जो बेहद ही खूबसूरत है। यहां आप अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं।

Lachhiwala Nature Park
Lachhiwala Nature Park

इस पार्क में प्रवेश के लिए वयस्कों को 60 रुपये देना होता है। वहीं, बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 30 रुपये रखा गया है। यहां आप सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक घूम सकते हैं।

यह एक तिब्बती मठ है, जहां पर आपको भगवान बुद्ध की 107 फुट की ऊंची समाधि देखने को मिल सकती है। इस मठ में करीब 500 लामा रहते हैं, जिन्हें वस्त्र और भोजन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं फ्री में दी जाती हैं। इस मठ की स्थापना 1965 में हुई थी, जो जापानी वास्तु शैली में निर्मित किया गया है।

Mindrolling Controversy
Mindrolling Controversy

इस मठ में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप गर्मी और सर्दी में अलग-अलग समय पर यहां घूम सकते हैं।

देहरादून के कनासर रेंज में स्थित टाइगर फॉल्स काफी सुंदर है, जो 312 फीट ऊंचा है। यह भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। यह झरना बेहद ही खूबसूरत तलाब के रूप में समाप्त होता है, जहां आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जा सकते हैं।

Tiger Falls
Tiger Falls

यहां पर प्रवेश शुल्क के रूप में आपको कुछ भी नहीं देना पड़ता है। यहां आप नि:शुल्क घूम सकते हैं। यहां घूमने के समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक है।

देहरादून घूमने का सबसे सही महीना मार्च से अप्रैल और अक्टूबर से नवंबर का होता है। इसके बाद इन इलाकों में काफी ठंड और बारिश होती है, जो घूमने के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है।

हवाई जहाज : आप हवाई जहाज के माध्यम से जॉली ग्रांट हवाई अड्डा के लिए एयर टिकल ले सकते हैं, जहां से 22 किलोमीटर की दूरी पर देहरादून शहर स्थित है। आप हवाई अड्डे से भी कैब बुक करके देहरादून के प्रमुख स्थानों को घूम सकते हैं।

रेलवे : देहरादून घूमने के लिए रेलमार्ग का भी सहारा लिया जा सकता है। आप अपने शहर से देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए टिकट ले सकते हैं, इसके बाद स्टेशन पहुंचक रिक्शा, ऑटो या पर्सनल कैब बुक करके घूमें।

सड़क मार्ग : देहरादून सड़क मार्ग के द्वारा भी जा सकते हैं। आप अपने या फिर अपने शहर से कैब बुक करके एनएच-72 राजमार्ग से देहरादून जा सकते हैं। इसके अलावा बस की सुविधाएं भी आपको मिलती हैं।

पता : त्यागी रोड, प्रिंस चौक, गोविंद नगर, रेस कोर्स, देहरादून, उत्तराखंड 248001

पता : हरिद्वार बाईपास रोड, आईएसबीटी के पास, निरंजनपुर, देहरादून, उत्तराखंड

पता : 16, कोर्ट रोड, डी.एम. के पास कार्यालय, विपक्ष. डी.सी.एम मुख्य शाखा, रेस कोर्स, देहरादून, उत्तराखंड 248001

FAQ | क्या आप जानते हैं

देहरादून घूमने में कितना दिन लगता है?

देहरादून घूमने के लिए आपको 3 से 4 दिन का समय लग सकता है।

देहरादून घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

देहहादून घूमने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति करीब 5 से 10 हजार रुपये लग सकते हैं। हालांकि, घूमने का बजट आपके वाहन, होटल की बुकिंग पर भी निर्भर करती है।

देहरादून घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

देहरादून घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर अप्रैल और अक्टूबर से लेकर नवंबर महीना होता है। इसके बाद ठंड और बरसात की वजह से यहां घूमना सुरक्षित नहीं माना जाता है।

मुझे देहरादून में कहाँ रहना चाहिए?

देहरादून में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएंगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय देहरादून में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

देहरादून में आप रात यहां के मंदिर, रेस्टोरेंट और फन वैली के आसपास के स्थान जा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement