For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दिल्ली-नोएडा वालें इस वीकेंड बनाएं इन हिल स्टेशंस का प्लान, हो जाएंगे रिफ्रेश: Hill Stations Near Delhi-Noida

मई और जून की तपती गर्मी में दिमाग को शांत और मूड को रिफ्रेश करने के लिए वीकेंड पर दिल्ली नोएडा के आसपास रहने वाले लोग बना सकते हैं। इन खूबसूरत हिल स्टेशंस का प्लान। आइए साथ में करते हैं, बढ़िया वीकेंड ट्रिप की प्लानिंग।
07:30 PM Apr 20, 2024 IST | Renuka Goswami
दिल्ली नोएडा वालें इस वीकेंड बनाएं इन हिल स्टेशंस का प्लान  हो जाएंगे रिफ्रेश  hill stations near delhi noida
Hill Stations Near Delhi-Noida
Advertisement

Hill Stations Near Delhi-Noida: मई और जून की समर वेकेशंस पर सभी लोग बढ़िया हिल स्टेशंस और ठंडे इलाकों की तलाश में निकल जाते हैं। लेकिन बात ऑफिस गोइंग लोगों की करें तो बेचारे लंबी छुट्टी की आस में महीनों घर पर ही बैठे रह जाते हैं। लेकिन इस बार आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अगर आप भी दिल्ली और नोएडा के आस पास रहते हैं। तो इस समर सीजन मई और जून की गर्मी में एक बढ़िया रिफ्रेशिंग ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप किसी बढ़िया ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो इस बार वीकेंड पर दिल्ली और नोएडा से हिमाचल या उत्तराखंड की पहाड़ियों का प्लान बना सकते हैं। आइए दिल्ली नोएडा से नजदीक कुछ बढ़िया हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं।

Also read : छुट्टियों का मज़ा दोगुना करने के लिए जरूर करें इन 6 ट्रेन की सैर, जरूर घूमें एक बार: Memorable Train Route

दिल्ली-नोएडा से कुछ ही घंटो की ड्राइव पर बसे हैं, यह खूबसूरत हिल स्टेशंस: Hill Stations Near Delhi-Noida

खूबसूरत झीलों का शहर नैनीताल

हरी-भरी ऊंची-नीची पहाड़ियों और खूबसूरत नैनी झील के तट पर बसा हुआ नैनीताल शहर गर्मियों के दिनों में वीकेंड पर घूमने के लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप वीकेंड पर कुछ घंटे की ड्राइव से खाते पीते यहां पहुंच सकते हैं। कुमाऊं की झीलों, जंगलों और पहाड़ों से भरे नैनीताल शहर में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें और एडवेंचरस एक्टिविटीज हैं। आप यहां आकर नैनी झील के किनारे बढ़िया शॉपिंग, नैना देवी शक्ति पीठ दर्शन और बोट राइड का लुत्फ उठा सकते हैं।

Advertisement

मुक्तेश्वर के शांत वातावरण में बताएं समय

ऑफिस और शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से ऊब गए हैं, और बढ़िया शांत वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं। तो इस वीकेंड उत्तराखंड के मुक्तेश्वर का प्लान बना सकते हैं। यहां आप भीड़ भाड़ से दूर फैमिली या दोस्तों के साथ बढ़िया क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। मुक्तेश्वर हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आप यहां आकर प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से महसूस कर सकते हैं। आप यहां आकर मुक्तेश्वर मंदिर, सेब के बागान और हरे भरे घने जंगलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

बढ़िया रहेगा जवानों का अड्डा मसूरी

मसूरी शहर उत्तराखंड के सबसे बढ़िया और फेमस हिल स्टेशंस में से एक है। मसूरी को क्वीन आफ हिल्स भी कहा जाता है। दिल्ली और नोएडा के आसपास रहने वाले लोग 5 से 7 घंटे की ड्राइव में मसूरी पहुंच सकते हैं। बल्कि यहां आकर आप पहाड़ों की सुंदरता और प्राकृतिक नजरों को देख सकने के अलावा बढ़िया कैफे और एडवेंचरस एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप मई जून के गर्म महीने में किसी बढ़िया जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो बिना सोचे मसूरी हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं।

Advertisement

हिमालय के दिल में बसा है शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला का नाम भला कौन नहीं जानता है। और सबसे अच्छी बात है, कि यहां जाने के लिए दिल्ली और नोएडा से बहुत अधिक समय नहीं लगता है। आप केवल 7 से 8 घंटे की ड्राइव के बाद शिमला पहुंच सकते हैं। वीकेंड पर शिमला जाकर आप कई बढ़िया एक्टिविटीज का हिस्सा बन सकते हैं। और रात में अच्छे स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। इस वीकेंड मूड को रिफ्रेश करने के लिए दोस्तों संग हिमाचल के शिमला का प्लान बना सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement