For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बच्चों के लिए दूध से बनाएं ये डिलिशियस ड्रिंक्स: Milk Drinks Recipes

01:30 PM Jul 09, 2023 IST | Mitali Jain
बच्चों के लिए दूध से बनाएं ये डिलिशियस ड्रिंक्स  milk drinks recipes
Advertisement

Milk Drinks Recipes: बच्चों के लिए दूध का सेवन करना बेहद ही जरूरी माना गया है। यह उनकी हड्डियों ही नहीं, बल्कि ओवर ऑल हेल्थ के लिए आवश्यक है। हालांकि, यह देखने में आता है कि बच्चे दूध का नाम सुनते ही टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाने लगते हैं। उन्हें दूध पीना अच्छा ही नहीं लगता है और इसलिए वे दूध ना पीने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। हालांकि, इसमें बच्चों की भी गलती नहीं है, क्योंकि प्लेन दूध का टेस्ट बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए, बच्चे इससे दूर भागते हैं।

ऐसे में यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे दूध के टेस्ट को और भी बेहतर बनाने की कोशिश करें। जिससे बच्चे बार-बार दूध पीने की जिद करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही डिलिशियस ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप दूध की मदद से बना सकती हैं और अपने बच्चों को पीने के लिए दे सकती हैं-

बनाना मिल्क शेक

केला एक ऐसा फल है, जो ना केवल एनर्जी बूस्टर है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। जिसके कारण बच्चों के लिए इसका सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। आप बच्चों के लिए बनाना मिल्क शेक बनाएं। यह उन्हें यकीनन पसंद आएगा।

Advertisement

आवश्यक सामग्री-

  • 1 पका हुआ केला
  • 1 कप दूध
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • कुछ बर्फ के टुकड़े

मिल्कशेक बनाने का तरीका-

Advertisement

  • बनाना मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले पका हुआ केला लें।
  • उसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। अगर चाहें तो आप इसे कांटें की मदद से हल्का सा मैश भी कर सकती हैं।
  • अब एक ब्लेंडर में केला, दूध, शहद और बर्फ के टुकड़े डालें और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अब आप मिल्कशेक को गिलास में डालें और बच्चों को दें।
  • ध्यान रखें कि बनाना मिल्कशेक आप तभी बनाएं, जब आपको इसे बच्चे को देना हो। इसे कभी भी बनाकर काफी देर तक ऐसे ही ना छोड़ें। इससे यह खराब हो जाता है।

मिल्क-स्ट्रॉबेरी स्मूदी

Strawberry Milk Drinks
Strawberry Milk Drinks Recipes

स्ट्रॉबेरी खाना अधिकतर बच्चों को अच्छा लगता है। ऐसे में आप उससे स्मूदी बनाएं। इससे आप बच्चे की डाइट में हेल्दी तरीके से दूध को शामिल कर पाएंगी और बच्चा भी इसे बेहद चाव से पीएगा।

आवश्यक सामग्री-

Advertisement

  • 1 कप दूध
  • 1 कप फ्रेश या फ्रोजन स्ट्रॉबेरी
  • 1/2 कप सादा दही
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • कुछ बर्फ के टुकड़े 

स्मूदी बनाने का तरीका-

  • स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर छील लें।
  • अब एक ब्लेंडर में दूध, स्ट्रॉबेरी, दही, शहद और बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर गिलास में डालकर ठंडा ही सर्व करें।
  • इस रेसिपी में शहद और बर्फ ऑप्शनल है। अगर आप स्मूदी को अतिरिक्त मीठा करना चाहते हैं तो शहद मिलाएं। अन्यथा इसे स्किप भी किया जा सकता है।

ओटमील और बनाना स्मूदी

यह एक ऐसी स्मूदी है, जो बच्चों को लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास देगी। इवनिंग टाइम में अनहेल्दी स्नैक्स की जगह आप बच्चे को यह स्मूदी दें। इससे ना केवल उसका पेट भरेगा, बल्कि खेलते समय उसे एनर्जी भी मिलेगी।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप दूध
  • 1 पका हुआ केला
  • 1/4 कप रोल्ड ओट्स
  • 1 बड़ा चम्मच आलमंड या पीनट बटर
  • 1 चम्मच शहद
  • कुछ बर्फ के टुकड़े 

स्मूदी बनाने का तरीका-

  • स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • अब एक ब्लेंडर में दूध, केला, रोल्ड ओट्स, मक्खन, शहद और बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब मिश्रण को क्रीमी और अच्छी तरह मिक्स होने तक ब्लेंड करें।
  • इसे गिलास में डालें और सर्व करें।

चॉकलेट पीनट बटर शेक

Chocolate Milk Drinks
Chocolate Milk Drinks Recipes

चॉकलेट का नाम सुनते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। ऐसे में बच्चे की डाइट में दूध शामिल करने के लिए आप उसके लिए चॉकलेट पीनट बटर शेक भी बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप दूध
  • 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच पीनट बटर
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • कुछ बर्फ के टुकड़े 

चॉकलेट पीनट बटर शेक बनाने का तरीका

  • एक ब्लेंडर में दूध, कोको पाउडर, पीनट बटर, शहद और बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि सभी सामग्रियां अच्छी तरह से मिल न जाएं।
  • आपका डिलिशियस शेक बनकर तैयार है।
  • इसे गिलासों में डालें और बच्चों के साथ बैठकर इसका लुत्फ उठाएं।

बनाएं बादाम का दूध

बादाम बच्चों के दिल से लेकर दिमाग तक के लिए अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में प्लेन दूध को टेस्टी बनाने के लिए बादाम का दूध बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • बादाम - 12-15
  • दूध - 2 कप
  • शहद या ब्राउन शुगर - 2 चम्मच

बादाम का दूध बनाने का तरीका-

  • बादाम का दूध बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा पानी गरम करें और उसमें बादाम कुछ देर के लिए भिगो दें।
  • अब बादाम को छील लें और थोड़े से दूध के साथ एक ब्लेंडर में डालकर एक पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि बादाम अच्छी तरह पिस जाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो कुछ बच्चे बादाम को थूक देते हैं।
  • अब बचे हुए दूध को एक सॉस पैन में धीमी मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबालें।
  • अब इसमें पिसा हुआ बादाम का पेस्ट मिलाएं।
  • इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • अब आंच बंद करें और इसमें मिठास शामिल करें।
  • अब इसे एक कप में डालें और सर्व करें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें कुछ केसर के धागे या इलायची का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे दूध का टेस्ट और भी बेहतर हो जाता है।
Advertisement
Tags :
Advertisement