For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानें किस वजह से धनुष ने बनाया भिखारी का भेष,फैंस हुए परेशान: Dhanush New Look for Kubera

02:54 PM Apr 17, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
जानें किस वजह से धनुष ने बनाया भिखारी का भेष फैंस हुए परेशान  dhanush new look for kubera
dhanush
Advertisement

Dhanush New Look for Kubera: आजकल साउथ के सुपरस्टार धनुष मीडिया में अपनी निज़ी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल धनुष अपनी शादी के 18 साल बाद अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक ले रहें हैं और ये वजह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच धनुष की एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिससे उनके फैंस परेशान हो गए हैं। फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि आख़िर साउथ के सुपरस्टार धनुष ने खुद को भिखारी क्यों बना लिया है। आपको बता दें कि वायरल फोटो में धनुष के कपड़े फ़टे हुए हैं और उनकी दाढ़ी गंदगी से भरी हुई और बढ़ी नजर आ रही है।

Also Read : शेखर कम्मुला के साथ काम करने जा रहे धनुष, अगले प्रोजेक्ट 'डी51' का किया एलान: Dhanush in D51

एक्टर ने खुद किया पोस्ट

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता धनुष की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो जिसमें धनुष भिखारी के भेष में नजर आ रहे हैं उसे एक्टर धनुष ने खुद ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। भिखारी के भेष में धनुष कैमरे की तरफ अपना चेहरा किये हुए हैं। जबकि उनके पीछे दिख रही दीवार पर हिन्दू धर्म से जुड़े कुछ धार्मिक चित्र बने हुए हैं। दीवार पर दिख रहे धार्मिक चित्र में भगवान शिव माँ अन्नपूर्णा से भिक्षा की प्राप्ति कर रहे हैं। आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार धनुष भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने दोनों बेटों का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा है।

Advertisement

'कुबेर' का है पहला लुक

दरअसल वायरल हुई फोटो जिसमें धनुष भिखारी के भेष में नजर आ रहे हैं वो उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' की है। वहीं इस फोटो के वायरल होने के बाद उनके फैंस यह बोल रहे हैं कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत सकती है। एक और फैन ने धनुष की इस फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि 'कलाकार के लिए रिस्पेक्ट बटन होनी चाहिए।'

रश्मिका संग बनेगी धनुष की जोड़ी

आपको बता दें कि 'कुबेर' फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक 'शेखर कम्मुला' के निर्देशन में बनाया जा रहा है। एक्टर धनुष और निर्देशक शेखर पहली बार एक साथ कोई प्रोजेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 'कुबेर' में धनुष की हीरोइन साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना होंगी। वहीं इस फिल्म में इन दोनों के अलावा नागार्जुन और जिम सर्भ की अहम भूमिका बताई जा रही है। इस फिल्म को 'हिंदी', 'तमिल', 'तेलुगु', 'कन्नड़' और 'मलयालम' भाषा में एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया जायेगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement