For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या आप डायबिटीज के कारण मिठाई खाने से डरते हैं?

03:26 PM Oct 12, 2021 IST | Monika Agarwal
क्या आप डायबिटीज के कारण मिठाई खाने से डरते हैं
डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं यह मिठाइयां
Advertisement

डायबिटीज (Diabetes) में ब्लड शुगर लेवल बढ़ न जाए इसके कारण आपको मीठा खाने की सख्त मनाही होगी। हालांकि ब्लड शुगर बढ़ने के अन्य भी कारण होते हैं, जैसे कार्बोहाइड्रेट लेवल बढ़ना और लाइफस्टाइल हेल्दी न रखना।

लेकिन आपको ब्लड शुगर बढ़ने के अन्य कारणों को नियंत्रण में रखना होगा। काफी हेल्दी रहने की कोशिश करनी होगी। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ विकल्प जो डायबिटिक लोग भी खा सकते हैं।

दालचीनी से बने नारियल लड्डू

coconut ladddo
दालचीनी से बने नारियल युक्त लड्डू

इस रेसिपी से आपको केवल 3 ग्राम शुगर मिलती है। यह लगभग 8 मिनट में रेडी हो जाते हैं। यह लड्डू पूरा परिवार खा सकता है। इसको नारियल और दालचीनी से सजाया जाता है। इसमें पर्याप्त चीनी भी है जिससे आपकी ब्लड शुगर ज्यादा नहीं बढ़ेगी। इस रेसिपी से आपका ब्लड ग्लूकोज भी नियंत्रित हो सकता है।

Advertisement

आम की पॉप्सिकल मिठाई

mango popsicle
पॉप्सिकल

इन पॉप्सिकल में 6 ग्राम शुगर होती है। इनको बनाने और जमाने में आपको लगभग 6 घंटे का समय लग सकता है। इस रेसिपी में आप को केवल 4 ही इंग्रेडिएंट्स की जरूरत पड़ती है। आप एक बार में पूरे हफ्ते के लिए पर्याप्त पॉप्सिकल बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की एडेड शुगर की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। आपको केवल इन्हें फ्रीज में स्टोर करके रखने की आवश्यकता होगी।

मिठाई पंपकिन चीजकेक

pmpkin cheese cake
लो कार्ब पंपकिन चीजकेक

आधे कप चीज़ केक में लगभग 8 ग्राम शुगर होती है । इसमें एडेड शुगर भी मिली हुई होती है। इसलिए आपको इसकी बहुत कम मात्रा का सेवन करना चाहिए। यह केक लगभग आधे घंटे में तैयार हो जाता है। यह केक खाते ही मुंह में घुल जाता है। इसमें मौजूद इंग्रेडिएंट्स के फ्लेवर को देख कर आपका इसे और खाने का मन कर सकता है। लेकिन आपको अपनी ब्लड शुगर का भी ध्यान रखना है।

Advertisement

चॉकलेट मिठाई चिया स्मूदी

chia chocolate smoothy
चिया सीड्स

इस डेजर्ट में आपको टोटल 11 ग्राम शुगर मिलेगी लेकिन इसमें एडेड शुगर नहीं होगी। अगर आप डायबिटीज फ्रेंडली डेजर्ट ट्राई करना चाहते हैं तो चिया सीड्स बेस्ट रहती हैं। इनका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। इनके अंदर फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है जिससे शुगर लेवल में आने वाली बढ़ोतरी आसानी से बैलेंस हो जाती है। यह रेसिपी 10 मिनट में तैयार हो जाती है। इस स्मूदी को आप डिनर के बाद प्रयोग करें। आप पूरी तरह से इससे इंप्रेस हो जाने वाले हैं।

Advertisement

पनीर खीर

paneer kheer
पनीर खीर

इस खीर में आपको इलाइची का फ्लेवर मिलेगा और यह खीर बहुत ही लो फैट भी है। इसे बनाते समय अगर आप चीनी की बजाए ट्रेडिशनल स्वीटनर जैसे शक्कर आदि का प्रयोग करेंगे तो यह डायबिटिक के लिए भी एक अच्छा डेजर्ट ऑप्शन बन जायेगी। अगर आप इसमें अन हेल्दी थिकनर्स का प्रयोग नहीं करेंगे तो बहुत से कैलोरीज़ और कार्ब्स से भी बचा जा सकता है जिससे ब्लड शुगर लेवल न बढ़ सकें।

ओट्स मिठाई सेब फिरनी

apple oats kheer
ओट्स सेब फिरनी

यह एक लो कैलोरी फिरनी है। यह फिरनी सेब और ओट्स को कूट कर बनाई गई है। इसमें शुगर की बजाए हेल्दी ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है और वह भी बहुत ही कम मात्रा में। सेब वैसे भी प्राकृतिक रूप से मीठी होती है इसलिए इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर का प्रयोग नहीं किया जाता है। यह रेसिपी बनाने के लिए भी लो फैट मिल्क का प्रयोग किया जाता है।

मिठाई श्रीखंड

shrikhand
मिठाई श्रीखंड

श्रीखंड किसे पसंद नहीं होती है और अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह बात भी अब आपको श्रीखंड खाने से नहीं रोक पाएगी। यह शुगर मुक्त श्रीखंड है जिसमें लो फैट दही का प्रयोग किया जाता है। शुगर मुक्त और कम कार्ब्स और कैलोरीज़ का अर्थ यह नहीं होता है कि आपकी श्रीखंड का स्वाद बदल जायेगा। आपके स्वाद को भी यह डिश पूरी तरह सेटिस्फाई कर सकती है।

सेब रबड़ी मिठाई

apple rabdi
सेब रबड़ी

यह लो फैट दूध से बनाई गई है जिसे सेब द्वारा थिक किया जाता है। नटमेग और इलाइची के फ्लेवर से इसमें खुशबू के साथ साथ स्वाद भी बहुत अच्छा आता है। आपको इसे बनाते समय सेब का छिलका नहीं उतारना है नहीं तो आपको काफी सारे पौष्टिक तत्त्व नहीं मिल पाएंगे। यह रबड़ी खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट लगती है और इसमें कैलोरीज़ भी कम होती है जोकि इसे डायबिटिक फ्रेंडली बनाती है।

मिठाई मलाई पेड़ा

malai peda
मिठाई मलाई पेड़ा

 यह मिठाई किसे पसंद नहीं होती है। यह मिठाई अन्य मिठाइयों के मुकाबले थोड़ी अधिक फैट युक्त हो सकती है क्योंकि इसे लो फैट और फुल फैट मिल्क दोनों से मिला कर बनाया जाता है। कैलोरीज़ को कम करने के लिए और ब्लड शुगर बढ़ने से बचाने के लिए चीनी के प्रयोग की बजाए हेल्दी विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं। पेड़ों के रंग को निखारने के लिए और अच्छी सुगंध प्रदान करने के लिए इसमें केसर का भी प्रयोग किया जाता है।

अब आप डायबिटिक होने के साथ साथ भी भारतीय मिठाइयों के स्वाद का आनंद ले पाएंगे। हालांकि यह सारे डिजर्ट ऑप्शन डायबिटिक फ्रेंडली हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इन्हें आप रोजाना खाएंगे। इनमें भी शुगर मिली हुई होती है और अगर आप नियमित रूप से इस का सेवन करने लग जाते हैं तो यह आप के लिए बहुत हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं इसलिए इनका सेवन केवल किसी खास अवसर पर करने की ही कोशिश करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement