For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

लुक्स पर फिदा हो जाएगी दुनिया, जब चमकेगा आपका 'लौंग दा लश्कारा': Nose Pins Style

नाक की बाली, नोज पिन, नोज रिंग और नथ ये सभी एक बार फिर से ट्रेंड में लौट आई हैं। यही कारण है कि फैशन डीवाज बाकी ज्वेलरी के साथ ही नोज पिन पर भी ध्यान दे रही हैं और इसे अपनी ज्वेलरी का हिस्सा बना रही हैं।
04:30 PM Sep 25, 2023 IST | Ankita Sharma
लुक्स पर फिदा हो जाएगी दुनिया  जब चमकेगा आपका  लौंग दा लश्कारा   nose pins style
Nose Pins Style
Advertisement

Nose Pins Style: फेस्टिव सीजन में 'लौंग दा लश्कारा' आपकी खूबसूरती को भी चमका देगा। जी हां, नाक की बाली, नोज पिन, नोज रिंग और नथ ये सभी एक बार फिर से ट्रेंड में लौट आई हैं। यही कारण है कि फैशन डीवाज बाकी ज्वेलरी के साथ ही नोज पिन पर भी ध्यान दे रही हैं और इसे अपनी ज्वेलरी का हिस्सा बना रही हैं। आप अधिकांश फैशन शोज में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को नोज पिन पहने हुए देखेंगी। कम मेकअप और ज्वेलरी के बावजूद एक नोज पिन आपके पूरे फेस का लुक चेंज कर देती है। तो चलिए देख लेते हैं क्या है इन दिनों ट्रेंड में—

महाराष्ट्रीयन नथ

Nose Pins Style
If you want to look different in the festive season, then you can choose Maharashtrian style nose ring or nose pin.

फेस्टिव सीजन में अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो महाराष्ट्रीयन स्टाइल नथ या नोज पिन चुन सकती हैं। सिर्फ इस एक नोज पिन से ही आपका पूरा लुक चेंज हो जाएगा। ट्रेडिशनल आउटफिट के लुक को यह नोज पिन और भी बढ़ा देगी। कम मेकअप में भी चमकना है तो यह बेस्ट ऑप्शन है। यह नोज पिन आपको 120 से 250 रुपये की रेंज में आसानी से मार्केट में या ऑनलाइन मिल जाएगी।

कुंदन नोज पिन

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो फिर चुनें सोनम कपूर की स्टाइल।
If you want a royal look then choose Sonam Kapoor's style.

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो फिर चुनें सोनम कपूर की स्टाइल। कुंदन की नोज पिन और नथनी दोनों ही आपको शानदार लुक देगी। आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए यह अच्छा विकल्प है। लोगों की नजरें आप पर ठहर जाएंगी।

Advertisement

स्टड नोज पिन

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक स्टड नोज पिन वियर की हैं।
Actress Alia Bhatt has worn many stud nose pins in the film 'Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani'.

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक स्टड नोज पिन वियर की हैं। नवरात्र पास हैं और इस समय परफेक्ट डांडिया लुक पाने के लिए यह बहुत ही शानदार ऑप्शन है। खास बात यह है कि इसमें आपको नोज पियरसिंग करवाने की जरूरत नहीं है। इन्हें आप सीधे ही वियर कर सकती हैं। आपको 100 से लेकर 150 रुपये की रेंज में इसमें बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे। यह पैटर्न इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंडिंग भी है। इसलिए इसे मिस न करें।

मीन वर्क नोज पिन

नोज पिन इन दिनों ट्रेंड में है और यही कारण है कि इसमें डिफरेंट वैराइटीज आपको मिल जाएंगी। इन दिनों नोज पिन में मीना वर्क काफी चलन में है। आप अपनी ड्रेस से मैचिंग का या फिर कॉन्ट्रास्ट में इन नोज पिन्स को पसंद कर सकती हैं

Advertisement

ब्राइडल नोज पिन

आपके चांद से चेहरे की खूबसूरती कई गुणा बढ़ा देगी ब्राइडल नोज पिन।
Bridal nose pin will increase the beauty of your face manifold.

आपके चांद से चेहरे की खूबसूरती कई गुणा बढ़ा देगी ब्राइडल नोज पिन। यह नोज पिन पेंच के साथ आती है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार टाइट कर सकती है। ये बेहद खूबसूरत रंगों में आती है। यह आपको शानदार रॉयल लुक देगी।

ऑक्सिडाइज नोज पिन

ऑक्सिडाइज नोज पिन की खासियत यह है कि आप इन्हें ट्रेडिशनल के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी पहन सकती हैं।
The specialty of oxidized nose pins is that you can wear them on traditional as well as western outfits.

ऑक्सिडाइज नोज पिन की खासियत यह है कि आप इन्हें ट्रेडिशनल के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी पहन सकती हैं। इन्हें आप सीधे पहन सकती हैं। ये बहुत ही ब्यूटिफुल डिजाइन्स और सही रेंज में आपको मिल जाएंगी। तो इस बार उन्हें ट्राई करने से न चूके।

Advertisement

ट्राइबल पैटर्न नोज पिन

 इस तरह की नोज पिन ज्यादातर राउड शेप में और बड़ी होती हैं।
These type of nose pins are mostly round in shape and big.

अपने सिंपल आउटफिट में भी अगर आप सबसे डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो फिर ट्राई करें ट्राइबल स्टाइल नोज पिन। इस तरह की नोज पिन ज्यादातर राउड शेप में और बड़ी होती हैं। यही कारण है कि इसपर सभी की नजर जाती है। ये हर आउटफिट पर फिट रहती हैं। ये आपको आसानी से ई कॉमर्स साइट्स पर 200 रुपए तक की रेंज में मिल जाएंगी।

मॉडर्न स्टाइल नोज पिन

नोज पिन वियर करना आज का फैशन स्टेटमेंट है।
Wearing a nose pin is today's fashion statement

नोज पिन वियर करना आज का फैशन स्टेटमेंट है। यही कारण है कि आपको इसमें कई शानदार डिजाइन मिल जाएंगी। अमेरिकन डायमंड से लेकर कलर स्टोन्स में ढेरों वैरायटी आपको मिल जाएंगी।

चमके सबसे ज्यादा

ट्रेडिशनल स्टाइल की अमेरिकन डायमंड पैटर्न की नोज पिन में भी आपको अब काफी शानदार डिजाइन मिल जाएंगी।
Now you will find many wonderful designs in traditional style American diamond pattern nose pins.

ट्रेडिशनल स्टाइल की डायमंड और अमेरिकन डायमंड पैटर्न की नोज पिन में भी आपको अब काफी शानदार डिजाइन मिल जाएंगी। आप इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement