For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जरूरत से ज्यादा अर्जुन की छाल का सेवन करने के नुकसान: Arjun Chaal Side Effects

Arjun bark side effects : अर्जुन की छाल का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ताकि आपकी समस्या ज्यादा न बढ़ सके। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल से होने वाले नुकसान क्या हैं?
08:30 AM Jan 21, 2024 IST | Nikki Mishra
जरूरत से ज्यादा अर्जुन की छाल का सेवन करने के नुकसान  arjun chaal side effects
Arjun Chaal Side Effects
Advertisement

Arjun Chaal Side Effects: आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां होती हैं, जिसमें अर्जुन की छाल भी शामिल है। अर्जुन की छाल का प्रयोग सर्दियों से कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों का भंडार होता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम से लेकर शरीर की गंभीर से गंभीर परेशानियों को दूर कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, ऐसे में अर्जुन की छाल का जरूरत से अधिक सेवन करने से पहले आपको इसके बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल का जरूरत से अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Also read : Acidity: कैसे पाएं गैस से छुटकारा?

Arjun Chaal Side Effects
Arjun Chaal Side Effects-body pain

जरूरत से अधिक अर्जुन की छाल का सेवन करने से शरीर में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। इसलिए अगर आपको शरीर में दर्द और ऐंठन की परेशानी है, तो अर्जुन की छाल का सेवन सीमित मात्रा में करें। आप जरूरत से अधिक इसका सेवन करते हैं, तो आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

Advertisement

Bloating
Bloating

अर्जुन की छाल का काफी ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जिसकी शरीर में अधिकता होने पर गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानियों का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि अर्जुन की छाल का अधिक मात्रा में सेवन न करें।

Headache
Headache

जरूरत से अधिक अर्जुन की छाल का प्रयोग करने से सिरदर्द हो सकता है। अगर आपको अर्जुन की छाल को लेने के बाद सिरदर्द जैसा महसूस हो रहा है, तो इसे लेना तुरंत बंद कर दें। ताकि परेशानी ज्यादा न बढ़ सके।

Advertisement

काफी मात्रा में अर्जुन की छाल का सेवन करने से थायराइड की समस्याएं बढ़ सकती हैं। मुख्य रूप से जरूरत से अधिक अर्जुन की छाल का प्रयोग करने से हाइपोथायरायडिज्म का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में अगर आप अर्जुन की छाल का प्रयोग कर रहे हैं। तो इसका सेवन न करें। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

गर्भावस्था में अर्जुन की छाल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। यह आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। मुख्य रूप से इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली अपच, ब्लोटिंग की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही अगर आप किसी तरह की दवा पहले से ले रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचें।
अर्जुन की छाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement