बार-बार चक्कर आने के पीछे हो सकती है ये वजह: Dizziness Causes
Dizziness Causes: अचानक से चक्कर आने की परेशानी को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इस तरह की समस्या बार-बार होती है। अगर आप भी बार-बार चक्कर आने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। बार-बार चक्कर आने की परेशानी गंभीर हो सकती है। दरअसल, चक्कर आना कई समस्याओं की ओर इशारा करता है। ऐसे में अगर आप चक्कर आने की परेशानी को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आपकी स्थिति पर गहरा असर पड़ सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं बार-बार चक्कर आने के पीछे की वजह क्या है?
चक्कर आने के क्या है कारण?
लो ब्लड प्रेशर
स्ट्रेस या चिंता विकृति से जूझना
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना
आयरन की कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी होना
शारीरिक रूप कमजोरी होना
हड्डियों का कमजोर होना
इम्यूनिटी कमजोर होना
माइग्रेन की समस्या होना
वर्टिगो की स्थिति, इत्यादि।

चक्कर आने के क्या हैं लक्षण?
चक्कर आने पर आमतौर पर लोगों का सिर काफी ज्यादा घूमने लगता है। साथ ही हार्ट बीट असंतुलित होने लगता है। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण शामिल हैं, जैसे-

शरीर का संतुलन खो बैठना
भ्रम की स्थिति उत्पन्न होना
शरीर में दुर्बलता महसूस करना
जी मिचलाना, इत्यादि।
चक्कर आने का कैसे निदान करें?
बार-बार चक्कर आने की स्थिति का समय पर निदान करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस दौरान डॉक्टर सबसे पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री और लाइफस्टाइल के बारे में जानने की कोशिश करेगा। इसके बाद कुछ अन्य टेस्ट की सलाह दे सकता है, जैसे-

ब्लड टेस्ट
ब्लड प्रेशर टेस्ट
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी
इकोकार्डियोग्राफी
ब्रेन इमेजिंग
सीटी / एमआरआई
मस्तिष्क के डॉपलर, इत्यादि।
चक्कर आने की स्थिति को कैसे कंट्रोल करें?
चक्कर की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले इसके कारणों को जानने की जरूरत है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर अगर आपको चक्कर आते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान में बदलाव करें। इसके बाद अपने लाइफस्टाइल में सुधार करें। अपने आसपास के माहौल को पॉजिटिव रखें। ऐसा करने से आप अपने ब्रेन को काफी हद तक मजबूत कर सकते हैं, जिससे चक्कर आने की स्थिति में सुधार किया जा सकता है।

कुछ अन्य टिप्स
- कभी-कभी सिगरेट के धुएं की वजह से कुछ लोगों को चक्कर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में धूम्रपान से दूरी बनाएं। साथ ही लोगों को अपने आसपास स्मोक न करने दें।
- नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसा करने से चक्कर आने की परेशानी कम हो सकती है।
- ताजे फल और सब्जियों को अपने आहार में जोड़ें।
- लोगों के बातचीत करें और बाहर टहलने जरूर जाएं।
- अपने पसंद की किताबें पढ़ें।
- अपनी परेशानी का समय पर चेकअप कराएं।
चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अपना समय पर चेकअप जरूर कराएं। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से फॉलो करें।