For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बिछिया पहनने के दौरान न करें ये गलतियां,घर में आती है कंगाली: Toe Ring Astrology

12:56 PM Apr 05, 2024 IST | Ayushi Jain
बिछिया पहनने के दौरान न करें ये गलतियां घर में आती है कंगाली  toe ring astrology
Toe Ring Astrology
Advertisement

Toe Ring Astrology: हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं को कुछ चीजें पहनना अनिवार्य होता है। इसमें माथे पर सिन्दूर, गले में मंगलसूत्र और बिछिया शामिल हैं। हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं के लिए बिछिया पहनने की परंपरा है। बिछिया पहनना इतना महत्वपूर्ण माना जाता है कि इसे विवाह की वेदी पर पहनने की रस्म भी निभाई जाती है। बिछिया विवाहित महिलाओं के लिए एक विशेष आभूषण है। बिछिया शादीशुदा होने की निशानी होती है। इसे पहनने में की गई कुछ गलतियां पति की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। शादी के बाद बिछिया पहनना एक महिला के वैवाहिक सुख का प्रतीक है।

विवाहित महिलाएं अपने पैरों के बीच बिछिया पहनती हैं। बिछिया सोलह श्रृंगारों में से एक है। हिन्दू शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि हर शादीशुदा महिला को सोलह श्रृंगार करना जरूरी होता है। इससे उनके जीवन में सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और पति को लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि मिलती है। बिछिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम हैं जिनका पालन न करने पर जीवन में दरिद्रता आती है। इसे पहनने में की गई कुछ गलतियां पति की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं।

Also read : कैसे हुई दिव्य तेजस्वी मां दुर्गा की उत्पत्ति? जानिए पूरी कथा: Maa Durga Katha

Advertisement

आवाज वाली बिछिया नहीं पहननी चाहिए

toe rings
toe rings

ज्योतिष शास्त्र में पैरों में खनकती आवाज वाली बिछिया पहनना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसी बिछिया पहनने से घर की तरक्की में बाधा आती है। इस तरह की बिछिया पहनने से पति पर कर्ज लग सकता है। इसीलिए महिलाओं को आवाज करने वाली बिछिया नहीं पहननी चाहिए।

अपनी बिछिया दूसरों को न दें

आपको कभी भी अपने पैर में पहनी पायल किसी दूसरे को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। पैर की अंगुली में बिछिया विवाह का प्रतीक है, इसलिए इस पर केवल उसी महिला का अधिकार है जिससे यह पहनती है। ऐसी गलती करने से घर में दुर्भाग्य आता है। इसलिए कभी भी अपनी बिछिया दूसरों को न दें।

Advertisement

सोने की नहीं, चांदी की बिछिया पहने

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं को कभी भी सोने की बिछिया नहीं पहननी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सोना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। सोने को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। पैरों में सोने की पायल पहनने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पति को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। बिछिया हमेशा चांदी की ही पहननी चाहिए।

टूटी हुई बिछिया कभी ना पहने

हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक, शादीशुदा महिलाओं को कभी भी टूटी हुई बिछिया नहीं पहननी चाहिए। ऐसी बिछिया पहनना पति के लिए खतरनाक माना जाता है। इसका सीधा असर पति के करियर और उसकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इससे पति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए अगर बिछिया कहीं से टूट जाए तो इसे नहीं पहनना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement