For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

चैत्र नवरात्रि पर करें वास्तु के ये 6 उपाय, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा: Chaitra Navratri Vastu

06:30 PM Apr 12, 2024 IST | Swati Kumari
चैत्र नवरात्रि पर करें वास्तु के ये 6 उपाय  प्रसन्न होंगी मां दुर्गा  chaitra navratri vastu
Chaitra Navratri Vastu
Advertisement

Chaitra Navratri Vastu: चैत्र नवरात्रि हिंदुओं का एक बड़ा त्यौहार है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। वैसे तो नवरात्रि साल में 4 बार आती हैं, जिसमें से 2 नवरात्रि गुप्त होती हैं और दो नवरात्रि जिसे हम चैत्र और शारदीय नवरात्रि कहते हैं। इस दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। इस दौरान आप नवरात्रि के दिनों में कुछ वास्तु उपाय आजमाएंगे तो आपके घर की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

Also read: नवरात्रि के नौ दिन घर में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें सही विधि और नियम

  1. चैत्र नवरात्रि के 9 दिन आपको अपनी पूजा घर की प्रतिदिन साफ सफाई करनी चाहिए। वहां पर मिट्टी, धूल और मिट्टी आदि बिल्कुल भी जमा नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही माता रानी आपको मनवांछित फल भी देंगी।
Chaitra Navratri Vastu
Cleaning

2. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय आपका मुख दक्षिण, दक्षिण पूर्व या पूर्व दिशा में रहे तो अच्छा रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा को मां दुर्गा की दिशा मानी जाती है। पूर्व दिशा को शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दक्षिण मुख करके पूजा करने से शांति मिलती है।

Advertisement

Kanya Pujan
Kanya Pujan

3. चैत्र नवरात्रि के दौरान कई लोग अपने घर में कन्या पूजन करते हैं। कन्या पूजन के लिए 9 वर्ष तक की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। यदि आप भी अपने घर में कन्या पूजन करते हैं तो ध्यान रखें कि आप प्रतिदिन उनका पूजन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे आपके घर में सुख समृद्धि आएगी। अगर आप प्रतिदिन कन्या पूजन नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन जरूर करें।

4. चैत्र नवरात्रि में माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको मुख्य द्वार की ओर आने वाली जगह पर देवी लक्ष्मी के पैर बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहेगी।

Advertisement

5. इस 9 दिनों के त्यौहार के दौरान दुकानदारों को अपने दुकान के मुख्य द्वार पर एक बर्तन में पानी भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही जल में लाल और पीले फूल भी डालें। ऐसा करने से उनके बिजनेस में काफी तरक्की होगी।

Toran
Toran

6. चैत्र नवरात्रि में आप अपने घर को कई तरह के फूलों और तोरण से सजाते होंगे, लेकिन इस दौरान आप आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर बांधकर रखे। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद बुरे प्रभाव दूर हो जाएंगे और हमेशा सकारात्मकता बनी रहेगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement