For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

डिलीवरी के बाद लटकती पेट की चर्बी को कम करने के लिए करें ये योगासन: Belly Fat Yoga

08:30 AM Feb 22, 2024 IST | Nidhi Mishra
डिलीवरी के बाद लटकती पेट की चर्बी को कम करने के लिए करें ये योगासन  belly fat yoga
Belly Fat Yoga
Advertisement

Belly Fat Yoga: महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान वजन का बढ़ना और डिलीवरी के बाद पेट का लटकना एक आम बात है। ऐसे में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं वापस शेप में आने के लिए तरह- तरह के तरीकों की खोज करती है। लेकिन इस लटकती पेट की चर्बी को एकदम से कम करना काफी मुश्किल सा हो जाता है। लेकिन नामुमकिन कुछ नही होता है। आप ऐसे में का योगासनों सहारा ले सकती है। इससे आपको घर के बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेंगी और अपने बच्चे के साथ रहकर आप इसे कर सकते है। इस समय जिम जाने से अच्छा है कि घर पर रहकर योगसन करें। हम आपके लिए डिलीवरी के बाद लटकती पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ योगसन लेकर आए है, जिसकी मदद से आप आसानी से वजन घटा सकते है।

Also read: ये 4 योगासन गर्भाशय को करते है मजबूत, हेल्दी प्रेग्नेंसी में करते है मदद

Belly Fat Yoga
Dandasana
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
  • फिर दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाकर बैठ जाएं।
  • दोनों पैरों की उंगलियां अपनी ओर झुका लें।
  • दोनों हाथों को हिप्स के पास रखें।
  • जांघों और एड़ी को फर्श पर दबाकर रखें।
  • दोनों हाथों को सीधा और हथेलियों को जमीन पर रखें।
  • सामने की ओर देखते रहें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
  • इस मुद्रा को आप 3 से 4 बार दोहरा सकते है।
Tadasana
Tadasana
  • योगा मैट पर दोनों पैरों के बीच में गैप बनाकर खड़े हो जाएं।
  • अब दोनों हाथों को कान के पास ऊपर तक सीधा ले जाएं।
  • इसके बाद दोनों हाथों के उंगलियों को आपस में फंसाकर बाजुओं को सिर के ऊपर उठाएं।
  • अब दोनों हाथों को ऊपर की तरफ खीचना शुरू करें।
  • इसके बाद दोनों एड़ियों उठाते हुए पैरों की उंगलियों के ऊपर खड़े हो जाएं।
  • इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक रूकें।
  • फिर सांस को छोड़ते हुए सामन्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस आसन के 5 से 7 बार दोहराएं।
Naukasana
Naukasana
  • योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • पीठ पर बैलेंस बनाते हुए शरीरे के ऊपरी और निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
  • दोनों पैरों की उंगलियां आपकी आंखों के सामने रहनी चाहिए।
  • इस अवस्था में घुटनों और पीठ को सीधा रखें।
  • दोनों बाजुओं को आगे की ओर खीच के रखें।
  • पेट की मसल्स को टाइट रखें।
  • सांस लेते रहें और छोड़ते रहें।
  • फिर सामान्य अवस्था में वापस लौट आएं।
Vashishthasana
Vashishthasana
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे लेट जाएं।
  • फिर दाई करवट ले लें। फिर शरीर को उठाते हुए दाएं हाथ को जमीन पर मजबूती से रखें।
  • इसके बाद शरीर को संतुलन बनाकर उठाएं और बाएं हाथ को सीधा रखें।
  • अब दोनों पैरों को एक साथ मिलकर जमीन पर टिका कर रखें।
  • इस आसन में कुछ देर तक रूके रहें। फिर इस आसन को बाई तरफ से भी दोहराएं। इस आसन को 3 से 5 बार कर सकते है।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement