For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या आप भी करते हैं नवजात बच्चे को किस, जानिए कितना सही है प्यार जताने का यह तरीका: New Born Baby Care

12:30 PM Apr 11, 2024 IST | Ankita Sharma
क्या आप भी करते हैं नवजात बच्चे को किस  जानिए कितना सही है प्यार जताने का यह तरीका  new born baby care
New Born Baby Care
Advertisement

New Born Baby Care: परिवार में जब नन्हे मेहमान का जन्म होता है तो पूरा घर खुशियों से झूम उठता है। हर कोई उसे प्यार करना चाहता है। उसपर दुलार लुटाना चाहता है। इस प्यार और दुलार को जताने का सबसे पहला, आसान और प्रचलित तरीका है 'किस' यानी चुंबन। जी हां, मम्मी-पापा से लेकर दादा-दादी, नाना-नानी, चाचा-चाची, मामा-मामी, बुआ, बहन-भाई आदि सभी इस नन्हीं जान को किस करते हैं। लेकिन क्या स्नेह दिखाने का यह तरीका सही है। कहीं आप सभी मिलकर कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं, इस बारे में क्या कहते हैं विशेषज्ञ यह जानना आपके लिए जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार नवजात शिशुओं को बार-बार किस करना उनके लिए इंफेक्शन का खतरा बन सकता है। आमतौर पर सभी लोग बच्चों को फेस या लिप्स पर किस करते हैं। लेकिन ऐसा करना पूरी तरह से ठीक नहीं है। ऐसा करने से पहले आपको सावधान रहना चाहिए। खासतौर पर लिप्स पर किस करते समय। दरअसल, जब बच्चा जन्म लेता है तो उसकी इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। उनका इम्यूनिटी सिस्टम धीरे-धीरे ​डेवलप होता है। यही कारण है कि उन्हें संक्रमण होने का जोखिम ज्यादा होता है।

Advertisement

बच्चे का चेहरा और होंठ दो ऐसी जगह हैं, जहां से उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जब कोई संक्रमित शख्स बच्चे के चेहरे या होंठों पर किस करता है तो मासूम को फ्लू, सर्दी, जुकाम, श्वसन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं कई बार संक्रमित शख्स की लार के कारण बच्चे को हेपेटाइटिस बी भी हो सकता है। इतना ही नहीं बड़ों की लापरवाही के कारण बच्चों को हर्पीस जैसा गंभीर संक्रमण होने तक का खतरा रहता है।

छोटे बच्चों पर प्यार लुटाना बड़ों का अधिकार और स्नेह दोनों ही है। लेकिन अगर आप नन्हीं जान को पूरी सुरक्षा देने चाहते हैं तो कुछ सावधानियां आपको रखनी होंगी। जैसे बच्चे को हमेशा  हैंड वॉश करने के बाद ही टच करें। उनके चेहरे या होंठों की जगह शरीर के दूसरे अंगों पर किस करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को किसी भी उम्र में फेस या लिप्स पर किस करना सेफ नहीं है। अगर नवजात के बड़े बहन-भाई स्कूल जाते हैं तो उन्हें हैंडवॉश के बाद ही बच्चे को हाथ लगाने दें। अगर उन्हें फ्लू या इंफेक्शन है तो नवजात के पास कुछ दिन उन्हें जाने से रोकें। नवजात को समय-समय पर सभी टीके लगवाएं, जिससे उसका इम्यूनिटी सिस्टम पूरी तरह से डेवलप हो सके।

Advertisement

बच्चों पर प्यार लुटाते समय बड़ों को कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। ध्यान रखें कि नवजात शिशुओं की स्किन बहुत ही सॉफ्ट और सेंसिटिव होती है। इसलिए अगर आपने लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगा रखा है तो बच्चे को किस न करें या फिर इन्हें रिमूव करके ही बच्चे को प्यार करें। क्योंकि इन कॉस्मेटिक में मिले केमिकल बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्हें इससे रैशेज या इंफेक्शन हो सकता है। कई बार ये स्किन एलर्जी का कारण भी हो सकता है। नई मां और बच्चे को देखने के लिए आने वाले मेहमानों से हाथ धोने या सैनिटाइजर यूज करने का आग्रह जरूर करें।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement