For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या आप दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में जानते है: World Deepest Point

दुनिया की सबसे ऊँची चोटी के बारे में तो हम सब बचपन से पढ़ते आए है लेकिन क्या आपको दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में पता है? ये डीपेस्ट पॉइंट कहाँ है? दुनिया की गहराई कहाँ तक है, इसके बारे में क्या आपने कभी जानने की कोशिश भी की है? नहीं ना, तो आज जरुर जानने की कोशिश करिए क्यूंकि आज हम आपको दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में कुछ रोचक बाते बताने जा रहे है- जिसके बारे में सुनकर आपकी आँखे खुली की खुली रह जायेंगी|
12:00 PM Apr 07, 2024 IST | Priyanka Bhatia
क्या आप दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में जानते है  world deepest point
World Deepest Point
Advertisement

World Deepest Point: दुनिया की सबसे ऊँची चोटी के बारे में तो हम सब बचपन से पढ़ते आएं हैं लेकिन क्या आपको दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में पता है? ये डीपेस्ट पॉइंट कहाँ है? दुनिया की गहराई कहाँ तक है, इसके बारे में क्या आपने कभी जानने की कोशिश भी की है? नहीं ना, तो आज जरुर जानने की कोशिश करिए क्यूंकि आज हम आपको दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में कुछ रोचक बाते बताने जा रहे हैं- जिसके बारे में सुनकर आपकी आँखे खुली की खुली रह जायेंगी|

दिन प्रतिदिन टेक्नोलॉजी एडवांस होती जा रही है| टेक्नोलॉजी की सहायता से वैज्ञानिक नयी नयी खोज करने में सफल हो रहे है| अब इसी विज्ञान और टेक्नोलॉजी की मदद से आप दुनिया के डीपेस्ट पॉइंट के बारे में भी जान पाएंगे।

दुनिया का डीपेस्ट पॉइंट इतना गहरा है कि दुनिया की सबसे ऊँची चोटी यानी माउंट एवरेस्ट इसमें आसानी से समा सकता है| अब आप को इसकी गहराई का थोड़ा तो अंदाजा तो हो ही गया होगा| माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई ८८४८ मीटर है| ज़ाहिर सी बात है जब माउंट एवरेस्ट इस गहराई में समा सकता है तो डीपेस्ट पॉइंट की गहराई उससे भी ज्यादा होगी|

Advertisement

Also read: जानें कैसे करें रोटी मेकर का सही इस्तेमाल

दुनिया की सबसे गहरी जगह-

World Deepest Point
Mariana Trench, image credit: Istock

ये डीपेस्ट पॉइंट प्रशांत महासागर के मारियाना ट्रेंच में है। ये ११००० मीटर गहरा है| अगर इसे फुट में नापा जाए तो ये 36,198 फुट होगा| मारियाना ट्रेंच प्रशांत महासागर में गुआम द्वीप के पास स्थित है| चैलेंजर डीप कहे जाने वाले इस मारियाना ट्रेंच के बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगे|

Advertisement

महासागर की इतनी गहराई में बहुत ज्यादा दबाव होता है | ये प्रेशर लगभग ८ टन पर स्क्वायर इंच हो सकता है| सोचिये इतने दबाव में किसी इंसान का क्या हाल होगा, इतना प्रेशर न झेल पाने पर जान भी जा सकती है| आगर आप तापमान की बात करें तो महासागर की गहराई के साथ उसका तापमान भी कम हो जाता है और इतनी गहराई पर तापमान १ से ४ डिग्री तक ही रह जाता है| हैरतअंगेज़ करने की बात तो ये है कि इतनी गहराई में Xenophyophores, Amphipods जैसे जीव भी पाए जाते है|

दरअसल, मारियाना ट्रेंच तक पहुंचने वाले व्यक्ति ने इतनी गहराई में जाने के लिए चैलेंजर डीप नाम की पनडुब्बी का इस्तेमाल किया था | वही से, इसका नाम चैलेंजर डीप रख दिया गया|

Advertisement

पूरी दुनिया में कुल मिलाकर 5 महासगर है| जो है– प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर | वैसे तो आप जानते है कि पृथ्वी का ७0 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ और सिर्फ पानी से घिरा हुआ है| और ये महासागर उस ही 70 प्रतिशत के अन्दर आते हैं| हर महासागर विशेष है और ये सब अपनी विशेषता के लिए जाते है| जैसे आर्कटिक महासागर सबसे ठन्डे महासागरो में से एक माना जाता है | वही प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा महासागर माना जाता है| दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर अटलांटिक महासागर है| हिन्द महासागर यानी की इंडियन ओशियन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है |

Advertisement
Advertisement