For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बेकार न समझें वन टाइम यूज बोतलों के ढक्कनों को, इनसे बना सकते हैं शानदार DIY: Bottle DIY Hacks

11:30 AM Apr 24, 2024 IST | Ankita Sharma
बेकार न समझें वन टाइम यूज बोतलों के ढक्कनों को  इनसे बना सकते हैं शानदार diy  bottle diy hacks
Bottle DIY Hacks
Advertisement

Bottle DIY Hacks: गर्मी के दिनों में जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, कोल्ड कॉफी, कॉकटेल, मॉकटेल आदि की काफी वन टाइम बॉटल्स आती हैं। ऐसे में इनके ढक्कनों के ढेर लग जाते हैं। इन ढक्कनों को अक्सर लोग कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप जिन ढक्कनों को खराब समझकर फेंक देते हैं, वे काम के हो सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलों की कैप और कांच की बोतलों के ढक्कनों से आप कई क्रिएटिव चीजें बनवा सकते हैं। ये आर्ट इफेक्ट्स काफी सुंदर और स्टाइलिश लगते हैं। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ मिलकर आप कुछ क्रिएटिव बनाएं, इससे बच्चों का मन भी लगेगा और उनकी क्रिएटिविटी भी निखरेगी।

प्लास्टिक या कांच की बोतलों के ढक्कनों से आप शानदार वॉल आर्ट बना सकते हैं। इन्हें आप अपनी क्रिएटिविटी से कोई भी शेप दे सकते हैं। इन ढक्कनों को आप फेविकॉल से चिपका कर कुछ अलग बनाएं। इसे कुछ घंटे तक सूखने दें। ऑयल पेंट से इनपर सुंदर डिजाइन्स बनाएं। और तैयार है आपका एक क्रिएटिव वॉल आर्ट।

Advertisement

छोटे बच्चों को रोज कोई न कोई नया टॉय चाहिए होता है। ऐसे में इन पुराने ढक्कनों से आप बच्चों के लिए कोई टॉय बना सकते हैं। ये क्रिएटिव टॉय आप बच्चों की बर्थ-डे पार्टी के लिए भी बना सकते हैं। ये बहुत ही मजेदार है।

आपने कभी सोचा नहीं होगा कि बेकार समझे जाने वाले ढक्कनों से आप शानदार टेबल टॉप बना सकते हैं। आप इसके लिए प्लास्टिक बोतलों के कैप या फिर आयरन कैप्स दोनों ही काम में ले सकते हैं। आप अपनी इच्छा से टेबल टॉप पर इन कैप्स को मैनेज करें और एक क्रिएटिव टेबल बनवाएं।

Advertisement

विंड चेन की मधुर आवाज हर किसी को अच्छी लगती है। आप आयरन कैप्स से भी शानदार विंड चेन बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप आयरन कैप्स को एक दूसरे के साथ हुक्स से जोड़ें। कई सारी चेन्स बनाने के बाद इसे किसी भी खाली टीन के बॉक्स से जोड़ दें। ये विंड चेन काफी क्रिएटिव लगेगा।

जब बच्चे अपने गेम्स खुद बनाते हैं तो उसे खेलने का भी दोगुना मजा आता है। ऐसे में आप उनके लिए टिक टैक टो बनवा सकते हैं। इसके लिए आप 10 कैप्स लें। इनमें से 5 को एक जैसा कलर करें और 5 को दूसरे रंग में रंगे। अब कुछ आइसक्रीम स्टिक लें और उन्हें भी पेंट कर लें। इन्हें अच्छे से सूखने दें। तैयार है आपका टिक टैक टो गेम।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement