For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

लक्षद्वीप में इन जगहों पर घूमना बिल्कुल न भूलें: Lakshadweep Tourist Places

10:30 AM Jan 06, 2024 IST | Swati Kumari
लक्षद्वीप में इन जगहों पर घूमना बिल्कुल न भूलें  lakshadweep tourist places
Lakshadweep Tourist Places
Advertisement

Lakshadweep Tourist Places: साल 2024 के शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहला दौरा लक्षद्वीप का किया है। उनकी इस दौरे से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में अगर आप भी छुट्टियां मनाने के लिए कहीं बाहर घूमना चाहते हैं, तो लक्षद्वीप जा सकते हैं। दरअसल, लक्षद्वीप में घूमने के लिए ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जहां आपको काफी आनंद आएगा। आज हम आपको लक्षद्वीप के उन जगहों के बारे में बताने वाले है, जहां एक बार आपको जाना चाहिए।

Also read : मैसूर को तीन दिन में करें एक्सप्लोर, घूमने की पूरी जानकारी

Lakshadweep Tourist Places
Agatti Island

लक्षद्वीप में घूमने के लिए आप अगत्ती द्वीप जा सकते हैं। यह एक रोमांच से भरी हुई जगह है। यह द्वीप मूंगा भित्तियों की सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये द्वीप थोड़ा छोटा जरूर है। लेकिन, सफेद रेत और नीला पानी लोगों को यहां आने के लिए मजबूर कर देता है। आप चाहें तो यहां स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी भी कर सकते है।

Advertisement

Marine Museum
Marine Museum

अगर आप लक्षद्वीप जा रही हैं, तो कवारत्ती आईलैंड पर बना हुआ मरीन संग्रहालय घूमना बिल्कुल न भूलें। इस संग्रहालय में आपको समुद्र से जुड़ी हुई कलाकृतियां देखने का मौका मिलता है। इस म्यूजियम की खास बात ये है कि यहां पर आपको ऐसी कई समुद्री मछलियां और पानी के जानवरों की बहुत सारी प्रजातियां देखने को मिलेंगी, जो अब धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रही हैं। इसके साथ यहां पर कुछ टूरिस्ट गाइड भी होते हैं, जो उन प्रजातियों के बारे में आपको बारीक जानकारी दे सकते हैं।

Kalpeni Island
Kalpeni Island

अगर आप लक्षद्वीप घूमने के लिए जा रहे हैं और प्राकृतिक खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो कल्पेनी द्वीप घूमना बिल्कुल न भूलें। यह द्वीप चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम द्वीप से मिलकर बना है। यह जगह रीफ वाकिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, स्नोकरलिंग, कैनोइंग और नौकायन सहित अन्य पानी के खेलों के लिए फेमस है। इन सभी खेलों का आनंद उठाने के लिए आपको अधिक खर्च करना पड़ेगा।

Advertisement

Chicken Neck Point
Chicken Neck Point

लक्षद्वीप के सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक चिकेन नेक पॉइंट भी है, जहां स्कूबा डाइविंग करके आप रंग-बिरंगे कोरल स्टार फिश, सी-एनिमल और सी क्यूकंबर जैसे समुद्री जीवों को देख सकते हैं। हालांकि, अगर आप स्कूबा डाइविंग करने से डरते हैं, तो आपके लिए स्नोर्केलिंग वाला भी ऑप्शन मौजूद है। जिसमें आप समुद्र की सतह पर तैरते हुए उसके अंदर की दुनिया का नजारा देख सकते हैं। इसके साथ ही कई लोगों को पानी से डर लगता है, तो वो लोग ग्लास बॉटम नाव से समुद्र की सैर कर सकते है।

Kavaratti Island
Kavaratti Island

कावारत्ती द्वीप कपल्स के बीच अधिक फेमस है। अक्सर नए शादीशुदा जोड़े हनीमून मनाने के लिए इसी द्वीप पर आते हैं। क्योंकि, यहां पर ऐसे कई रोमांटिक प्लेसेज है, जहां काफी आनंद आता है। ये द्वीप नीले पानी, सफेद रेत और हसीन नजारों के लिए बहुत फेमस है। समुद्र के बीच में मौजूद यहां के रिसॉर्ट कपल्स को एक से एक हसीन चीजों की सुविधा देते हैं। इस द्वीप पर कई वाटर बेस्ड एक्टिविटी है, जिसे आप ट्राई कर सकते है।

Advertisement

Bangaram
Bangaram

कपल्स हनीमून मनाने के लिए बंगाराम जा सकते है। ठंड के मौसम में यहां पर्यटकों की काफी कम भीड़ रहती है। जबकि, गर्मी के मौसम में यहां पर आपको काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। बंगाराम में पर्यटक चाहें तो कायाकिंग,फिशिंग, स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते है।

Advertisement
Advertisement