For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सूख गई है नेल पॉलिश तो इन्हें फेंके नहीं, घर पर ही फिर से कर सकती हैं पहले जैसा: Dry Nail Polish DIY

सूखी हुई नेल पॉलिश को फिर से ठीक किया जा सकता है। इसका तरीका बहुत ही आसान है और आप इसे घर में ही ठीक कर सकते हैं।
04:30 PM Aug 26, 2023 IST | Ankita Sharma
सूख गई है नेल पॉलिश तो इन्हें फेंके नहीं  घर पर ही फिर से कर सकती हैं पहले जैसा  dry nail polish diy
Advertisement

Dry Nail Polish DIY: नेल पॉलिश लगाना हमेशा से ही महिलाओं को पसंद होता है। इसलिए अकसर वे बहुत सारी नेल पॉलिश खरीद तो लेती हैं, लेकिन कई बार उन्हें यूज नहीं करने के कारण या फिर उसका ढक्कन खुला रहने के कारण ये सूख जाती हैं। दरअसल, नेल पॉलिश सूखने के कई कारण हैं, जो अकसर महिलाओं को पता नहीं होते। ऐेसे में नेल पॉलिश सूखने पर महिलाएं इन्हें फेंक देती हैं, जबकि इन्हें फिर से ठीक किया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही आसान ट्रिक्स जिनसे आप अपनी सूखी हुई नेल पॉलिश को फिर से ठीक कर सकती हैं।  

गर्म पानी कर देगा कमाल 

एक चौड़े बर्तन में पानी को गुनगुना गर्म करें और सूखी हुई नेल पॉलिश की शीशी को इसमें रख दें। करीब 20 मिनट बाद शीशी को बाहर निकाल लें। अब इसे दोनों हथेलियों के बीच रखकर अच्छे से रगड़ें, इसके बाद तैयार है आपकी नेल पॉलिश लगाने के लिए।  

थिनर से होगी परेशानी हल

सूखी हुई नेल पॉलिश को ठीक करने का सबसे आसान और सटीक तरीका है थिनर।
Dry Nail Polish DIY-Thinner

सूखी हुई नेल पॉलिश को ठीक करने का सबसे आसान और सटीक तरीका है थिनर। नेल पॉलिश की शीशी में जरूरत के अनुसार थिनर की कुछ बूंदें डाल दें। इसके बाद शीशी को अच्छे से शेक करें। बस पांच मिनट में आपकी नेल पेंट पहले जैसी हो जाएगी। इसका कलर भी फ्रेश हो जाएगा। 

Advertisement

बिना मेहनत के करनी है नेल पॉलिश ठीक तो करें ये 

अगर आप बिना मेहनत के ही सूखी हुई नेल पॉलिश को ठीक करना चाहती हैं तो इसकी शीशी को तेज धूप में रख दें। करीब 15 से 20 मिनट बाद आप इसे उठा लें। अब शीशी को अच्छे से हिलाएं। आप पाएंगी कि नेल पॉलिश में जमे थक्के एकदम ठीक हो जाएंगे। 

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट कर सकती हैं यूज 

Transparent Nail Polish
Transparent Nail Polish

अगर आपकी नेल पॉलिश सूखने लगी है तो ट्रांसपेरेंट नेल पेंट आपके बड़े काम का है। इसे आप दो तरीके से यूज कर सकती हैं। पहले आप अपनी सूखी हुई नेल पॉलिश नाखून पर अप्लाई करें और इसके ऊपर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगा लें। आपको शाइन भी ज्यादा मिलेगी और आपकी सूखी हुई नेल पेंट काम भी आ जाएगी। इसके अलावा आप अपनी सूखी हुई नेल पॉलिश में ट्रांसपेरेंट नेल पेंट मिला सकती हैं। फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इससे आपकी नेल पॉलिश का कलर जरूर थोड़ा सा लाइट हो जाएगा, लेकिन उसका टेक्सचर अच्छा हो जाएगा। 

Advertisement

जानिए कैसे सूखने से बचाएं नेल पॉलिश 

- सबसे जरूरी है इस बात का ध्यान रखना कि आप नेल पॉलिश कहां स्टोर कर रही हैं। कई महिलाएं नेल पॉलिश को फ्रिज में रखती हैं, जिससे वह लंबी चले। लेकिन यह गलत है। इससे नेल पॉलिश जम जाती है। इसलिए नेल पॉलिश हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही रखें। सबसे सही तरीका है कि आप इन्हें एक बॉक्स में रखें। 

- जब भी आप नेल पॉलिश लगाएं तो पंखा बंद कर दें। क्योंकि जब भी हम नेल पॉलिश का ब्रश यूज करते हैं तो शीशी खुली रहती है और हवा के संपर्क में आने से वह सूखने लगती है। नेल पॉलिश यूज करने के बाद भी इसका कैप अच्छे से बंद करें। 

Advertisement

- अक्सर महिलाएं अपने हर कॉस्मेटिक की एक्सपायरी डेट चेक करती हैं, लेकिन नेल पॉलिश की डेट देखना भूल जाती हैं। वे नेल पॉलिश को सालों साल यूज करने की कोशिश करती हैं, लेकिन ऐसा करना भी गलत है। किसी भी नेल पॉलिश को करीब दो साल बाद फेंक देना चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement