For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ दुबई के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Famous Places in Dubai : दुबई अमीरों का शहर है, जहां पर आपको कई तरह की ऊंची-ऊंची इमारतें देखने का मौका मिलेगा। आप बुर्ज खलीफा से लेकर बर दुबई घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध स्थलों के बारे में-
08:00 PM Jan 22, 2024 IST | Nikki Mishra
20  दुबई के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Dubai Me Ghumne ki Best Jagah
Advertisement

Dubai Me Ghumne ki Best Jagah: अगर आप देश से बाहर घूमने का विचार कर रहे हैं, तो दुबई आपके लिए सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प हो सकता है। देशभर के कई लोगों के लिए दुबई एक आकर्षक केंद्र बना हुआ है। यह बेहद ही खूबसूरत शहर है, जहां आप अपनी विदेश यात्रा कर सकते हैं। अगर आपको बड़ी-बड़ी इमारतें और डांसिंग फाउटेन देखने का शौक है, तो आप इस शहर में एक बार जरूर विजिट करें। आज इस लेख में हम आपको दुबई की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दुबई का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। आइए जानते हैं दुबई के 20+ घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल के बारे में विस्तार से-

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)2.7
दुबई मॉल (Dubai Mall)1.4
दुबई वॉटर फाउंटेन (Dubai Water Fountain)2.4
दुबई क्रीक (Dubai Creek)10.2
मिरेकल गार्डन (Dubai Miracle Garden)31.4
बर दुबई  (Bur-Dubaii)20.9
दुबई संग्रहालय (Dubai Museum)11
बॉलीवुड पार्क (Bollywood Park)48
डेजर्ट सफारी (Desert Safari)11 
गोल्ड सूक (gold souk dubai)13.6
बुर्ज अल अरब (Burj Al-Arab)15.4 
ग्लोबल विलेज (Global Village)11.1
स्की दुबई (Ski Dubai)13.8
रस अल खोर वन्य जीव अभ्यारण (Ras Al Khor Wildlife Sanctuary)8.5
ओलीओली(OliOli)8.4
पाम जुमेराह  (Palm jumeirah) 24.1
दुबई फ्रेम (Dubai Frame)7
दुबई मरीना (Dubai Marina)21
काइट बीच दुबई (Kite Beach Dubai)10.1
लगुना वाटर पार्क (Laguna Water Park)4.1
20+ दुबई में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल

बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में से एक है। यह इमारत 124 मंजिले की है, जो दुनिया के लिए एक बेहद ही अद्भुत नजारा हो सकता है। इस इमारत की खास बात ये है कि इसे 100 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है। इस इमारत में दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट लगी है।

Dubai Me Ghumne ki Best Jagah
Burj Khalifa

बुर्झ खलीफा में प्रवेश के लिए अवलोकन के आधार पर टिकट की कीमतें बदलती रहती हैं। यहां टिकट की कीमत घंटे और दिनों के आधार पर लिया जाता है। हालांकि, 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टिकट फ्री है।

Advertisement

यह मॉल दुनिया का सबसे बड़ा मॉल माना जाता है। दुबई मॉल विश्व का सबसे बड़ा मॉल माना जाता है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग आत हैं। इस मॉल को शॉपिंग फेस्टिवल  का घर भी कहा जाता है। सबसे अच्छी बात है कि आप बुर्ज खलीफा और दुबई का शानदान फाउंटेन इस मॉल से होकर जा सकते हैं। यहां बहुत ही प्यारी प्यारी मछलियां भी देखने का मौका मिलेगा।

Dubai Mall
Dubai Mall

यह एक मॉल है, जिसमें प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। आप यहां जाकर फ्री में इंजॉय कर सकते हैं, जहां आपको तरह-तरह की शॉपिंग करने का मौका मिलता है। यह मॉल सुबह 10 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक खुला रहता है।

Advertisement

दुबई शहर में ही दुनिया की सबसे बड़ी कोरियोग्राफ्ड वाटर फाउंटेन स्थित है। अगर आप शाम के समय कुछ शानदार वक्त बिताना चाहते हैं, तो इस फाउंटेन के पास जरूर जाएं। यह आपको काफी ज्यादा आनंद का अनुभव होगा। यह बुर्ज खलीफा के पास ही बना हुआ है, जहां पर सवारी म्यूजिक के साथ चलता है। आप यहां बॉलीवुड के गानों में थिरक भी सकते हैं।

Dubai Water Fountain
Dubai Water Fountain

दुबई का ये शानदार फाउनटेन देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप फ्री में यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इस फाउंटेन का म्यूजिकल शो आप रोजाना शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर देख सकते हैं।

Advertisement

यह साल्टवाटर क्रीक दुबई का प्रमुख बंदरगाह है, जो शहर को दो भागों में विभाजित करता है और व्यापारिक बंदरगाह को रेगिस्तान से जोड़ता है। आप दुबई क्रीक के साथ चार स्टेशनों के बीच सुबह 6:00 बजे से हर कुछ मिनटों में चलने वाली पारंपरिक नावों या अब्रास में चढ़कर यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

Dubai Creek
Dubai Creek

आपको यहां पर जाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। हालांकि, नाव की सवारी के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक घूम सकते हैं।

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और कुछ समय दुबई में शांति से बिताना चाहते हैं, तो दुबई के मिरेकल गार्डन जरूर जाएं। यह काफी लुभावनी और विश्व प्रसिद्ध वनस्पति उद्यान है, जो दुबई के दुबईलैंड जिले में स्थित है। यहां आपको कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों को देखने का मौका मिलेगा। यह गार्डन हर साल केवल अक्टूबर से अप्रैल तक खुला रहता है।

Dubai Miracle Garden
Dubai Miracle Garden

इस गार्डन में प्रवेश शुल्क के रूप में 12 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को 95 युएइ दिरहम, 3 से 12 वर्ष के बच्चों को 80 युएइ दिरहम देना पड़ता है। वहीं, 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश बिल्कुल फ्री है। वहीं, यहां आप शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक घूम सकते है। सोमवार से शुक्रवार इस गार्डन के खुलने का समय सुबह 9 से रात के 9 बजे तक का है।

दुबई बरी एक ऐसी जगह है, जहां के मीना बाजार में आपको भारतीयों की सबसे अधिक दुकानें देखवे को मिलेगीं। यहां पर काफी ज्यादा भारतीय परविर रहते हैं। यह इस स्थान पर दुबई का एकमात्र मंदिर भी है। साथ ही आपको इंडियन फूड्स भी यहां आसानी से मिल जाएंगे। इसे दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी भी कहा जाता है।

Bar Dubai
Bar Dubai

यह एक मार्केट है, जहां जाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप इस मार्केट में सुबह से लेकर रात के 12 बजे तक घूम सकते हैं।

इतिहास में अगर आप रुचि रखते हैं, तो अल-फ़हिदी किले में स्थित, दुबई का यह शानदार संग्रहालय जरूर देखने जाएं। इसे 1787 में बनाया गया था और यह अमीरात की सबसे पुरानी इमारत है। 1971 में दुबई के शासक द्वारा इसे पुनर्स्थापित किया गया और फिर 1995 में बड़े पैमाने पर पुनर्निर्मित किया गया, यह खूबसूरत वास्तुकला शहर की विरासत और कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाती है।

Dubai Museum
Dubai Museum

इस म्यूजियम में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति आपको 3 यूईडी और 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 1 यूईडी देना पड़ेगा। यहां आप दोपहर 2.30 बजे से लेकर रात के 8.30 बजे तक घूम सकते हैं।

बॉलीवुड पार्क बेहद ही आकर्षक जगह है, जहां आपको कई अनूठी व्यवस्था देखने को मिल सकती है। इस पार्क में भारतीय सिनेमा को एक जीवंत श्रद्धांजलि दी गई है, जो आपको लाइव मनोरंजन, प्रदर्शन और सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है।

Bollywood park
Bollywood park

बॉलीवुड पार्क में जाने के लिए आपको पास लेना पड़ता है, जिसका शुल्क 330 यूईडी है, जिसमें आपके साथ 3 बच्चों की एंट्री फ्री होती है। वहीं, यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक रह सकते हैं।

दुबई, जो मुख्य रूप से अपने बुनियादी ढांचे के लिए प्रसिद्ध है, जिसने रेगिस्तान में भी बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर दीं। दुबई के केंद्र में अभी भी उसका उजाड़ रेगिस्तान है, जहां आप कुछ समय अपना वक्त बिता सकते हैं। यहां आपको विभिन्न डेजर्ट सफारी का विकल्प मिलता है। यह अनुभव आपके लिए बेहद ही अनोखा हो सकता है।

Desert Safari
Desert Safari

सफारी डेजर्ट का शुल्क हर टूर ऑपरेटर के हिसाब से अलग-अलग होता है, लेकिन औसत खर्चा 55-220 AED  के बीच होती है। वहीं, सुबह 8.30 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक घूमा जा सकता है। सफारी का समय करीब 3 घंटे का होता है।

सन् 1999 में स्थापित, बुर्ज अल अरब दुबई के प्रीमियम होटलों में से एक है, जो जुमेराह रोड के पास एक कृत्रिम द्वीप पर स्थित है। इसे ढो पाल के आकार में डिज़ाइन किया गया है, जो काफी सुंदर नजर आता है। अगर आप दुबई में जाकर इस होटल में नहीं रुक रहे हैं, तो इसके रेस्तरां में जरूर जाएं। इस रेस्तरां में जाने के लिए आपको एक लॉबी सुरक्षा से गुजरनी होती है, जिसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

Burj Al-Arab
Burj Al-Arab

यह एक होटल और रेस्तरां है, जहां आपको मिली सुविधा और दिन-रात के हिसाब से शुल्क लगता है। आप बिना किसी बुकिंग के यहां नहीं जा सकते हैं। यह 24 घंटे ओपन रहता है।

दुबई न सिर्फ अपने डेजर्ट, साहसिक पार्कों और रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह कई शॉपिंग केंद्रों के लिए भी प्रसिद्ध है। दुबई का प्रसिद्ध गोल्ड सूक दुनिया का सबसे बड़ा सोने का बाज़ार है। यह देरा में स्थित, यहां आपको बेहतरीन गुणवत्ता वाला सोना मिल सकता है। गोल्ड सूक में प्रतिदिन कम से कम 10 टन सोना जमा होता है।

यह एक शॉपिंग एरिया है, यहां जाने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इस मार्केट की दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुली रहती हैं।

Gold Souk Dubai
Gold Souk Dubai

दुबई में ग्लोबल विलेज एक अनोखा और लोकप्रिय सांस्कृतिक और मनोरंजन स्थल है। यहां आपको एक विशाल, खुली हवा वाला थीम पार्क और दुनिया भर की संस्कृतियों से अवगत होने का मौका मिलेगा। यहां जाकर आप एक ही स्थान पर वैश्विक अनुभव ले सकते हैं। यह हर साल अक्टूबर से अप्रैल तक खुलता है।

Global Village
Global Village

ग्लोबल विलेज में जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति आपको 15 एईडी शुल्क देना होगा। यहां शाम के 4 बजे से लेकर रात के 1 बजे तक रुक सकते हैं।

दुबई में आप इनडोर स्की रिसॉर्ट का मजा ले सकते हैं, जो मॉल ऑफ एमिरेट्स के अंदर स्थित है। यह 22,500 वर्ग मीटर में फैला इनडोर स्की क्षेत्र है, जो दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर स्की पार्क है। अगर आप स्कीइंग सीखना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आप यहां बेहतरीन मेजबानी का लुत्फ उठा सकते हैं।

Ski Dubai
Ski Dubai

यहां प्रवेश शुल्क के रूप में आपसे 150 से 220 एईडी लिया जा सकात है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक घूम सकते हैं।

दुबई के रस अल खोर में आप करीब 500 से अधिक राजहंस, पक्षियों और मछलियों की प्रजातियों की सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। यह पर्यटकों, फ़ोटोग्राफ़रों और वनस्पतिशास्त्रियों के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है। अगर आपको वन्य जीवों में रुचि है, तो आप इस खूबसूरत से जगह में विजिट जरूर करें।

Ras Al Khor Wildlife Sanctuary
Ras Al Khor Wildlife Sanctuary

इस वन्य अभ्यारण में आपको जाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

शेख जायद रोड पर स्थित ओलीओली, बच्चों के लिए एक इंटरैक्टिव गेम एरिया है। इसमें कई तरह के गेम्स और मनोरंजक चीजें हैं। साथ ही यहां पर बच्चों के लिए सीखने के लिए भी बहुत कुछ है। यहां आपके बच्चे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और गणित (STEAM) जैसे विषयों के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

OliOli
Oli Oli

इस जगह पर जाने के लिए 0 से 11 माह के बच्चों को शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, 12 से 23 माह के बच्चों को 60 एईडी और 2 से 18 साल के बच्चों को 120 एईडी देना पड़ता है। वहीं, वयस्कों के लिए यहां का शुल्क 40 एईडी है। यहां आप अपने बच्चों के साथ सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक घूम सकते हैं।

पाम जुमेराह एक मानव निर्मित द्वीप है, जो दुबई के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है। इसे ताड़ के पेड़ के आकार में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें एक केंद्रीय तना, 16 मोतियों का मुकुट और बाहरी किनारे के चारों ओर एक अर्धचंद्र बना है। पाम जुमेराह के किनारे और अर्धचंद्राकार के क्षेत्र पर शानदार विला, अपार्टमेंट, हाई-एंड होटल हैं। यहां पर जाकर आप कुछ समय बिता सकते हैं और तमाम मनोरंजन स्थल का लुत्फ उठा सकते हैं।

Palm jumeirah
Palm jumeirah

इस जगह पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय जाकर घूम सकते हैं।

दुबई फ्रेम दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेम संरचना है, जो ज़ाबील पार्क में स्थित वर्ल्ड एक्सपो 2020 के लोगो से प्रेरित है। यह दुबई का मुख्य आकर्षण केंद्र है, जो आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। आप इस फ्रेम के माध्यम से पुराने शहर से दुबई मरीना तक का दृश्य देख सकते हैं।

Dubai iframe
Dubai iframe

इस फ्रेम को देखने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 50 एईडी देना पड़ेगा। वहीं, 3 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए यहां का शुल्क 20 एईडी है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक जा सकते हैं।

यह 'न्यू दुबई' के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर एक मानव निर्मित नहर है, जहां पर एक प्यारा सा शहर बनाया गया है। यहां पर आपको काफी हाई दर्जे के होटल, महंगी खरीदारी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर एक मरीना मॉल कॉम्प्लेक्स भी शामिल है, जो एक शॉपिंग और मनोरंजन स्थल है।

यहां पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक घूम सकते हैं।

Dubai Marina
Dubai Marina

काइट बीच दुबई के सबसे लोकप्रिय बीच में से एक है, जो जुमेरा में स्थित है। यहां आपको वॉटर गेम्स, सुंदर वातावरण और कई अन्य तरह की मनोरंजक गतिविधियों को करने का मौका मिलेगा। आप यहां जाकर अपने कुछ प्यारे से लम्हों को संजो सकते हैं। यह मुख्य रूप से पतंग सर्फिंग के लिए प्रसिद्ध है। लगातार हवा की स्थिति और सपाट पानी इसे सभी स्तरों के पतंगबाजों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है।

Kite Beach Dubai
Kite Beach Dubai

इस प्यारे से जगह पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह किसी भी समय पर घूम सकते हैं।

दुबई का यह वॉटर पार्क बहुत ही सुंदर है, जो समुद्र के किनारे पर बना है। यहां आप फूड और शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

Laguna Water Park
Laguna Water Park

इस वॉटर पार्क में जाने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 95 एईडी देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक इंजॉय कर सकते हैं।

दुबई में घूमने का सही समय नवंबर से अप्रैल माह माना जाता है। वहीं, जनवरी-फरवरी में यहां कई शॉपिंग फेस्टिवल्स का आयोजन किया जाता है। आप यहां पर इन फेस्टिवल का आनंद ले सकते हैं।

भारत से दुबई हवाई मार्ग के जरिए पहुंचना आसान है। आप अपने शहर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचकर टिकट बुक करके हवाई जहाज के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। इसके बाद आप किसी भी तरह का प्राइवेट गाड़ी बुक करके यहां के जगहों का आनंद ले सकते हैं।

पता : क्रिसेंट रोड - द पाम जुमेराह - दुबई - संयुक्त अरब अमीरात

पता : उम्म सुकीम 3 - दुबई - संयुक्त अरब अमीरात

पता : बिजनेस बे - दुबई - संयुक्त अरब अमीरात

FAQ | क्या आप जानते हैं

दुबई घूमने में कितना दिन लगता है?

यहां घूमने के लिए आपको करीब 7 से 8 दिन का समय चाहिए।

दुबई घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

यहां घूमने का खर्चा इस बात पर डिपेंट करता है कि आप यहां कितने दिन घूम रहे हैं। अगर आप 7 दिनों का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपका खर्चा करीब 80 से 90 हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

दुबई घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल माह होता है।

मुझे दुबई में कहाँ रहना चाहिए?

आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी तरह का अच्छा और अपने बजट का होटल बुक करके कह रह सकते हैं।

रात के समय दुबई में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

रात के समय दुबई में कई खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। दुबई मॉल, दुबई क्रीक, बर दुबई, बॉलीवुड पार्क, डेजर्ट सफारी, बुर्ज अल अरब घूम सकते हैं।

Advertisement
Advertisement