For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन 5 बीमारियों की वजह से सुबह पेट साफ होने में होती है तकलीफ, आज की कराएं अपनी जांच: Stomach Care

07:00 AM Apr 24, 2024 IST | Nikki Mishra
इन 5 बीमारियों की वजह से सुबह पेट साफ होने में होती है तकलीफ  आज की कराएं अपनी जांच  stomach care
Stomach Clean
Advertisement

Stomach Care: पेट अच्छे से साफ न होने के पीछे कई गंभीर वजह हो सकती हैं। इन वजहों पर हर व्यक्ति को ध्यान देने की जरूरत होती है। हम में से कई लोगों को लगता है कि पेट साफ न होने के पीछे कब्ज की परेशानी है, लेकिन जरूरी नहीं है आपको सिर्फ कब्ज के कारण पेट साफ नहीं होता है। शरीर में कई अन्य तरह की समस्याओं के कारण पेट साफ न होने की परेशानी हो सकती है। इन समस्याओं पर आप ध्यान देकर अपना इलाज करा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट साफ न होने के पीछे की क्या है वजह?

Also read : समय से पहले पहचानें मीजल्स के लक्षण, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

सुबह-सुबह अगर आपका अच्छे से पेट साफ नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे की वजह लैक्टोज इंटोलरेंस हो सकता है। इस स्थिति में मरीज का पाचन तंत्र डेयरी प्रोडक्ट्स को अच्छे से पचा नहीं पाता है। ऐसे में मल त्याग में काफी ज्यादा परेशानी होने लगती है। अगर आपको मल त्याग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

Advertisement

lactose intolerance
lactose intolerance

पेट अच्छे से साफ न होने के पीछे की वजग सिलिएक डिजीज भी हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति में जिसकी वजह से मरीजों को गेहूं या फिर गेंहू से बनी चीजों का सेवन करने से परेशानी महसूस होती है। ऐसे व्यक्तियों को अक्सर पेट भरा-भरा सा महसूस होता है। अगर आपको गेहूं या फिर गेहूं से बनी चीजों से एलर्जी है, तो एक बार अपने एक्पपर्ट की मदद लें।

Celiac Disease
Celiac Disease

पित्त की थैली में पथरी होने की वजह से भी मरीजों को मल त्याग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह पथरी काफी ज्यादा दर्दनाक होती है। खासतौर पर गॉलब्लेडर का एक्युट अटैक आता है, तो पेट में काफी ज्यादा सूजन होने लगती है। इस दौरान दर्द के साथ-साथ पेट साफ न होने की परेशानी भी होती है।

Advertisement

gallbladder stone
gallbladder stone

पैनक्रियाएज में इफेक्शन के कारण भी मरीजों तो पेट साफ होने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आपको मोशन की परेशानी हो रही है, तो एक बार अपने पैंक्रियाएज की सूजन की जांच कराएं। ताकि मल त्याग न होने के पीछे के कारणों का पता चल सके।

Pancreatitis
Pancreatitis

कई बार शरीर को स्थिर रखने की वजह से भी मल त्याग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल जब आप अपने शरीर को स्थित रखते हैं, तो पाचन पर इसका असर पड़ता है। ऐसे में मल त्याग में परेशानी हो सकती है।

Advertisement

Avoid Exercise
Avoid Exercise
Advertisement
Tags :
Advertisement